411 REFERENCE · Wikipedia
पदम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पदम (पदुम) Padum Padum town ,Zanskar.jpg पदम की मुख्य सड़क पदम India Ladakh 33.463889 76.878611 inline, title लद्दाख़ में स्थिति देश प्रान्त लद्दाख़ ज़िला कारगिल ज़िला तहसील ज़ंस्कार 25000 2012 भाषाएँ प्रचलित लद्दाख़ी, हिन्दी 1240 भारतीय मानक समय +05:30 पिनकोड 194302 3669 http://www.kargil.nic.in/
thumb|280px|पदम पहाड़ी (ऊपर दाएँ में), पिबितिंग गाँव से दृश्य
thumb|280px|पदम और पिबितिंग के आधे रास्ते से दक्षिण का दृश्य
पदम भारत के लद्दाख़ केन्द्रशासित प्रदेश के करगिल ज़िले की ज़ंस्कार तहसील का मुख्यालय है। इसका नाम पद्मसंभव के नाम पर पड़ा। यह ज़ंस्कार घाटी का यह एकमात्र नगर तथा प्रशासनिक केंद्र है। ऐतिहासिक दृष्टि से यह ज़ंस्कर साम्राज्य की दो राजधानियों में से एक था जबकि दूसरी राजधानी थी- ज़ांगला। Janet Rizvi. (1996). Ladakh: Crossroads of High Asia. Second Edition. Oxford University Press, Delhi. ISBN 0-19-564546-4.Osada et al. (2000). Mapping the Tibetan World. Yukiyasu Osada, Gavin Allwright, and Atsushi Kanamaru. Reprint: 2004. Kotan Publishing, Tokyo. ISBN 0-9701716-0-9.Schettler, Margaret & Rolf (1981). Kashmir, Ladakh & Zanskar. Lonely Planet Publications. South Yarra, Victoria, Australia. ISBN 0-908086-21-0.
आवागमन
यहाँ तक पहुँचने के लिए फिलहाल एक ही संपर्क मार्ग (लिंक रोड) है - राष्ट्रीय राजमार्ग 01 डी, जो कि इसे कारगिल से होते हुए बाकी देश से जोड़ता है। कारगिल शहर से पदम की दूरी 240 किलोमीटर है। मनाली लेह राजमार्ग पर स्थित हिमाचल प्रदेश के दारचा और पदुम के बीच एक ट्रेक भी है तथा सड़क निर्माण का कार्य जारी है।
भूगोल
पदम तीन तरफ फैली हुई ज़ांस्कर घाटी के केंद्र में स्थित है।Osada et al (2000), p. 298. यहाँ की औसत ऊँचाई 3,657 मीटर (11,998 feet) है।
जनसांख्यिकी
पदम की जनसंख्या लगभग 1,000 है। Osada et al (2000), p. 298. पदम में अधिकतर लोग तिब्बती बौद्ध हैं। लगभग ४०% आबादी मुस्लिम भी है जो मूलतः बल्तिस्तानी हैं तथा १७वीं शताब्दी से यहाँ बसे हुए हैं।
नगर
उप-खंड मुख्यालय पदम ज़ंस्कार खंड का नगर है, जो लद्दाख़ के कारगिल ज़िले में स्थित है। ज़ंस्कार नदी वादी में बहती है और इसका स्रोत पेंसी ला का द्रांग द्रूंग ग्लेसियर है। ज़ंस्कार नदी पिबितिंग गाँव के निकट लुंगनाक नदी में जाकर मिलती है। पदम के निकट कई उल्लेखनीय बौद्ध आश्रम हैं जिनमें बर्दन आश्रम और कुर्शा आश्रम शामिल हैं। उनके अलावा नवनिर्मित दलाई लामा फोतांग भी है।
मार्ग
बस से: यहाँ बस का विवरण पहली जुलाई से लेकर सितम्बर की १५ तक ही लागू होती हैं। इसके पश्चात मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग औपचारिक रूप से बंद पड़ जाता है। दूसरी सड़कें जिनमें लेह से श्रीनगर का कारगिल से होता राजमार्ग अकतूबर के अंत तक खुला होता है। ज़बरदस्त बर्फ़बारी के बावजूद भी लेह से नुबरा वादी की सड़क जो खुरदुंग ला की ऊँचाई से होकर गुज़रती है, पूरे साल खुली रहती है।
इन्हें भी देखें
कारगिल ज़िला
ज़ंस्कार
बाहरी कड़ियाँ
पदम के फोटो
पदम के समीप के करशा मठ के चित्र
सन्दर्भ
श्रेणी:लद्दाख़ के नगर
श्रेणी:कारगिल ज़िला
श्रेणी:कारगिल ज़िले के नगर