411 REFERENCE · Wikipedia
भारत (लोग)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत (सिंहल : භාරත / भारत, तमिल : பரதர், परतर् ) श्री लंका का एक समुदाय है जिन्हें पहले श्रीलंकाई तमिलों की एक जाति मान जाता था। इन्हें भारतकुल या परवर भी कहा जाता है। सन २००१ की जनगणना में इन लोगों ने अपने आप को श्रीलंकाई तमिलों से अलग प्रजातीय समूह के रूप में वर्गीकृत कराया। ये लोग दक्षिण भारत के तमिलभाषी परवर समुदाय के वंशज हैं और पुर्तगाली शासन के समय भारत से श्रीलंका आये थे। ये लोग मुख्यतः श्रीलंका के पश्चिमी तट के निवासी हैं और मुख्यतः मन्नार, नेगोम्बो और कोलम्बो में रहते हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:श्रीलंकाई तमिल