Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शन्दूर दर्रा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शन्दूर दर्रा Shandoor.Jpeg शन्दुर टॉप पर स्थित शन्दूर झील जिसके पीछे राकापोशी पर्वत नज़र आ रहा है ३,७०० मीटर (१२,२०० फ़ुट) ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा / गिलगित-बल्तिस्तान हिन्दु कुश 36 09 54 N 72 45 29 E type:pass inline,title शन्दूर दर्रा (شندور درّه, Shandur Pass) पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र के ग़िज़र ज़िले में स्थित एक पहाड़ी दर्रा है जो ग़िज़र ज़िले को ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के चित्राल ज़िले से जोड़ता है। दर्रे के ऊपरी क्षेत्र में १२,२०० फ़ुट (३,७०० मीटर) की ऊँचाई पर एक पठारी इलाक़ा है जिसे शन्दूर टॉप (شندور ٹاپ, Shandur Top) के नाम से बुलाया जाता है। यहाँ शन्दूर झील स्थित है जो पास की हिमानी (ग्लेशियर) से भरती है और गिलगित नदी का स्रोत है।.Of home and country: journey of a native son : an anthology https://web.archive.org/web/20190716035356/https://books.google.com/books?id=JGduAAAAMAAJ 16 जुलाई 2019 , S. Amjad Hussain, Literacy Circle of Toledo, 1998, ... From here the track makes a gentle eastward descent along a mountain stream fed by the Shandur Lake. A lush green pasture surrounds the rushing stream on both sides. This was the beginning of the Gilgit River ... स्थानीय निवासी शन्दूर दर्रे के दोनो तरफ़ बसने वाले स्थानीय लोग खोवार भाषा बोलते हैं। पोलो मुक़ाबला शन्दूर टॉप पर १९३६ से एक वार्षिक पोलो प्रतियोगिता आयोजित की जाती रही है। इसमें गिलगित और चित्राल की टीमें मुक़ाबला करती है और जिस मैदान में यह खेला जाता है वह विश्व का सबसे ऊँचा पोलो का मैदान है। प्रतियोगिता के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति दर्शाने वाले नाच-गाने के कार्यक्रम भी होते हैं जो पर्यटकों में लोकप्रिय हैं।Pakistan and the Karakoram Highway https://web.archive.org/web/20130922181400/http://books.google.com/books?id=zn8I4qEew9oC 22 सितंबर 2013, Lindsay Brown, Paul Clammer, Rodney Cocks, John Mock, pp. 276, Lonely Planet, 2008, ISBN 9781741045420, ... Shandur Pass, the world's highest polo ground, during the Chitral versus Gilgit tournament each July. This dates from 1936, and has been an annual, heavily touristed event since 1989 ... इन्हें भी देखें ग़िज़र ज़िला चित्राल ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:पाकिस्तान के पहाड़ी दर्रे श्रेणी:पाकिस्तान के पठार श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान श्रेणी:ग़िज़र​ ज़िला