Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पॉप कला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|यह मर्लिन मुनरो की पॉप कला और उसकी दिखावट को दर्शाता है। पॉप कला एक कला आंदोलन है जो 1950 के दशक के मध्य से अंत तक यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में उभरा।Pop Art: A Brief History, MoMA LearningLivingstone, M., Pop Art: A Continuing History, New York: Harry N. Abrams, Inc., 1990 इस आंदोलन ने लोकप्रिय और जन संस्कृति से प्राप्त छवियों जैसे विज्ञापन, कॉमिक पुस्तकें और बड़े पैमाने पर उत्पादित वस्तुओं को शामिल करके ललित कला की परंपराओं के लिए चुनौती पेश की। इसका एक उद्देश्य कला में लोकप्रिय संस्कृति की छवियों का उपयोग करना है जो ज्यादातर व्यंग्य के माध्यम से किसी भी संस्कृति के तुच्छ या दिखावटी तत्वों पर जोर देती है। पॉप कला में कभी-कभी सामग्री को उसके ज्ञात संदर्भ से अलग कर दिया जाता है या असंबंधित सामग्री के साथ जोड़ दिया जाता है। पॉप कला में प्रायः ऐसी छवियां ली जाती हैं जो वर्तमान में विज्ञापन में प्रयोग में हैं। उत्पत्ति उत्तरी अमेरिका में पॉप कला की उत्पत्ति ग्रेट ब्रिटेन से भिन्न थी।de la Croix, H.; Tansey, R., Gardner's Art Through the Ages, New York: Harcourt Brace Jovanovich, Inc., 1980. संयुक्त राज्य अमेरिका में पॉप कला कलाकारों द्वारा एक प्रतिक्रिया थी जिसने कठोर रचना और प्रतिनिधित्व कला की ओर वापसी को चिह्नित किया। अमेरिका में लैरी रिवर्स, एलेक्स कैट्ज़ और मानरे की कुछ कलाकृतियाँ पॉप कला से प्रेरित थीं।Magazine Smithsonian Alex Katz Is Cooler Than Ever https://www.smithsonianmag.com/arts-culture/alex-katz-is-cooler-than-ever-34462293/ Smithsonian Magazine 21 जनवरी 2025 en यद्यपि पॉप कला की शुरुआत 1950 के दशक के प्रारंभ में हुई लेकिन अमेरिका में इसे सबसे अधिक प्रसिद्धि 1960 के दशक में मिला। पॉप आर्ट शब्द को आधिकारिक तौर पर दिसंबर 1962 में आधुनिक कला संग्रहालय द्वारा आयोजित पॉप आर्ट संगोष्ठी में पेश किया गया। इन्हें भी देखें पॉप संगीत आधुनिक कला सन्दर्भ श्रेणी:आधुनिक कला श्रेणी:अमेरिकी कला