Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जमाल अब्देल नासेर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जमाल अब्देल नासेर ar جمال عبد الناصر जमाल अब्देल नासेर हुसैन Nasser portrait2.jpg बेलग्रेड 1962, में नासेर दूसरें मिस्र के राष्ट्रपति 23 जून 1956 28 सितम्बर 1970 See list Sabri al-Asali (1958) Akram al-Hawrani (1958–1960) Abdel Latif Boghdadi (1958–1964) Abdel Hakim Amer (1958–1965) Nureddin Kuhala (1960–1961) Abdel Hamid al-Sarraj (1961) Kamal el-Din Hussein (1961–1964) Zakaria Mohieddin (1961–1964, 1965–1968) Hussein el-Shafei (1961–1965, 1968–1970) Anwar Sadat (1964, 1969–1970) Hassan Ibrahim (1964–1966) Ali Sabri (1965–1968) See list स्वयं (1954–1962) अली सबरी (1962–1965) ज़कारिया मोहिद्दीन (1965–1966) मुहम्मद सेदकी सुलेमान (1966–1967) स्वयं (1967–1970) मुहम्मद नागुइब अनवर अल-सदात 31वें मिस्र के प्रधान मंत्री स्वयं 19 जून 1967 28 सितम्बर 1970 मुहम्मद सेदकी सुलेमान महमूद फावजी मुहम्मद नागुइबस्वयं 18 अप्रैल 1954 29 सितम्बर 1962 मुहम्मद नागुइब अली सबरी मुहम्मद नागुइब 25 फ़रवरी 1954 8 मार्च 1954 मुहम्मद नागुइब मुहम्मद नागुइब मिस्र के उप-प्रधानमंत्री मुहम्मद नागुइब 8 मार्च 1954 18 अप्रैल 1954 जमाल सलेम जमाल सलेम मुहम्मद नागुइब 18 जून 1953 25 फ़रवरी 1954 सुलेमान हाफ़ेज जमाल सलेम आंतरिक मंत्री मुहम्मद नागुइब 18 जून 1953 25 फ़रवरी 1954 सुलेमान हाफ़ेज ज़कारिया मोहिद्दीन मिस्र क्रांतिकारी कमांड काउंसिल के अध्यक्ष 14 नवम्बर 1954 23 जून 1956 मुहम्मद नागुइब पद समाप्त गुट निरपेक्ष आंदोलन के महासचिव 5 अक्टूबर 1964 8 सितम्बर 1970 जोसिप बरोज़ टिटो केनेथ कुंडा अफ्रीकी एकता का संगठन के अध्यक्ष 17 जुलाई 1964 21 अक्टूबर 1965 हेली सेलसई क्वामे एन्क्रूमाह 1918 1 15 y सिकन्दरिया, मिस्र का सल्तनत (अभी मिस्र) 1970 09 28 1918 01 15 y काहिरा, मिस्र मिस्रवासी ताहिया काज़म 5 अरब समाजवादी संघ सैन्य अधिकारी मिस्र मिस्र के सशस्त्र बल 1938–1952 25px लेफ्टिनेंट कर्नल अरब-इजराइल युद्ध (१९४८) Nasser(PresidentofEgypt).jpg जमाल अब्देल नासेर हुसैन (अरबी:جمال عبد الناصر حسين; जनवरी 1918 - 28 सितंबर 1970) मिस्र का दूसरे राष्ट्रपति (1956 से 1970 में उनकी मृत्यु तक) थे। नासेर ने 1952 के राजशाही को उखाड़ फेंकने में महत्व्पूर्ण भुमिका निभाई थी और मिस्र में भूमि सुधारों की शुरुआत की थी। 1954 में मुस्लिम ब्रदरहुड के सदस्य द्वारा उनपर जानलेवा हमले के प्रयास के बाद, उन्होंने संगठन पर लगाकर, राष्ट्रपति मोहम्मद नागुइब को घर पर नजरबन्द कर दिया और कार्यकारी कार्यालय खुद के हाथ में ले ली, आधिकारिक तौर पर जून 1956 में वे राष्ट्रपति बने। मिस्र और अरब दुनिया में नासेर की लोकप्रियता में, स्वेज़ नहर के राष्ट्रीयकरण और बाद में स्वेज़ संकट में उनकी राजनीतिक जीत के बाद उछाल आई। उन्होनें अपने नेतृत्व में पूरे अरब में एकता के लिए आवाहन किया और 1958 से 1961 तक सीरिया के साथ संयुक्त अरब गणराज्य के गठन किया। 1962 में, नासेर ने मिस्र में प्रमुख समाजवादी उपायों और आधुनिकीकरण सुधारों की एक श्रृंखला शुरू की। अपने अरब संघ के टूटने के झटके के बावजूद, 1963 तक नासेर के समर्थकों ने कई अरब देशों में सत्ता प्राप्त की, लेकिन वे उत्तरी यमन गृह युद्ध में अंततः उलझ गये और जोकि आगे चल कर उनके और साउदी अरब के बीच चले अरब शीत युद्ध का कारण बन गया। मार्च 1965 में उन्होंने अपने दूसरे राष्ट्रपति पद के लिए अपने राजनीतिक विरोधियों को उम्मीदवारी से प्रतिबंधित कर दिया। 1967 के छः दिवसीय युद्ध में इजरायल द्वारा मिस्र को मिले हार के बाद, नासेर ने इस्तीफा दे दिया, लेकिन लोकप्रिय प्रदर्शनों के बाद वह वापस लौट आए। 1968 तक, नासेर ने खुद को प्रधानमंत्री नियुक्त किया, और पिछले युद्ध में खोये क्षेत्र को वापस पाने के लिए युद्ध की शुरूआत की, सेना को अ-राजनीतिकरण करने की प्रक्रिया शुरू की और राजनीतिक उदारीकरण सुधारों का एक श्रंखला जारी की। 1970 अरब लीग शिखर सम्मेलन के समापन के बाद, नासेर को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। काहिरा में उनके अंतिम संस्कार में पांच लाख समर्थक जुटे और अरब दुनिया में दुःख छा गया। नासेर अरब दुनिया में आज भी एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बने हुए है, खासतौर से सामाजिक न्याय और अरब एकता, आधुनिकीकरण नीतियों और साम्राज्यवाद विरोधी प्रयासों के प्रति उनके कदम के लिए। उनके राष्ट्रपतिकाल में मिस्र में सांस्कृतिक उछाल को प्रोत्साहित किया गया और साथ ही साथ अस्वान बांध और हेलवान शहर सहित कई बड़ी औद्योगिक परियोजनाएं शुरू की गई। नासेर के विरोधियों ने उन पर सत्तावाद, मानवाधिकार उल्लंघन और सिविल संस्थानों पर सेना के प्रभुत्व जमा, मिस्र में सैन्य और तानाशाही शासन का एक चलन स्थापित करने की आलोचना की। व्यक्तिगत जीवन thumb|right|नासेर और उनका परिवार 1944 में, नासेर ने 22 वर्षीय ताहिया काज़ेम से विवाह किया उनके पिता एक ईरानी थे और मां मिस्र की थी, दोनों की ताहिया के कम उम्र में ही मृत्यु हो गई थी। ताहिया के भाई और नासेर के एक व्यापारी मित्र अब्देल हामिद काजीम ने दोनों को 1943 में मिलवाया था।Sullivan 1986 84 शादी के बाद, यह जोड़ा काहिरा के उपनगर मंसियायत अल-बकरी के एक घर में रहने लगे, जहां उन्होंने अपने बाकी का जीवन काटा। 1937 में सैन्य अधिकारी कोर में नासेर की प्रवेश से उन्हें अच्छा भुगतान वाला रोजगार मिल गया, और जहां ज्यादातर लोग गरीबी में रहते थे उन्हें अपना जीवन काटने में सहायता मिली। नासेर और ताहिया कभी-कभी घर पर राजनीति पर भी चर्चा करते थे, लेकिन अधिकांशत:, नासेर ने अपने करियर को अपने परिवार के जीवन से अलग रखा। वह अपने अधिकांश खाली समय अपने बच्चों के साथ बिताना पसंद करते थे।Sullivan 1986 85 नासेर और ताहिया की दो बेटियां और तीन बेटे थे: होडा, मोना, खालद, अब्देल हामिद और अब्देल हाकीम।Aburish 2004 313–320 हालांकि वह धर्मनिरपेक्ष राजनीति के समर्थक थे, बावजुद नासेर एक पर्यवेक्षक मुस्लिम थे जिन्होंने 1954 और 1965 में मक्का की हज पर गये थे।Aburish 2004 148Alexander 2005 74 वह व्यक्तिगत रूप से ईमानदार होने के लिए जाने जाते थे,Makdissi 2011 217Bird 2010 177Goldschmidt 2008 167Alexander 2005 97 जिस एक विशेषता ने मिस्र और अरब दुनिया के नागरिकों के बीच उनकी प्रतिष्ठा को और बढ़ाया। नासेर के निजी शौक में शतरंज, अमेरिकी फिल्मों, अरबी, अंग्रेजी और फ्रेंच पत्रिकाओं को पढ़ने और शास्त्रीय संगीत सुनना शामिल थे।Bird 2010 178 नासेर को लगातार धूम्रपान करने की लत थी।Daigle 2012 115Aburish 2004 10 वह दिन के 18 घंटे कार्य करते थे और छुट्टियों के लिए शायद ही कभी समय निकालते थे। धूम्रपान और लंबे समय तक काम करने के संयोजन ने उनके खराब स्वास्थ्य का करण बना। 1960 के दशक की शुरुआत में उन्हें मधुमेह रोग हो गया था और 1970 में उनकी मृत्यु के समय तक, वे धमनीविरोधी, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थे। उन्हें दो दिल के दौरे (1966 और 1969) भी पड़े, और दूसरे दौरे पर उन्हें छह सप्ताह तक बिस्तर पर आराम करना पड़ा था। सन्दर्भ श्रेणी:मिस्र के प्रधानमन्त्री श्रेणी:1918 में जन्मे लोग श्रेणी:१९७० में निधन श्रेणी:अरब राष्ट्रवादी