411 REFERENCE · Wikipedia
हर्बर्ट हेनरी आस्क्विथ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
The Right Honourable The Earl of Oxford and Asquith GBR 100% KG PC KC FRS Herbert Henry Asquith.jpg युनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री Edward VII George V 5 April 1908 5 December 1916 Sir Henry Campbell-Bannerman David Lloyd George Chancellor of the Exchequer Sir Henry Campbell-Bannerman 10 December 1905 12 April 1908 Austen Chamberlain David Lloyd George Home Secretary William Ewart Gladstone The Earl of Rosebery 18 August 1892 25 June 1895 Henry Matthews Matthew White Ridley Secretary of State for War 30 March 1914 5 August 1914 J. E. B. Seely The Earl Kitchener Leader of the Opposition George V David Lloyd George Bonar Law 12 February 1920 21 November 1922 Donald Maclean Ramsay MacDonald George V David Lloyd George Donald Maclean 6 December 1916 14 December 1918 Sir Edward Carson Leader of the Liberal Party 30 April 1908 14 October 1926 Sir Henry Campbell-Bannerman David Lloyd George Herbert Asquith 1852 9 12 y Morley, West Riding of Yorkshire, England 1928 2 15 1852 9 12 y Sutton Courtenay, Oxfordshire, England All Saints' Church, Sutton Courtenay Liberal Helen Melland 1877 11 September 1891 her death Margot Tennant 10 May 1894 15 February 1928 his death 10, including Raymond, Herbert, Arthur, Violet, Cyril, Elizabeth, Anthony Barrister Balliol College, Oxford Inns of Court School of Law
हर्बर्ट हेनरी ऐस्क्विथ (Herbert Henry Asquith ; आक्स्फ़र्ड के प्रथम अर्ल; १८५२-१९२८) , वर्ष १९०८ से १९१६ तक युनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री थे। वे इंग्लैंड के महान् प्रधान मंत्रियों में से थे। अपना स्थान उन्होंने अधिकतर अपनी वाक्शक्ति से बनाया था।
हर्बर्ट हेनरी ऐस्क्विथ का जन्म यार्कशायर, मार्ले के मध्यवर्गीय व्यापारी परिवार में हुआ था। पहले बैरिस्टर हुए, फिर देश में नाम कमाकर पार्लमेंट के १८८६ में सदस्य और बाद में ग्लैड्स्टन के मंत्रिमंडल में गृहसचिव नियुक्त हुए। निर्बाध व्यापार के वे महान् समर्थक थे। इसी के परिणामस्वरूप वे कैंबेल बैनरमैन के मंत्रिमंडल में चांस्लर ऑव दि एक्स्चेकर हुए। इस संबंध में उन्होंने वृद्धों के पेंशन आदि के जो सुधार किए उनसे उनका इतिहास में नाम सुरक्षित हो गया। ऐस्क्विथ का सबसे महान् कार्य १९११ के 'पार्लमेंट ऐक्ट' का निर्माण था जिसने लार्ड सभा के अधिकार अत्यन्त सीमित कर नगण्य कर दिए। इस कार्य ने उन्हें प्राइम मिनिस्टर (प्रधान मंत्री) के अधिकार से संपन्न किया। वे कैंबेल बैनरमैन की बीमारी में ही इंग्लैंड के प्रधान मंत्री हो गए थे। आयरलैंड के संबंध में होमरूल बिल उनके मंत्रिमंडल का दूसरा महत्वपूर्ण प्रयास था।
१९१४ में जब प्रथम महायुद्ध छिड़ा तब प्रधान मंत्री ऐस्किवथ थे। उन्होंने तब विरोधी दल के साथ मिलकर नया मंत्रिमंडल बनाया। साल भर बाद १९१६ में युद्ध-संचालन नीति के प्रश्न पर मतभेद के कारण उन्हें प्रधान मंत्रित्व लायड जार्ज को सौंपकर मंत्रिमंडल से अलग हो जाना पड़ा। अगले चुनावों में हराकर उन्हें पार्लमेंट से भी अलग हो जाना पड़ा। उन्हें 'अर्ल' बना दिया गया और वे लार्ड सभा के सदस्य हो गए। १८ साल के उदार दल के नेतृत्व के बाद उन्होंने वहाँ की बागडोर भी लायड जार्ज को सौंप दी और अपने दल से इस्तीफा दे दिया।
इन्हें भी देखें
ब्रिटेन के प्रधान मन्त्री
श्रेणी:युनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री