Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रंजीता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जुलाई 2019 रंजीता हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। 70 के दशक की एक्ट्रेस रही रंजीता का जन्म 22 सितंबर, 1956 को पंजाब में हुआ था। रंजीता ने 'लैला मजनू' और 'अंखियों के झरोखों से' जैसी 35 फिल्मों में काम किया। धीरे-धीरे उनका करियर ढलान पर आने लगा। और एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गईं। इसके बाद वे पुणे चली गईं और वहां एक स्कूल में पीआरओ की नौकरी करने लगी। 1990 में आई फिल्म 'गुनाहों का देवता' में आखिरी बार नजर आई थी। रंजीता ने 15 साल बाद दोबारा फिल्मों में किस्मत आजमाने की सोची। उन्होंने 2005 में फिल्म 'अंजाने' से इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके अलावा उन्होंने 2008 में 'जिंदगी तेरे नाम' में काम किया। हालांकि, ये फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। रंजीता ने 2000 में बिजनेसमैन राज मसंद से शादी कर ली। फिलहाल वे अपने पति और बेटे स्काई के साथ यूएस में रहती है। प्रमुख फिल्में वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी1982 हथकड़ी सुनीता 1980 आप तो ऐसे ना थे वर्षा ओबेरॉय 1979 सुरक्षा प्रिया १९७८ अखियों के झरोखों से मिस लिली फर्नांडिज़ 1976 लैला मजनू लैला नामांकन और पुरस्कार सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:बॉलीवुड श्रेणी:अभिनेत्री श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री श्रेणी:1956 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग