411 REFERENCE · Wikipedia
ज़ैद हामिद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अक्टूबर 2026
अक्टूबर 2026
ज़ैद हामिद एक पाकिस्तानी टीवी होस्ट और रीजनीतिक टीकाकार हैं। इन्होने कई बार पाकिस्तान को अस्थिर करने में भारतीय, इसराइली और अमेरिकी एजेंटों द्वारा बनाई साजिश को जिम्मेवार कहा है। आर्थिक आतंकवाद के मुद्दे पर उनका बयान पाकिस्तान में पसंद किया गया। इन्होंने करांची के एनइडी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है।
वो भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के आलोचक रहे हैं। अपने बयानों में वो प्रसिद्ध शायर और १९२० के दशक में पाकिस्तान आन्दोलन के प्रणेताओं में से एक अल्लामा इक़बाल के शेरों का ज़िक्र अक्सर करते हैं।
उनको पाकिस्तान में हर किसी चीज़ पर "पाकिस्तान के ख़िलाफ" और "इस्लाम से ख़िलाफ षड्यंत्र" की आवाज उछालने के कारण आलोचना झेलनी पड़ी है। इसके अलावे जुलाई २०१५ में इनको सउदी अरब ने वहाँ की सरकार की आलोचना के कारण ८ साल कारवास और ११०० कोड़ो की सज़ा भी सुनाई थी।
सन्दर्भ
श्रेणी: पाकिस्तान के टीकाकार
श्रेणी:यहूदी धर्म के आलोचक