Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अशोक चिह्न

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|200px|भारत का राजकीय प्रतीक अशोक चिह्नअशोक चिह्न भारत का राजकीय प्रतीक है। इसको सारनाथ में मिली अशोक लाट से लिया गया है। मूल रूप इसमें चार शेर हैं जो चारों दिशाओं की ओर मुंह किए खड़े हैं। इसके नीचे एक गोल आधार है जिस पर हाथी, घोड़ा, एक सांड़ और एक सिंह बने हैं जो दौड़ती हुई मुद्रा में है। ये गोलाकार आधार खिले हुए उल्टे लटके कमल के रूप में है। हर पशु के बीच में एक धर्म चक्र बना हुआ है। भीमराव अंबेडकर ने इसमें अहम भूमिका निभाई राष्‍ट्र के प्रतीक में जिसे २६ जनवरी १९५० में भारत सरकार द्वारा अपनाया गया था केवल तीन सिंह दिखाई देते हैं और चौथा छिपा हुआ है, दिखाई नहीं देता है। चक्र केंद्र में दिखाई देता है, सांड दाहिनी ओर और घोड़ा बायीं ओर और अन्‍य चक्र की बाहरी रेखा बिल्‍कुल दाहिने और बाई छोर पर। घंटी के आकार का कमल छोड़ दिया जाता है। प्रतीक के नीचे सत्यमेव जयते देवनागरी लिपि में अंकित है। शब्‍द सत्‍यमेव जयते शब्द मुंडकोपनिषद से लिए गए हैं, जिसका अर्थ है केवल सच्‍चाई की विजय होती है। thumb|साँची के स्तूप स्थित अशोक स्तम्भ् http://bharat.gov.in/knowindia/state_emblem.php राजकीय प्रतीक २५ दिसंबर २००८ पीएचपी भारत सरकार https://web.archive.org/web/20090127024152/http://bharat.gov.in/knowindia/state_emblem.php 27 जनवरी 2009 live सन्दर्भ श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय प्रतीक