411 REFERENCE · Wikipedia
भारत साधु समाज
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत साधु समाज, भारतीय विचारधारा के सभी सम्प्रदायों और धर्मों के विरक्त सन्तों का संगठन है। इस संस्था की स्थापना 1956 में हुई थी। इसका मुख्यालय दिल्ली में है और सभी तीर्थ स्थानों में विरक्त सन्तों का निवास है, वहां इस संस्था का सुदृढ़ संगठन है। इस संस्था के संगठन की परिकल्पना प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद, तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, गुलजारी लाल नंदा ने की थी।https://scroll.in/article/1028216/the-folly-of-soft-hindutva-how-congress-was-singed-by-its-patronage-of-the-bharat-sadhu-samaj The folly of soft Hindutva: How Congress was singed by its patronage of the Bharat Sadhu Samaj Menon Nikhil 2022-07-14 Scroll.in en-US 2023-09-01 भारत के प्रसिद्ध संत तुकडोजी महाराज संस्था के संस्थापक अध्यक्ष थे, इस संघटन को बढाने के लिए, साधू संत का संगठित करने के हेतू और श्रद्धावान व्यक्ति को जोड़ने के लिए तुकडोजी महाराज को जोड़ा गया।https://thewire.in/books/planning-democracy-extract-sadhus When Sadhus Promoted Five-Year Plans thewire.in en 2023-09-01 इस संगठन में राष्ट्र के सभी संप्रदायों के संत जुड़ गए हैं। अक्षरधाम के संस्थापक प्रमुख स्वामी और शिवानंद मिशन के श्री स्वामी शिवानंद सरस्वती भी इस संगठन में जुड़ गए। सदगुरु महामहिम महातंत्रयोगी डॉ० रमेश परमहंसजी इस संस्थान को संचालित किया। २००५ में ब्रह्मलीन हो जाने के कारण अब संस्थान को उनके परिवार के सदस्य संचालित कर रहे है। सदगुरु डॉ० रमेश परमहंस जी ने अपने गुरु स्वामी जनार्दन परमहंस जी की आज्ञानुसार भारत की राजनीति में सत्य और धर्म के लिए लगातार भगवान से प्रार्थना की।
समाज के लगभग ४० हजार सदस्य हैं जिनमें से पाँच हजार सक्रिय हैं तथा संघ के विभिन्न कार्यक्रमों की देखरेख करते हैं। संघ के २२ से अधिक शाखाएँ भारत के विभिन्न भागों में हैं। संघ की महापरिषद में १२५ सदस्य हैं जिसमें भारत के सभी प्रमुख सम्प्रदायों के प्रतिनिधि सम्मिलित हैं। https://www.hinduismtoday.com/modules/smartsection/item.php?itemid=3168 Can 40,000 Holy Men Shepherd India's Future? 14 मई 2020 https://web.archive.org/web/20180428011556/https://www.hinduismtoday.com/modules/smartsection/item.php?itemid=3168 28 अप्रैल 2018 dead
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय धार्मिक संगठन