411 REFERENCE · Wikipedia
नगला बिरखू गाँव, इगलास (अलीगढ़)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गाँव नगला बिरखू उत्तर प्रदेश अलीगढ़ हिन्दी, अवधी, बुंदेली, भोजपुरी, ब्रजभाषा, पहाड़ी, उर्दु, अंग्रेज़ी UP 81 aligarh.nic.in http://aligarh.nic.in 27.89 78.06 right yes yes
नगला बिरखू इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश स्थित एक गाँव है। यह खैर से टैंटीगाँव मार्ग पर खैर से 14 किलोमीटर दूर है।
भूगोल
इस गाँव की भूमि बहुत उपजाऊ है। सिंचाई की सुविधा अच्छी है। इस गाँव के दोनों ओर हाथरस और माँट ब्रांच गंग नहरें होने के कारण यहाँ का भूमि जल स्तर बहुत ऊपर रहता है। धान, आलू, गेहूँ, जौ, कपास, गन्ना, बाजरा, सरसों आदि फसलें यहाँ बहुतायत में पैदा होती हैं।
जनसांख्यिकी एवं यातायात
गाँव नगला बिरखु बहुत ही प्यारा गांव है यह गाँव अलीगढ़ मथुरा के बॉर्डर पर पड़ता है इस गाँव के लिए खैर से टेंटी गाँव वाले रोड पर जाना होता है और खैर शहर से 14 किलोमीटर और टेंटी गाँव से 14 किलोमीटर पड़ता है यह गाँव खैर और टेंटी गाँव के बिलकुल बीच मे पड़ता है।इस गाँव के लिए 2 वे रोड है जो 2016 में बना है।
@गाँव की जनसंख्या@
कुल जनसंख्या लगभग 3500 है। यह गाँव मढ़ी और नगरा से जुड़ा हुआ है।यहाँ स्त्री-पुरुष अनुपात 998/1000 है। अधिकतर लोग शिक्षित हैं। सभी लोग हिन्दू धर्म को मानने वाले हैं। सिर्फ एक घर मुसलमान का है।कट्टरपंथी लोगों के लिए यहाँ कोई जगह नहीं हैं। ढकोसलों पर कोई विश्वास नहीं करता और न ही भूत-प्रेत जैसी बातों का कोई अस्तित्व यहाँ है। इस गाँव मे जाट,ब्राह्मण,वैश्य(बनिया),ओड राजपूत, जाटव, नाई,धोबी, धीमर, बढ़ई,मोची,पुजारी(वैरागी) जातिओं के अलावा कुछ घर बाल्मीकियों के भी हैं। यहाँ की भाषा हिन्दी का एक बृजभाषा रूप है।
आदर्श स्थल
इस गांव में तीन मंदिर है और हर मंदिर पर बहुत ही श्रद्धा से पूजा होती है हर वर्ष यहाँ पर भागवत कराई जाती है। गांव के अंदर रामलीला का भी आयोजन होता है
शिक्षा
गाँव में 3 सरकारी स्कूल है एक प्राथमिक स्कूल और 2 बारहवीं तक है। एक प्राइवेट स्कूल है जो आठवीं तक है।। गाँव में शिक्षा की ओर बहुत ध्यान दिया जाता है। सभी बच्चे नित्य विद्यालय जाते हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:अलीगढ़ जिला के गाँव