411 REFERENCE · Wikipedia
धनी मनुष्य और निर्धन लाज़र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|धनी मनुष्य और निर्धन लाज़र, एश्टरनाख़ कोडेक्स ऑरियस (11वीं शताब्दी)
धनी मनुष्य और निर्धन लाज़र लूक़ा के सुसमाचार के 16वें अध्याय से यीशु का एक दृष्टान्त है।लूक़ा 16:19-31 यीशु अपने शिष्यों और कुछ फ़रीसियों को एक अनाम धनी मनुष्य और लाज़र नाम के एक भिखारी की कहानी बताता है। जब दोनों की मृत्यु हो जाती है, तो धनी मनुष्य अधोलोक जाता है और इब्राहीम से विनती करता है कि वह लाज़र को उसकी गोद से भेज दे ताकि धनी मनुष्य के परिवार को अधोलोक में जाने से रोका जा सके। इब्राहीम कहता है, "जब वे मूसा और भविष्यद्वक्ताओं की नहीं सुनते, तो यदि मरे हुओं में से कोई जी भी उठे तौभी उसकी नहीं मानेंगे।"
पाठ
अंगूठाकार|ईडवाइन साल्टर से विवरण, मॉर्गन संग्रहालय पत्ता M.521 (ल. 1160 दशक)
एक धनवान मनुष्य था जो बैंजनी कपड़े और मलमल पहिनता और प्रतिदिन सुख–विलास और धूम–धाम के साथ रहता था। लाजर नाम का एक कंगाल घावों से भरा हुआ उसकी डेवढ़ी पर छोड़ दिया जाता था, और वह चाहता था कि धनवान की मेज पर की जूठन से अपना पेट भरे; यहाँ तक कि कुत्ते भी आकर उसके घावों को चाटते थे। ऐसा हुआ कि वह कंगाल मर गया, और स्वर्गदूतों ने उसे लेकर अब्राहम की गोद में पहुँचाया। वह धनवान भी मरा और गाड़ा गया, और अधोलोक में उसने पीड़ा में पड़े हुए अपनी आँखें उठाईं, और दूर से अब्राहम की गोद में लाजर को देखा।
तब उसने पुकार कर कहा, "हे पिता अब्राहम, मुझ पर दया करके लाजर को भेज दे, ताकि वह अपनी उँगली का सिरा पानी में भिगोकर मेरी जीभ को ठंडी करे, क्योंकि मैं इस ज्वाला में तड़प रहा हूँ।" परन्तु अब्राहम ने कहा, "हे पुत्र, स्मरण कर कि तू अपने जीवन में अच्छी वस्तुएँ ले चुका है, और वैसे ही लाजर बुरी वस्तुएँ : परन्तु अब वह यहाँ शान्ति पा रहा है, और तू तड़प रहा है। इन सब बातों को छोड़ हमारे और तुम्हारे बीच एक भारी गड़हा ठहराया गया है कि जो यहाँ से उस पार तुम्हारे पास जाना चाहें, वे न जा सकें; और न कोई वहाँ से इस पार हमारे पास आ सके।"
उसने कहा, "तो हे पिता, मैं तुझ से विनती करता हूँ कि तू उसे मेरे पिता के घर भेज, क्योंकि मेरे पाँच भाई हैं; वह उनके सामने इन बातों की गवाही दे, ऐसा न हो कि वे भी इस पीड़ा की जगह में आएँ।" अब्राहम ने उससे कहा, "उनके पास तो मूसा और भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तकें हैं, वे उनकी सुनें।" उसने कहा, "नहीं, हे पिता अब्राहम; पर यदि कोई मरे हुओं में से उनके पास जाए, तो वे मन फिराएँगे।" उसने उससे कहा, "जब वे मूसा और भविष्यद्वक्ताओं की नहीं सुनते, तो यदि मरे हुओं में से कोई जी भी उठे तौभी उसकी नहीं मानेंगे।" लूक़ा 16:19-31
संदर्भ
श्रेणी:इब्राहीम
श्रेणी:वेबग्रंथागार साँचा वेबैक कड़ियाँ
श्रेणी:लूक़ा का सुसमाचार
श्रेणी:यीशु के दृष्टान्त