Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एमटीवी हसल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एमटीवी हसल (MTV Hustle) एक भारतीय रैप/हिप-हॉप रियलिटी शो है।https://www.thehindu.com/entertainment/music/mtvs-hustle-aims-to-foster-aspiring-indian-rappers/article28856487.ece MTV's Hustle aims to foster aspiring Indian rappers द हिन्दू en-IN 12 अगस्त 2019 15 सितम्बर 2019 https://web.archive.org/web/20190915091014/https://www.thehindu.com/entertainment/music/mtvs-hustle-aims-to-foster-aspiring-indian-rappers/article28856487.ece live महत्वाकांक्षी रैपर्स भारत के सबसे बड़े हिप-हॉप स्टार बनने के लिए संघर्ष करते हैं। यह शो एमटीवी इंडिया पर प्रसारित होता है। सीजन 1 का प्रसारण 10 अगस्त 2019 को आरम्भ हुआ। रफ़्तार, न्यूक्लिया और राजा कुमारी द्वारा जज किया गया और गेलिन मेंडोंका द्वारा होस्ट किया गया। सीज़न 2 का प्रसारण 3 सितंबर 2022 को आरम्भ हुआ। क्रिस्न बैरेटो द्वारा होस्ट किए गए इस शो को बादशाह के साथ चार स्क्वाड बॉस जज कर रहे हैं- जो ईपीआर, डिनो जेम्स, डी एमसी, किंग रोक्को थे। सीज़न 3 का प्रसारण 21 अक्टूबर 2023 को आरम्भ हुआ। विकेड सनी और सुपर मनिक द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो को बादशाह दूसरी बार जज करेंगे, साथ ही चार स्क्वाड बॉस - ईपीआर, डिनो जेम्स, डी एमसी और इक्का भी जज किया। प्रारूप सीज़न 1 में वूट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से 40 ऑडिशनी चुने गए थे, जिनमें से सिर्फ़ 15 रैपर्स को एक दूसरे के खिलाफ़ प्रतिस्पर्धा करने के लिए चुना गया था। रैपर्स को उनके लेखन, रैपिंग फ़्लो और समग्र प्रदर्शन के आधार पर आंका गया। सीज़न 2 में वूट पर ऑनलाइन ऑडिशन के ज़रिए 16 प्रतियोगियों को चुना गया। बादशाह ने तय किया कि किस प्रतियोगी को काम सौंपा जाए और अब चार स्क्वाड बॉस प्रतियोगियों को उनकी प्रतिभा, प्रदर्शन, मीटर, तकनीक, संगीत और कहानी कहने के आधार पर तैयार करेंगे और जज करेंगे। सीजन 1 एमटीवी हसल 1 का प्रसारण 10 अगस्त 2019 को आरम्भ हुआ। एम-ज़ी बेला को विजेता घोषित किया गया।https://www.indiatoday.in/television/reality-tv/story/mtv-hustle-winner-is-deepak-singh-aka-m-zee-bella-from-ludhiana-1608952-2019-10-13 MTV Hustle winner is Deepak Singh aka M-Zee Bella from Ludhiana 13 अक्टूबर 2019 इंडिया टुडे 21 अक्टूबर 2023 5 अगस्त 2023 https://web.archive.org/web/20230805065710/https://www.indiatoday.in/television/reality-tv/story/mtv-hustle-winner-is-deepak-singh-aka-m-zee-bella-from-ludhiana-1608952-2019-10-13 live जज रफ्तार न्यक्लेयाराजा कुमारी मेजबान गाइलिन मेंडोन्का सन्दर्भ 30em श्रेणी:भारतीय वास्तविकता टेलीविजन श्रृंखला