411 REFERENCE · Wikipedia
गैस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गैस (Gas) पदार्थ की तीन अवस्थाओं में से एक अवस्था का नाम है (अन्य दो अवस्थाएँ हैं - ठोस तथा द्रव)। गैस अवस्था में पदार्थ का न तो निश्चित आकार होता है न नियत आयतन। ये जिस बर्तन में रखे जाते हैं उसी का आकार और पूरा आयतन ग्रहण कर लेते हैं।
जीवधारियों के लिये दो गैसे मुख्य हैं, आक्सीजन गैस जिसके द्वारा जीवधारी जीवित रहता है , दूसरी जिसे जीवधारी अपने शरीर से छोड़ते हैं, उसका नाम कार्बन डाई आक्साइड है। इनके अलावा अन्य गैसों का भी pg-प्रयोग होता है, जैसे खाना पकाने वाली रसोई गैस। पानी दो गैसों से मिलकर बनता है, आक्सीजन और हाइड्रोजन।
== विशेषताएँ ==
गैसों में द्रव्यमान होता है ।
इनके अणु द्रवों और ठोस पदार्थों की तुलना में एक-दूसरे से दूर-दूर होते हैं।
गैसों का आकार और आयतन निश्चित नहीं होता।
इन्हें दबाकर इनका आयतन कम किया जा सकता है।
गैसों को द्रव अवस्था में बदला जा सकता है (गैसों का द्रवण, देखें)।
== इन्हें भी देखें ==
गैसों का अणुगति सिद्धान्त
गैसनिर्माण
प्राकृतिक गैस
कोयला गैस
द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG)
गैसों के नियम
आदर्श गैस समीकरण
गैसों का द्रवण
गैसों का भंडारण