411 REFERENCE · Wikipedia
अद-धुहा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014
thumb|rightसूरा अज़्-ज़ुह़ा: कुरआन का 93वां सूरा है। इसमें 11 आयतें हैं।
विवरण
कुछ ज्ञाताओं में मतभेद है, फिर भी यह सूरा मुहम्मद को प्रकट किया हुआ द्वितीय सूरा माना जाता है। प्रथम सूरा अल-अलक़ के प्राप्त होने के उपरांत एक शांत अंतराल था, जिसमें कोई वार्तालाप नहीं हुआ। इससे नये बने पैगम्बर को संदेह हुआ कि कहीं उन्होंने ईश्वर को नाराज़ तो नहीं कर दिया, कि वे इतनी देर से कोई भी सन्देश नहीं दे रहे हैं। इस सूरा ने उस शांति को भंग करते हुए, मुहम्मद को विश्वास दिलाया कि समय के साथ - साथ सब कुछ समझ में आता जायेगा। प्रातः काल का चित्र (अध-धुहा) इस सूरा का प्रथम शब्द है और इसे मुहम्मद के ईश्वर के पैगम्बर होने के "प्रथम दिवस" को चिह्नित करता है। साथ ही साथ जीवन के नये ढंग की शुरुआत का संकेत करता है, जो कि इस्लाम बनेगा। इस सूरा के बाद, मुहम्मद की मृत्यु पर्यंत जिब्रईल का प्रकटन, कुरान के शब्दों के साथ, नियमित रूप से होता रहा। विषय वस्तु, लम्बाई, शैली एवं कुरान में अपने नियोजन के कारण; यह सूरा प्रायः सूरा अल-इन्शिराह के साथ युगल में आता है। इनको समकालीन प्रकटित माना जाता है।
सुरह अज़-जुहा का अनुवाद
बिस्मिल्लाह: अल्लाह के नाम से जो बड़ा ही मेहरबान और रहम करनेवाला है।
(1) क़सम है प्रकाशमान दिन की (2) और रात की जबकि वह शान्तिपूर्वक छा जाए। (3) (ऐ नबी) तुम्हारे रब ने तुमको हरगिज़ नहीं छोड़ा और न वह अप्रसन्न हुआ। (4) और यक़ीनन तुम्हारे लिए बाद का जमाना पहले जमाने से ज़्यादा अच्छा है, (5) और जल्द ही तुम्हारा रब तुमको इतना देगा कि तुम खुश हो जाओगे। (6) क्या उसने तुमको अनाथ नहीं पाया और फिर ठिकाना दिया? (7) और तुम्हें राह से अपरिचित पाया और फिर राह दिखाई। (8) और तुम्हें निर्धन पाया और फिर धनवान कर दिया। (9) अतः अनाथ के साथ सख्ती न करो, (10) और माँगनेवाले को न झिड़को, (11) और अपने रब की नेमत का प्रदर्शन करो।https://tanzil.net/#trans/hi.farooq/93:1 Tanzil - Quran Navigator القرآن الكريم tanzil.net 2025-06-25
सूरा अज़-जुहा ,(अनुवादक: मौलाना फारूक़ खाँ) भाष्य: मौलाना मौदूदी अनुदित क़ुरआन - संक्षिप्त टीका सहित 988 से https://archive.org/details/TranslationOfTheMeaningsOfTheNobleQuranInTheHindipdf/Hindi%20-%20Saiyad%20Abul%20Aala%20Maududi/page/n493/mode/2upसूरा अज़-जुहा का अनुवाद (किंग फ़हद प्रेस) https://quranenc.com/en/browse/hindi_omari/93 https://quranenc.com
93 अल-लैल अल-इन्शिराह
इन्हें भी देखें
सलात - नमाज़ (प्रार्थना)
ज़ुहर की नमाज (मध्य दिवस प्रार्थना)
सन्दर्भ
बाहरी कडि़याँ
The Holy Qur'an/Ad-Dhuha Qur'an - Ad-Dhuha
Ad-Dhuha at Sacred Texts
Ad-Dhuha at Altafsir.com
धुहा