411 REFERENCE · Wikipedia
डेलावेयर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumbnail
डेलावेयर (Delaware) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। यह दक्षिण और पश्चिम में मैरीलैंड से, उत्तर-पूर्व में न्यू जर्सी द्वारा, और उत्तर में पेंसिल्वेनिया से सीमा रखता है। राज्य का नाम अंग्रेज रईस और वर्जीनिया के पहले औपनिवेशिक गवर्नर थॉमस वेस्ट, तृतीय बैरोन दे ला वॉर के ऊपर रखा गया है।
डेलावेयर संयुक्त राज्य का दूसरा सबसे छोटा, छठा सबसे कम आबादी वाला और छठा सबसे घनी आबादी वाला राज्य है। डेलावेयर को तीन काउंटियों में विभाजित किया गया है जो कि किसी भी राज्य में काउंटियों की सबसे कम संख्या है। 16 वीं शताब्दी में यूरोपियों द्वारा इसके समुद्र तट की खोज बीन किये जाने से पहले, डेलावेयर में मूल अमेरिकियों के कई समूहों बसे हुए थे। डेलावेयर अमेरिकी क्रांति में भाग लेने वाले 13 कॉलोनियों में से एक था। 7 दिसंबर 1787 को, डेलावेयर संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को स्वीकृति देने वाला पहला राज्य बन गया और तब से वह खुद को "पहला राज्य" के रूप में प्रचारित कर रहा है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य