Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यू मी और हम (2008 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

यू मी और हम यू मी और हम.jpg यू मी और हम का पोस्टर अजय देवगन अजय देवगन अजय देवगन अजय देवगन, दिव्या दत्ता, काजोल देवगन, आदित्य राजपूत, सारिका, सुहास सावरकर, रितुपर्णा सेनगुप्ता, ईशा शरवानी, अनीता वाही 11 अप्रैल, 2008 भारत हिन्दी यू मी और हम 2008 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। संक्षेप वर्तमान दौर में रोमांटिक कहानियाँ परदे पर से गायब हो चुकी हैं, लेकिन निर्देशक के रूप में अजय ने प्रेम कथा को चुना है। कहानी कहने की शैली अजय ने ‘नोट बुक’ से उठाई है और फ्लैश बैक का उम्दा प्रयोग किया है। क्रूज़ पर अजय और पिया की प्रेम कहानी शुरू होती है। अजय अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने आया है और पिया जहाज पर काम करती है। अजय पहली बार पिया को देखता है और उसका दीवाना हो जाता है। वह उसका दिल जीतने की सारी कोशिशें करता है। झूठ का सहारा भी लेता है, लेकिन पिया प्रभावित नहीं होती। जब यात्रा समाप्त होती है तो वह पिया के पास अपना पता छोड़कर चला जाता है। कुछ महीनों बाद पिया उसके पास आती है और दोनों शादी कर लेते हैं। कहानी में मोड़ उस समय आता है जब पिया को अल्ज़ीमर नामक भूलने की गंभीर बीमारी हो जाती है। उसकी याददाश्त आती-जाती रहती है। कभी वह अपने बच्चे और पति तक को भूल जाती है, तो कभी एकदम सामान्य रहती है। उसकी हालत बिगड़ते देख अपने और बच्चे की बेहतरी के लिए अजय उसे केयर सेंटर में भर्ती कर देता है। कहीं न कहीं उसके मन में अपने लिए स्वार्थ जाग जाता है, लेकिन पिया के बिना अजय जी नहीं पाता। वह उसे फिर से घर ले आता है, क्योंकि वह उससे सच्चा प्यार करता है। पहली नजर का प्यार, प्यार की पवित्रता, भावनाएँ, ताकत और गहराई को इस कहानी के जरिये दिखाया गया है। अजय और पिया की इस कथा के समांतर अजय के दो दोस्तों की उपकथाएँ भी चलती हैं, जिसमें एक विवाहित जोड़ा है और तलाक की दहलीज पर खड़ा है। दूसरे जोड़े के बीच प्यार चल रहा है। इन उपकथाओं के जरिये शादी के पहले के प्यार की तुलना शादी के बाद के प्यार से की गई है। चरित्र मुख्य कलाकार अजय देवगन - अजय काजोल देवगन - पिया दिव्या दत्ता आदित्य राजपूत - अजय का बेटा सारिका सुहास सावरकर रितुपर्णा सेनगुप्ता ईशा शरवानी अनीता वाही दल संगीत विशाल भारद्वाज का संगीत है और बैकग्राउंड संगीत मोंटी शर्मा का है। रोचक तथ्य परिणाम बौक्स ऑफिस समीक्षाएँ नामांकन और पुरस्कार बाहरी कड़ियाँ 1039995 यू मी और हम श्रेणी:2008 में बनी हिन्दी फ़िल्म