411 REFERENCE · Wikipedia
वेंकैया नायडू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वेंकैया नायडू Venkaiah Naidu 2 (cropped).jpg 1949 7 1 y चावटपलेम, नेल्लोर जिला, आंध्र प्रदेश, भारत भारत के 13वें उपराष्ट्रपति 8 अगस्त 2017 10 अगस्त 2022 द्रौपदी मुर्मूराम नाथ कोविन्द हामिद अंसारी जगदीप धनखड़ शहरी विकास, आवास तथा शहरी गरीबी उन्मूलन तथा संसदीय कार्य मंत्री 26 मई 2014 - 19 जुलाई 2017 नरेन्द्र मोदी भारतीय जनता पार्टी एम॰ उषा ( विवाह :१९७१ ) मुप्पवरपु हर्षवर्धन, दीपा वेंकट हिन्दू भारतीय
मुप्पवरपु वेंकय्य नायुडु (వెంకయ్య నాయుడు / मुप्पवरपु वॆंकय्य नायुडु , जन्म: 1 जुलाई 1949) भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति (१४वें) हैं।http://www.thehindu.com/news/cities/Delhi/learn-hindi-to-progress-in-india/article22209074.ece ‘Learn Hindi to progress in India’देश के 13वें उपराष्ट्रपति बने वेंकैया नायडू, हिन्दी में ली पद एवं गोपनीयता की शपथ hi https://khabar.ndtv.com/news/india/live-venkaiah-naidu-vice-president-oath-1736245 एनडीटीवी खबर 13 अगस्त 2017 https://web.archive.org/web/20170813181812/https://khabar.ndtv.com/news/india/live-venkaiah-naidu-vice-president-oath-1736245 13 अगस्त 2017 dead वे 2002 से 2004 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।BJP PRESIDENTS भाजपा अध्यक्ष en http://www.bjp.org/leadership/bjp-presidents/shri-m-venkaiah-naidu भाजपा 30 मई 2014 https://web.archive.org/web/20140518205112/http://www.bjp.org/leadership/bjp-presidents/shri-m-venkaiah-naidu 18 मई 2014 live केंद्र में विभिन्न विभागों के मंत्री पदों को भी सुशोभित कर चुके है। भारत के सत्ताधारी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संघ (एनडीए) ने 17 जुलाई 2017 को उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया। 5 अगस्त 2017 को हुए चुनाव में गोपालकृष्ण गाँधी को पराजित करके वे भारत के तेरहवें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए और 11 अगस्त 2017 को उपराष्ट्रपति बने।https://indianexpress.com/article/opinion/columns/india-independence-day-2020-coronavirus-mahatma-gandhi-ram-temple-ayodhya-venkaiah-naidu-6547843/lite/ An emotionally integrated India offers the best defence against both internal and external threats and challenges 2020-08-11 Indian Express en
सन २०२४ में भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से अलंकृत किया।
प्रारंभिक जीवन
वेंकैया नायडू का जन्म |1 जुलाई 1949 को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के चावटपलेम में एक कम्मा (किसान परिवार) में हुआ था। इकोनोमिक टाइम्स https://web.archive.org/web/20140527220712/http://articles.economictimes.indiatimes.com/2004-03-05/news/27380540_1_film-studios-kammas-tdp 27 मई 2014 (अँग्रेजी में) उन्होंने वी.आर. हाई स्कूल, नेल्लोर से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और वी.आर. कॉलेज से राजनीति तथा राजनयिक अध्ययन में स्नातक किया। वे स्नातक प्रतिष्ठा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये। तत्पश्चात उन्होंने आन्ध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम से कानून में स्नातक की डिग्री हासिल की। 1974 में वे आंध्र विश्वविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुये। कुछ दिनों तक वे आंध्र प्रदेश के छात्र संगठन समिति के संयोजक भी रह चुके हैं।Biography जीवनी en http://mvenkaiahnaidu.com/biography/ एम. वेंकैया नायडू की निजी वेबसाइट 30 मई 2014 https://web.archive.org/web/20140529075926/http://mvenkaiahnaidu.com/biography/ 29 मई 2014 deadPRADHAN MANTRI GRAM SADAK YOJANA : A BOON FOR RURAL INDIA प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना: ग्रामीण भारत की रीढ़ en http://pib.nic.in/feature/feyr2001/fjan2001/f010120011.html पी आई बी न्यूज 30 मई 2014 https://web.archive.org/web/20160304055748/http://pib.nic.in/feature/feyr2001/fjan2001/f010120011.html 4 मार्च 2016 liveMilking Naidu style मिलकिंग नायडू स्टाइल en http://indiatoday.intoday.in/story/venkaiah-naidu-eyes-lok-sabha-polls-gifts-nellore-rs-500-crore-worth-of-sops/1/205116.html इंडिया टुडे 30 मई 2014 https://web.archive.org/web/20140518205048/http://indiatoday.intoday.in/story/venkaiah-naidu-eyes-lok-sabha-polls-gifts-nellore-rs-500-crore-worth-of-sops/1/205116.html 18 मई 2014 live
राजनीतिक जीवन
right|thumb|300px|२८ मई २०१४ को ग्रामीण विकास मंत्री का पदभार ग्रहण करते हुए वेंकय्य नायुडु
right|thumb|300px|११ अगस्त २०१७ को भारत के उपराष्ट्रपति के पद की शपथ ग्रहण करते हुए वेंकय्य नायुडु
वेंकैया नायडू की पहचान हमेशा एक 'आन्दोलनकारी' के रूप में रही है। वे 1972 में 'जय आन्ध्र आन्दोलन' के दौरान पहली बार सुर्खियों में आए। उन्होंने इस दौरान नेल्लोर के आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेते हुये विजयवाड़ा से आंदोलन का नेतृत्व किया। छात्र जीवन में उन्होने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विचारधारा से प्रभावित होकर आपातकालीन संघर्ष में हिस्सा लिया। वे आपातकाल के विरोध में सड़कों पर उतर आए और उन्हें जेल भी जाना पड़ा। आपातकाल के बाद वे 1977 से 1980 तक जनता पार्टी के युवा शाखा के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2002 से 2004 तक उन्होने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उतरदायित्व निभाया। वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रहे और नरेन्द्र मोदी की सरकार में वे भारत सरकार के अंतर्गत शहरी विकास, आवास तथा शहरी गरीबी उन्मूलन तथा संसदीय कार्य मंत्री रहे।Venkaiah Naidu files papers for Rajya Sabha वेंकैया नायडू ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया en http://m.rediff.com/news/1998/mar/16karna.htm रेडिफ़ डॉट कॉम 30 मई 2014 https://web.archive.org/web/20140518205300/http://m.rediff.com/news/1998/mar/16karna.htm 18 मई 2014 deadवेंकैया नायडू के साथ-साथ 10 और राज्यसभा के लिए निर्वाचित en http://www.hindu.com/2004/06/29/stories/2004062906581100.htm दि हिन्दू 30 मई 2014 https://web.archive.org/web/20060304030500/http://www.hindu.com/2004/06/29/stories/2004062906581100.htm 4 मार्च 2006 liveराज्यसभा चुनाव: माल्या, वेंकैया, पासवान, रूडी जीते en http://www.ndtv.com/article/india/rajya-sabha-elections-mallya-venkaiah-paswan-rudy-win-32350 एन डी टी वी 30 मई 2014 https://web.archive.org/web/20140518190148/http://www.ndtv.com/article/india/rajya-sabha-elections-mallya-venkaiah-paswan-rudy-win-32350 18 मई 2014 liveParty man Venkaiah Naidu makes debut in government पार्टी मैन वेंकैया नायडू की सरकार में उपस्थिती en http://www.rediff.com/news/2000/sep/30cab2.htm रेडिफ़ डॉट कॉम 30 मई 2014 https://web.archive.org/web/20150924154541/http://www.rediff.com/news/2000/sep/30cab2.htm 24 सितंबर 2015 live
११ अगस्त २०१७ को वे भारत के उपराष्ट्रपति चुने गये।
वेंकय्या नायुडु 'स्वर्ण भारत ट्रस्ट' नामक एक समाज-सेवी संगठन से भी जुड़े हुए हैं जिसकी स्थपना उन्होने कुछ मित्रों के साथ मिलकर २००१ में नेल्लोर में की थी। यह संस्था निर्धन लोगों, अनाथों और विशेष आवश्यकता वाले लोगों के लिये विद्यालय चलाती है तथा युवाओं एवं स्त्रियों के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाती है। https://swarnabharathtrust.org.in/ स्वर्ण भारत ट्रस्ट 14 नवंबर 2021 14 नवंबर 2021 https://web.archive.org/web/20211114125915/https://swarnabharathtrust.org.in/ dead https://www.amarujala.com/india-news/union-hm-amit-shah-at-20th-anniversary-celebrations-of-swarna-bharat-trust-in-venkatachalam स्वर्ण भारत ट्रस्ट की 20वीं वर्षगांठ: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले- उपराष्ट्रपति के पद पर रहकर वैंकेया नायडू ने उदाहरण पेश किया
अपने भाषणों में तुकान्त शब्दों का प्रयोग करके वे अपनी बात सरस ढंग से प्रस्तुत करने में सिद्धहस्त हैं। अपनी मातृभाषा तेलुगु के साथ वे हिन्दी और अंग्रेजी में भाषण करते हैं। वे गम्भीर चिन्तक भी हैं। अगस्त २०१७ में उनकी पुस्तक 'टायरलेस वॉयस रिलेन्टलेस जर्नी' का विमोचन हुआ। https://www.amarujala.com/india-news/pm-modi-released-the-book-venkaiah-naidu-book-titled-tireless-voice-relentless-journey पीएम मोदी ने वेंकैया नायडू के किताब 'टायरलेस वॉयस रिलेन्टलेस जर्नी' का किया विमोचन 12 अगस्त 2019 https://web.archive.org/web/20190812074434/https://www.amarujala.com/india-news/pm-modi-released-the-book-venkaiah-naidu-book-titled-tireless-voice-relentless-journey 12 अगस्त 2019 live फरवरी २०१८ में उनकी पुस्तक 'मूविंग ऑन मूविंग फॉरवर्ड, वन ईयर इन ऑफिस' प्रकाशित हुई थी।https://www.navodayatimes.in/news/khabre/pm-modi-launch-naidu-book-says-precedent-of-discipline-is-vice-president/93911/ नायडू की किताब लॉन्च, PM मोदी बोले- अनुशासन की मिसाल हैं उपराष्ट्रपति 12 अगस्त 2019 https://web.archive.org/web/20190812074435/https://www.navodayatimes.in/news/khabre/pm-modi-launch-naidu-book-says-precedent-of-discipline-is-vice-president/93911/ 12 अगस्त 2019 dead हाल ही में (अगस्त २०१९) उनकी एक पुस्तक प्रकाशित हुई है जिसका नाम है- 'लिस्निंग, लर्निग एंड लीडिंग'।https://zeenews.india.com/hindi/india/states/amit-shah-today-released-book-on-vice-president-venkaiah-naidu-2-years-in-office/561571 अमित शाह ने उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू के 2 साल पूरे होने पर पुस्तक का विमोचन किया 12 अगस्त 2019 https://web.archive.org/web/20190812074436/https://zeenews.india.com/hindi/india/states/amit-shah-today-released-book-on-vice-president-venkaiah-naidu-2-years-in-office/561571 12 अगस्त 2019 live
मातृभाषा के प्रबल समर्थक
वेंकैया नायडू मातृभाषा के अधिकाधिक प्रयोग के प्रबल पक्षधर हैं। अपने लगभग सभी भाषणों में वे मातृभाषा के महत्व का उल्लेख करना नहीं भूलते। सन २०१७ में तेलुगू साहित्यिक संगठन तेलंगाना सारस्वत परिषद के 75वें वार्षिकोत्सव के उद्घाटन के मौके पर नायडू ने कहा था, 'मैंने मातृभाषा के संरक्षण का लक्ष्य तय किया है। देश में मूल भाषा चाहे वह तेलुगू, तमिल, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, बंगाली, या असमिया हो, उसका संरक्षण जरूरी है। सांस्कृतिक पुनरुत्थान की तरह सभी भाषाओं के प्रोत्साहन की भी आवश्यकता है। इन भाषाओं की मिठास और सुगन्ध को युवा पीढ़ी तक ले जाना जरूरी है। मैं जहां कहीं भी जाता हूं वहां की भाषा के बारे में बातें करता हूँ।'https://www.jagran.com/news/national-learn-any-language-but-do-not-forget-mother-tongue-says-vice-president-m-venkaiah-naidu-18001936.html उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बोले- भाषा कोई भी सीखें, लेकिन मातृभाषा को नहीं भूलें 12 अगस्त 2019 https://web.archive.org/web/20190812072846/https://www.jagran.com/news/national-learn-any-language-but-do-not-forget-mother-tongue-says-vice-president-m-venkaiah-naidu-18001936.html 12 अगस्त 2019 live
https://navbharattimes.indiatimes.com/state/gujarat/ahmedabad/important-to-learn-rashtra-bhasha-hindi-naidu/articleshow/59300275.cms शिक्षा नीति में मातृभाषा को मिले बढ़ावाः वेंकैया नायडू 12 अगस्त 2019 https://web.archive.org/web/20190812072850/https://navbharattimes.indiatimes.com/state/gujarat/ahmedabad/important-to-learn-rashtra-bhasha-hindi-naidu/articleshow/59300275.cms 12 अगस्त 2019 live वे मातृभषा में ही स्कूली शिक्षा दिए जाने के पक्षधर हैं। https://navbharattimes.indiatimes.com/state/gujarat/ahmedabad/important-to-learn-rashtra-bhasha-hindi-naidu/articleshow/59300275.cms शिक्षा नीति में मातृभाषा को मिले बढ़ावा : वेंकैया नायडू 12 अगस्त 2019 https://web.archive.org/web/20190812072850/https://navbharattimes.indiatimes.com/state/gujarat/ahmedabad/important-to-learn-rashtra-bhasha-hindi-naidu/articleshow/59300275.cms 12 अगस्त 2019 live वे कहते हैं कि मातृभाषा आपकी आँखें हैं और अन्य भाषाएँ चश्मा। https://www.prabhatkhabar.com/news/ranchi/i-painted-my-face-with-black-ink-says-vice-president-venkaiah-naidu-at-ranchi/1316934.html उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बोले : ...तब मुझे मालूम हुआ कि मैंने अपने चेहरे पर कालिख पोती थी 12 अगस्त 2019 https://web.archive.org/web/20190812072853/https://www.prabhatkhabar.com/news/ranchi/i-painted-my-face-with-black-ink-says-vice-president-venkaiah-naidu-at-ranchi/1316934.html 12 अगस्त 2019 dead श्री नायडू समय-समय पर भारत में हिन्दी के महत्व को भी प्रतिपादित करते रहते हैं। उनका मत है कि राष्ट्रभाषा के रूप में हिन्दी बहुत महत्वपूर्ण है, इसके बिना हमारा काम नहीं चल सकता, हमारे देश में अधिकतर लोग हिन्दी बोलते हैं, ऐसे में हिन्दी सीखना भी महत्वपूर्ण है। https://hindi.news18.com/news/nation/important-to-learn-national-language-hindi-say-venkaiah-naidu-1026343.html राष्ट्रभाषा हिन्दी सीखना महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश में ज्यादातर लोग यह भाषा बोलते हैं। 12 अगस्त 2019 https://web.archive.org/web/20190812072847/https://hindi.news18.com/news/nation/important-to-learn-national-language-hindi-say-venkaiah-naidu-1026343.html 12 अगस्त 2019 dead https://hindi.sakshi.com/news/2017/11/19/need-to-every-one-learn-hindi-said-vice-president-m-venkaiah-naidu सभी को हिन्दी सीखने की जरूरत : वेंकैया नायडू 12 अगस्त 2019 https://web.archive.org/web/20190812072846/https://hindi.sakshi.com/news/2017/11/19/need-to-every-one-learn-hindi-said-vice-president-m-venkaiah-naidu 12 अगस्त 2019 dead https://www.india.com/hindi-news/india-hindi/hindi-diwas-2018-vice-president-says-primary-education-should-be-given-in-hindi-along-with-regional-language/ हिंदी दिवस 2018: उपराष्ट्रपति बोले- क्षेत्रीय भाषा के साथ हिन्दी में मिले प्राथमिक शिक्षा 12 अगस्त 2019 https://web.archive.org/web/20190812072849/https://www.india.com/hindi-news/india-hindi/hindi-diwas-2018-vice-president-says-primary-education-should-be-given-in-hindi-along-with-regional-language/ 12 अगस्त 2019 dead वे चाहते हैं कि संसद में भी हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग हो।https://www.prabhasakshi.com/national/make-more-use-of-member-hindi-in-the-house-says-venkaiah-naidu सदन में सदस्य हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करे: वेंकैया नायडू 12 अगस्त 2019 https://web.archive.org/web/20190812080222/https://www.prabhasakshi.com/national/make-more-use-of-member-hindi-in-the-house-says-venkaiah-naidu 12 अगस्त 2019 dead अंग्रेजी के बारे में वे कहते हैं कि अंग्रेजी एक बीमारी है जिसे अंग्रेज जाते-जाते छोड़ गए। https://aajtak.intoday.in/story/english-language-disease-left-behind-by-british-vice-president-venkaiah-naidu-1-1028691.html अंग्रेजी एक बीमारी, जो जाते-जाते भारत में छोड़ गए थे अंग्रेज: वेंकैया नायडू 12 अगस्त 2019 https://web.archive.org/web/20190812072847/https://aajtak.intoday.in/story/english-language-disease-left-behind-by-british-vice-president-venkaiah-naidu-1-1028691.html 12 अगस्त 2019 live https://www.amarujala.com/india-news/vice-president-m-venkaiah-naidu-says-english-language-is-a-disease-left-behind-by-the-british अंग्रेजी भाषा एक बीमारी है, जिसे अंग्रेज छोड़ गये: वेकैंया नायडू 12 अगस्त 2019 https://web.archive.org/web/20190812072848/https://www.amarujala.com/india-news/vice-president-m-venkaiah-naidu-says-english-language-is-a-disease-left-behind-by-the-british 12 अगस्त 2019 live
प्रमुख उतरदायित्व
right|thumb|300px|उपराष्ट्रपति पद से निवृत्ति के समय (१० अगस्त, २०२२)
right|thumb|300px|भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण से अलंकृत करती हुईं
1973-1974 : अध्यक्ष, छात्र संघ, आन्ध्र विश्वविद्यालय
1974 : संयोजक, लोक नायक जय प्रकाश नारायण युवजन छात्र संघर्ष समिति, आंध्र प्रदेश
1977-1980 : अध्यक्ष, जनता पार्टी की युवा शाखा, आंध्र प्रदेश
1978-85 : सदस्य, विधान सभा, आंध्र प्रदेश (दो बार)
1980-1985 : नेता, आंध्र प्रदेश भाजपा विधायक दल
1985-1988 : महासचिव, आंध्र प्रदेश राज्य भाजपा
1988-1993 : अध्यक्ष, आंध्र प्रदेश राज्य भाजपा
1993 - सितंबर, 2000 : राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता पार्टी, सचिव, भाजपा संसदीय बोर्ड, सचिव, भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति, भाजपा के प्रवक्ता
1998 के बाद : सदस्य, कर्नाटक से राज्यसभा (तीन बार)
1 जुलाई 2002 से 30 सितंबर 2000 : भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री
1 जुलाई 2002 से 5 अक्टूबर 2004 : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अप्रैल 2005 के बाद : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
26 मई 2014 - 2017 : शहरी विकास, गृहनिर्माण एवं गरीबी निवारण और संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री
2016–2017 : सूचना एवं प्रसारण मंत्री
5 अगस्त 2017 : भारत के तेरहवें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
11 अगस्त 2017 : भारत के १३वें वर्तमान उपराष्ट्रपति बने।
१० अगस्त २०२२ : सेवाकाल समाप्त होने के पश्चात उपराष्ट्रपति पद से सेवानिवृत
२०२४ : पद्म विभूषण से अलंकृत
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
एम॰ बेंकैया नायडू का व्यक्तिगत जाल स्थल
राज्यसभा सदस्यों का पृष्ठ
उपराष्ट्रपति वेंकय्य नायुडु का जीवन परिचय
वाह नायडू, हिंदी लाओ! (डा. वेद प्रताप वैदिक)
श्रेणी:1949 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारत के उपराष्ट्रपति
श्रेणी:भारत सरकार के मंत्री
श्रेणी:राज्यसभा सदस्य
श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष
श्रेणी:मोदी मंत्रिमंडल
श्रेणी:भारतीय हिन्दू
श्रेणी:राजस्थान के राज्यसभा सदस्य
श्रेणी:तेलुगू लोग