411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय रुपया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारतीय मुद्रा रुपया सामान्य मुद्रा रुपया जो कई एशियाई देशों में प्रचलित है रुपया
भारतीय रुपया 100 Indian Rupee Banknote of india.png File:INR Coins.jpg भारतीय रुपये के बैंकनोट भारतीय रुपये के सिक्के INR 10, 20, 50, 100, 200, 500 1, 2, 5, 2000 1, 2, 5, 10, 20 10px50 (बंद, ₹10 तक वैध मुद्रा)10px25 (बंद) रुपया पैसा 12px भारतीय रुपये के सिक्के Frequently Asked Questions https://www.rma.org.bt/FAQ.jsp#2 Royal Monetary Authority of Bhutan 20 January 2020 6 February 2022 https://web.archive.org/web/20220206104607/http://www.rma.org.bt/FAQ.jsp#2 live 1540 Nepal writes to RBI to declare banned new Indian currency notes legal https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/policy/nepal-writes-to-rbi-to-declare-banned-new-indian-currency-notes-legal/articleshow/67406624.cms 20 January 2020 The Economic Times Times Internet 6 January 2019 5 February 2022 https://web.archive.org/web/20220205184338/https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/policy/nepal-writes-to-rbi-to-declare-banned-new-indian-currency-notes-legal/articleshow/67406624.cms live भारतीय रिज़र्व बैंकhttp://www.rbi.org.in/scripts/FAQView.aspx?Id=39 FAQ – Your Guide to Money Matters Reserve Bank of India 5 November 2014 dead https://web.archive.org/web/20120112123135/http://www.rbi.org.in/scripts/FAQView.aspx?Id=39 12 January 2012 https://www.rbi.org.in/ भारत प्रतिभूति मुद्रण एवं निर्माण निगम लिमिटेडMinistry of Finance – Department of Economic Affairs Sixth Report, Committee on Public Undertakings – Security Printing and Minting Corporation of India Limited 30 April 2010 Lok Sabha Secretariat 8 http://164.100.47.193/lsscommittee/Public%20Undertakings/15_Public%20Undertakings_6.pdf 8 June 2020 12 April 2018 https://web.archive.org/web/20180412213713/http://164.100.47.193/lsscommittee/Public%20Undertakings/15_Public%20Undertakings_6.pdf live spmcil.com भारत सरकार टकसाल indiagovtmint.in 3.4% (सितंबर 2024) Inflation Rate In India: September 2024 Data https://www.forbes.com/advisor/in/personal-finance/inflation-rate-in-india/#:~:text=Core%20inflation%20is%20at%203.4%25%20versus%20the%20expectation%20of%203.35%25. Forbes Advisor INDIA 16 September 2024 https://rbidocs.rbi.org.in/rdocs/AnnualReport/PDFs/4TBE93D257F71548D48A75D589A53E9DEF.PDF उपभोक्ता मूल्य सूचकांकReserve Bank of India - Annual Report https://rbi.org.in/scripts/AnnualReportPublications.aspx?Id=1331 rbi.org.in 9 April 2022 17 May 2022 https://web.archive.org/web/20220517210417/https://rbi.org.in/scripts/AnnualReportPublications.aspx?Id=1331 live Bhutan भूटानी नोंग्त्रुम (सममूल्य)Nepal नेपाली रुपया (₹1 = रु1.60)http://www.thehindubusinessline.com/money-and-banking/nepal-to-keep-currency-pegged-at-to-indian-rupee/article9689230.ece Nepal to keep currency pegged to Indian rupee बिजनेस लाईन 11 January 2018 13 May 2019 10 March 2020 https://web.archive.org/web/20200310065324/https://www.thehindubusinessline.com/money-and-banking/nepal-to-keep-currency-pegged-to-indian-rupee/article9689230.ece live lower-alpha
भारतीय रुपया (en Rupee no, चिह्न: ₹; कोड: INR) भारत की राष्ट्रीय मुद्रा है। इसका बाजार नियामक और जारीकर्ता भारतीय रिज़र्व बैंक है। नये प्रतीक चिह्न के आने से पहले रुपये को हिन्दी में दर्शाने के लिए 'रु' और अंग्रेजी में Re. (१ रुपया), Rs. और Rp. का प्रयोग किया जाता था।
आधुनिक भारतीय रुपये को १०० पैसा में विभाजित किया गया है। सिक्कों का मूल्य ५8px, १०8px, २०8px, २५8px और ५०8px है और ₹१, ₹२, ₹५ और ₹१० रुपये भी। बैंकनोट ₹५, ₹१०, ₹२०, ₹५०, ₹१००, ₹२००, ₹५००, के मूल्य पर हैं।
नामकरण
भारत में प्रयुक्त शब्द
भारत के अधिकांश भागों में रुपये को इन नामों से जाना जाता है: हिन्दी में रुपया, गुजराती (રૂપિયો) में रुपियो, तेलुगू (రూపాయి) में रूपायि , तुलू भाषा (ರೂಪಾಯಿ) और कन्नड़ (ರೂಪಾಯಿ) में रूपाइ, तमिल (ரூபாய்) में रुबाइ, मलयालम (രൂപ) में रूपा, मराठी (रुपये) में रुपये या संस्कृत से निकले अन्य शब्द जैसे रूप्यकम्, रूप्यकं इत्यादि।उर्दू, शास्त्रीय हिंदी और अंग्रेजी का शब्दकोशजून 2020 InternetArchiveBot संस्कृत में रौप्य का अर्थ होता है चाँदी; रूप्यकं का अर्थ होता है चाँदी का सिक्का। हाँलाँकि पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिज़ोरम, ओड़िशा और असम में रुपये को आधिकारिक रूप से संस्कृत के तनक नाम से जाना जाता है। इसलिए रुपये को बंगाली में टाका (টাকা), असमिया में टका (টকা) और ओड़िया में टङ्का (ଟଙ୍କା) के नाम से जाना जाता है और रोमन अक्षर 'T' से भारतीय बैंकनोटों में दर्शाया जाता है।
आधिकारिक प्रतीक-चिह्न
भारतीय रुपया चिह्न
right|100px|thumb|भारतीय रुपये का आधिकारिक प्रतीक-चिह्नभारतीय मुद्रा के लिए एक आधिकारिक प्रतीक-चिह्न दिनांक १५ जुलाई, २०१० को चुन लिया गया है जिसे आईआईटी, गुवाहाटी के प्रोफेसर डी. उदय कुमार ने डिज़ाइन किया है।अब दुनिया में होगी अपने रुपये की पहचान https://web.archive.org/web/20100719020436/http://in.jagran.yahoo.com/news/business/general/1_12_6571869.html 19 जुलाई 2010 दैनिक जागरण समाचार अमेरिकी डॉलर, ब्रिटिश पाउण्ड, जापानी येन और यूरोपीय संघ के यूरो के बाद रुपया पाँचवी ऐसी मुद्रा बन गया है, जिसे उसके प्रतीक-चिह्न से पहचाना जाएगा। इसके लिए एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।http://hindi.economictimes.indiatimes.com/articleshow/6171861.cms आखिर रुपए को मिला अपना प्रतीक-चिह्न 16 जुलाई 2010 https://web.archive.org/web/20100719025713/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/articleshow/6171861.cms 19 जुलाई 2010 live इसके अन्तर्गत सरकार को तीन हज़ार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे।http://hindi.business-standard.com/storypage.php?autono=36975 रुपये को भी मिला पहचान का निशान 16 जुलाई 2010 https://web.archive.org/web/20130620050038/http://hindi.business-standard.com/storypage.php?autono=36975 20 जून 2013 dead रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर की अध्यक्षता में गठित एक उच्चस्तरीय समिति ने भारतीय संस्कृति और भारतीय भाषाओं के साथ ही आधुनिक युग के बेहतर सामंजस्य वाले इस प्रतीक को अंतिम तौर पर चयन करने की सिफारिश की थी। इसे यूनीकोड मानक में शामिल करने हेतु आवेदन कर दिया गया है।रुपये को मिली नयी पहचान, हिन्दुस्तान, १६ जुलाई २०१० इस चिह्न को यूनीकोड में U+20A8 पर स्थान मिलेगा, जो पहले ही रुपये के Rs जैसे दिखने वाले चिह्न के लिए आवंटित है।द यूनीकोड स्टैन्डर्ड ५.२ कोड चार्ट्स् फिलहाल इस चिह्न को कम्प्यूटर पर मुद्रित करने के लिये कुछ नॉन-यूनिकोड फॉण्ट बनाये गये हैं।http://blog.foradian.com/ Rupees Font by Foradian Technologies 2 अगस्त 2010 https://web.archive.org/web/20100727183255/http://blog.foradian.com/ 27 जुलाई 2010 dead कम्प्यूटरी दस्तावेजों में रूपये का चिह्न आसानी से लिखेंजनवरी 2021 InternetArchiveBot
इतिहास
रुपया शब्द का उद्गम संस्कृत के शब्द रुप् या रुप्याह् में निहित है, जिसका अर्थ चाँदी होता है और रूप्यकम् का अर्थ चाँदी का सिक्का है।
रुपया शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम शेर शाह सूरी ने भारत मे अपने शासन १५४०-१५४५ के दौरान किया था। शेर शाह सूरी ने अपने शासन काल में जो रुपया चलाया वह एक चाँदी का सिक्का था जिसका भार १७८ ग्रेन (११.५३४ ग्राम) के लगभग था। उसने तांबे का सिक्का जिसे दाम तथा सोने का सिक्का जिसे मोहर कहा जाता था, को भी चलाया।
कालांतर में मुगल शासन के दौरान पूरे उपमहाद्वीप में मौद्रिक प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए तीनों धातुओं के सिक्कों का मानकीकरण किया गया।
शेर शाह सूरी के शासनकाल के दौरान आरम्भ किया गया 'रुपया' आज तक प्रचलन में है। भारत में ब्रिटिश राज के दौरान भी यह प्रचलन में रहा, इस दौरान इसका भार ११.६६ ग्राम था और इसके भार का ९१.७ प्रतिशत तक शुद्ध चाँदी थी। १९वीं शताब्दी के अंत में रुपया प्रथागत ब्रिटिश मुद्रा विनिमय दर, के अनुसार एक शिलिंग और चार पेंस के बराबर था वहीं यह एक पाउण्ड स्टर्लिंग का १/१५ भाग था।
१९वीं सदी मे जब दुनिया में सबसे सशक्त अर्थव्यवस्थाएं स्वर्ण मानक पर आधारित थीं तब चाँदी से बने रुपये के मूल्य में भीषण गिरावट आई। संयुक्त राज्य अमेरिका और विभिन्न यूरोपीय उपनिवेशों में विशाल मात्रा में चाँदी के स्रोत मिलने के परिणामस्वरूप चाँदी का मूल्य सोने के अपेक्षा बहुत गिर गया। अचानक भारत की मानक मुद्रा से अब बाहर की दुनिया से अधिक खरीद नहीं की जा सकती थी। इस घटना को 'रुपये की गिरावट' के रूप में जाना जाता है।
पहले रुपया (११.६६ ग्राम) १६ आने या ६४ पैसे या १९२ पाई में बाँटा जाता था। रुपये का दशमलवीकरण १९५७ में भारत मे, १८६९ में सीलोन (श्रीलंका) में और १९६१ में पाकिस्तान में हुआ। इस प्रकार भारतीय रुपया १०० पैसे में विभाजित हो गया। भारत में पैसे को पहले नया पैसा नाम से जाना जाता था। भारत में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मुद्रा जारी की जाती है, जबकि पाकिस्तान में यह स्टेट बैंक आफ़ पाकिस्तान के द्वारा नियंत्रित होता है।
भारतीय बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताएँ
right|thumb|300px|ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा प्रचालित २ मोहर
center|400px|thumb|स्वतन्त्र भारत का पहला बैंक नोट, एक रूपया, सन १९४९ में छपा
वाटरमार्क
सुरक्षा धागा
अप्रकट छवि
सूक्ष्मलेखन
उत्कीर्णन
पहचान चिह्न
प्रतिदीप्ति
प्रकाश में परिवर्तनीय स्याही
अंकन को समझझना
जालसाजी के विरूद्ध विधिक प्रावधान
वाटरमार्क
बैंक नोटों की महात्मा गाँधी श्रृंखला में वाटरमार्क विण्डो में एक हल्का और बिम्ब प्रभाव तथा विविध दिशाओं वाली रेखाओं के साथ महात्मा गाँधी का वाटरमार्क है।
सुरक्षा धागा
अत्तूबर 2000 में लागू किए गए 1000 रूपए के नोटों में पठनीय, मुखपृष्ठ पर `भारत' (हिंदी में), `1000' और `आरबीआइ' अंकन के साथ वैकल्पिक रूप से दृश्यमान लेकिन पृष्ठ भाग पर पूर्णतë अंतर्विष्ट विण्डो वाला सुरक्षा धागा है। 500 रूपए और 100 रूपए के नोटों में भी उसी प्रकार की दृश्यमान विशेषता तथा अंकन `भारत' (हिंदी में) और `आरबीआइ' के साथ एक सुरक्षा धागा है। प्रकाश के सामने रखने पर 1000 रूपए, 500 रूपए और 100 रूपए में एक रेखा लगातार दिखाई देती है। 5 रूपए, 10 रूपए, 20 रूपए और 50 रूपए के नोटों में एक पठनीय, अंकन `भारत'(हिंदी में) और `आरबीआइ' के साथ पूर्णतëअंतर्विष्ट विण्डो वाला एक सुरक्षा धागा है। सुरक्षा धागा महात्मा गाँधी के चित्र की बाँयी ओर दिखाई देता है। महात्मा गाँधी श्रृंखला के पूर्व में जारी किए नोटों में एक सादा, अपठनीय पूर्णतë अंतर्विष्ट सुरक्षा धागा है।
अप्रकट छवि
1000 रूपए,500 रूपए, 100 रूपए, 50 रूपए और 20 रूपए के नोटों के मुखपृष्ठ पर महात्मा गाँधी के चित्र की दाहिनी ओर की उर्ध्वाधर पट्टी में एक अप्रकट छवि संबंधित मूल्यवर्गीय मूल्य को संख्या में दर्शाती है। यह अप्रकट छवि तभी दिखाई देती है जब आँख के सामने नोट को क्षैतिज रूप से पकड़ा जाता है।
सूक्ष्म लेखन
यह विशेषता उर्ध्वाधर पट्टी और महात्मा गाँधी के चित्र के बीच दिखाई देती है। इसमें 5 रूपए और 10 रूपए के नोटों में शब्द `आरबीआइ' रहता है। 20 रूपए और उससे अधिक के नोटों में भी सूक्ष्म अक्षरों में नोटों का मूल्यवर्गीय मूल्य रहता है। यह विशेषता किसी आवर्धक लेन्स के नीचे भली प्रकार देखी जा सकती है।
उत्कीर्ण मुद्रण
महात्मा गाँधी के चित्र, रिजर्व बैंक की मुहर, गारंटी और वचन उप-वाक्य, बाँयी ओर अशोक स्तंभ प्रतीक, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर उत्कीर्ण रूप से मुद्रित अर्थात उभरे मुद्रण वाले होते हैं जिन्हें 20 रूपए, 50 रूपए, 100 रूपए 500 रूपए और 1000 रूपए के नोटों में छूकर महसूस किया जा सकता है।
पहचान चिह्न
10/-रूपए के नोटों को छोड़कर सभी नोटों के वाटरमार्क विण्डो की बाँयी ओर उत्कीर्ण रूप में एक विशेष विशिष्टता डाली गई है। यह विशिष्टता विभिन्न मूल्यवर्गो के लिए विभिन्न आकारों (20 रूपए में उर्ध्वाधर आयताकार, 50रूपए में वर्गाकार, 100रूपए में त्रिकोणाकार, 500 रूपए में वृताकार तथा 1000 रूपए में समचतुर्भुजाकार) है और मूल्यवर्ग की पहचान करने में दृष्टिहीन लोगों की सहायता करता है।
प्रतिदीप्ति
नोटों के संख्या पटल को प्रतिदीप्त स्याही में मुद्रित किया गया है। नोटों में प्रकाशीय तन्तु हैं। दोनों तब देखे जा सकते हैं जब नोट को परा-बैंगनी (अल्ट्रा-वायलेट) लैम्प के सामने लाया जाता है।
प्रकाश में परिवर्तनीय स्याही
यह नवंबर 2000 में लागू संशोधित रंग योजना के साथ 500 रूपए और 1000 रूपए के नोटों में शामिल की गई एक नई सुरक्षा विशेषता है। क्रमशः 1000 रूपए और 500 रूपए के आमुख पर संख्या 1000 और 500 को प्रकाश में परिवर्तनीय स्याही अर्थात रंग बदलने वाली स्याही में मुद्रित किया गया है। संख्या 1000 और 500 का रंग नोट को सीधा देखने पर हरा दिखाई देता है लेकिन इसे तिरछा करने पर रंग बदलकर नीला हो जाता है।
अंकन को समझना
वाटरमार्क के समीप उर्ध्वाधर पट्टी के मध्य में नोट के सामने (खोखला) और पृष्ठ भाग (भरा हुआ) दोनों ओर मुद्रित एक पुष्पित स्वरूप को दोनों तरफ ठीक-ठीक अंकित किया गया है। इस स्वरूप को प्रकाश में देखने पर एक ही पुष्पित स्वरूप दिखाई पड़ता है।
जालसाजी के विरूद्ध विधिक प्रावधान
जाली नोटों का मुद्रण और परिचालन भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं 489ए से 489इ के अंतर्गत अपराध है तथा किसी विधिक न्यायालय द्वारा आर्थिक दण्ड अथवा कारावास अथवा दोनों के रूप में दण्डनीय है।
विनिमय दर
ऐतिहासिक विनिमय दर
+ भारतीय रूपया प्रति विदेशी मुद्रा इकाई, वर्ष भर का औसत मानhttp://fxtop.com/en/historical-exchange-rates.php historical exchange rates fxtop.com 2018-04-18 https://web.archive.org/web/20190328164805/https://fxtop.com/en/historical-exchange-rates.php 28 मार्च 2019 dead FXHistory: historical currency exchange rates OANDA Corporation http://www.oanda.com/convert/fxhistory database 1 September 2009 https://www.webcitation.org/5EspRlpwF?url=http://www.oanda.com/convert/fxhistory 4 April 2006 live dmy-all The fallacy of 'dollar = rupee' in 1947 DNA http://www.dnaindia.com/analysis/standpoint-the-fallacy-of-dollar-rupee-in-1947-1876776 19 August 2013 https://web.archive.org/web/20131026004214/http://www.dnaindia.com/analysis/standpoint-the-fallacy-of-dollar-rupee-in-1947-1876776 26 अक्तूबर 2013 live 1 USD to INR in 1947 to 2018 (Till Date) BookMyForex.com https://www.bookmyforex.com/blog/1-usd-to-inr-in-1947-2018/ 21 मार्च 2019 https://web.archive.org/web/20190321054028/https://www.bookmyforex.com/blog/1-usd-to-inr-in-1947-2018/ 21 मार्च 2019 dead मुद्रा ISO कोड 1947 1949 1966 1995 1996 2000 2004 2006 2007 2008 20092010201320142015201620172018 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर AUD 5.33 27.69 26.07 33.28 34.02 34.60 36.81 38.22 42.00 56.3654.9148.2149.9649.9150.64 बहराइनी दिनार BHD 13.35 91.75 91.24 117.78 120.39 120.40 109.59 115.65 128.60 121.60 155.95 164.55170.6178.3169.77 बांगलादेशी टका BDT – 0.84 0.84 0.77 0.66 0.63 0.570.71 0.66 0.68 0.80 0.88 0.84 0.850.76 कनाडियाई डॉलर CAD 5.90 23.63 26.00 30.28 34.91 41.09 42.92 44.5952.17 44.39 56.88 49.5347.9452.3250.2151.38 चीनी युआन CNY – 5.80 9.93 10.1910.159.81 यूएई दिरहम AED – – 17.4718.2617.7317.80 यूरोa EUR 42.41 44.40 41.52 56.38 64.12 68.0360.5965.69 70.21 72.6075.8473.5379.52 इसरायली शेकेल्b ILS 13.33 13.33 21.97 11.4510.7610.8317.0816.5717.4718.36 जापानी येनc JPY 6.6 0.01 2.08 32.66 32.96 41.79 41.8738.9335.0042.27 51.73 52.23 60.07 57.79 53.01 62.3656 कुवैती दिनार KWD – 17.80 115.5 114.5 144.9 153.3 155.5 144.6 161.7 167.7 159.2 206.5214.3213.1222.4211.43 मलेशियाई रिंग्गित MYR 1.55 1.55 2.07 12.97 14.11 11.84 11.91 12.36 11.98 13.02 13.72 14.22 18.59 18.65 16.47 16.3715.72 Maldivian rufiyaa MVR 1.00 1.33 2.93 2.91 4.58 4.765.01 5.234.13 पाकिस्तानी रुपया PKR 1.00 1.33 1.08 0.95 0.80 0.77 0.75 0.67 0.61 0.59 0.53 0.570.60 0.62 0.640.57 पाउण्ड स्तर्लिंग GBP 13.33 13.33 17.76 51.14 55.38 68.11 83.06 80.63 76.3871.3383.63 70.63 91.08 100.51 98.11 92.0083.8790.37 रूसी रूबलd RUB 6.60 15.00 7.56 6.69 1.57 1.05 0.991.10 सौदी रियाल SAR 1.41 17.11 17.8817.02 सिंगापुरी डॉलर / ब्रुनेई डॉलरe SGD / BND 1.55 1.55 2.07 23.13 25.16 26.07 26.83 30.93 33.6034.5141.27 33.58 46.84 45.86 46.67 48.8647.70 श्री लंकाई रुपया LKR 1.33 0.63 0.64 0.58 0.47 0.46 0.45 0.460.41 स्विस फ्रैंक CHF 1.46 27.48 43.95 66.95 66.71 66.70 68.4065.48 अमेरिकी डॉलर USD 3.30 4.76 7.50 32.45 35.44 44.20 45.34 43.95 39.50 48.76 45.33 45.00 68.80 66.07 66.73 67.1965.1172.10a Before 1 January 1999, the European Currency Unit (ECU)b Before 1980, the Israeli pound (ILP)c 100 Japanese Yend Before 1993, the Soviet ruble (SUR), in 1995 and 1996 – per 1000 rublese Before 1967, the Malaya and British Borneo dollar
वर्तमान विनिमय दर
INR
इन्हें भी देखें
रुपए का इतिहास
भारतीय रिज़र्व बैंक
मुद्रा
सिक्का
भारतीय रिज़र्व बैंक नोट मुद्रण (प्रा) लिमिटेड
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
कैसे तय होती है रुपये की कीमत, समझें रुपया और डॉलर का पूरा गणित
रुपये का इतिहास
अब दुनिया में होगी अपने रुपये की पहचान दैनिक जागरण समाचार।
ऐसे बदला भारतीय रुपये ने अपना रंग-रूप
भारतीय रुपये को प्रतीक-चिह्न मिला, कुलीन मुद्रा क्लब में सम्मिलित
भारतीय मुद्रा के निर्माण की कहानी
चांदी से टांका रहा है हमारे रुपये का (अर्थकाम)
करेंसी नोट प्रेस (चलार्थ पत्र मुद्रणालय) नासिक
प्राचीन भारतीय मुद्राएँ (पृष्ट २३) (गूगल पुस्तक ; लेखक - राजवन्त राव , प्रदीप कुमार राव)
India’s rupee just went from Asia’s worst to best currency (मार्च २०१९)
भारत में कैसे छपता है रुपया? जाने पूरी प्रक्रिया!| How Indian currency Notes are printed? https://web.archive.org/web/20200226192904/https://www.satysanatan.tech/2020/02/how-indian-currency-notes-are-printed.html 26 फ़रवरी 2020
ग्लोबल करेंसी बनने की ओर अग्रसर होता भारतीय रुपया https://web.archive.org/web/20230805131830/https://www.nationalistonline.com/indian-rupees-moving-towards-becoming-a-global-currency/ 5 अगस्त 2023
श्रेणी:एशिया की मुद्राएँ
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:भारत की अर्थव्यवस्था