Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गंगाधर नेहरू

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गंगाधर नेहरू (1827 – 10 फरवरी 1861) 1857 के भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान दिल्ली के कोतवाल (मुख्य पुलिस अधिकारी) थे। वे स्वतंत्रता सेनानी एवं कांग्रेस नेता मोतीलाल नेहरू के पिता और स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू के दादा थे।The Founder of the Nehru Dynasty http://www.navhindtimes.in/panorama/founder-nehru-dynasty http://www.navhindtimes.in 23 अप्रैल 2012 25 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20131125121055/http://www.navhindtimes.in/panorama/founder-nehru-dynasty 25 नवंबर 2013 dead जीवन परिचय 1827 ई. में जन्मे गंगाधर नेहरू 1857 ई. से कुछ समय पहले दिल्ली के कोतवाल नियुक्त हुए थे। वे दिल्ली के अन्तिम कोतवाल थे।History https://web.archive.org/web/20131026070508/http://www.delhipolice.nic.in/home/history.htm 26 अक्तूबर 2013 Delhi Police. 1857 के विद्रोह के बाद अँग्रेज पुलिस ने दिल्ली नगर को कब्जे में करके कत्लेआम आरम्भ किया तो वे अपनी पत्नी जियोरानी देवी और तीन सन्तानों के साथ आगरा चले गये। और अपना नाम बदल कर गंगाधर नेहरू के नाम से रहने लगे l इसके चार वर्षों बाद आगरा में ही 10 फरवरी 1861 ई॰ में उनकी मृत्यु हुई। पारिवारिक जीवन उनके तीन पुत्र थे। सबसे बड़े बंशीधर नेहरू भारत में विक्टोरिया का शासन स्थापित होने के बाद तत्कालीन न्याय विभाग में काम करने लगे एवं निरन्तर भारत के विभिन्न स्थानों पर नियुक्त हुए। इसी कारण वे परिवार से थोड़ा दूर रहे। उनसे छोटे नन्दलाल नेहरू थे जो लगभग दस वर्ष तक राजस्थान की एक रियासत खेतड़ी के दीवान रहे, बाद में उन्होंने आगरा लौटकर कानून की शिक्षा प्राप्त की और फिर वहीं वकालत करने लगे। उनकी गणना आगरा के सफल वकीलों में की जाती थी। बाद में इलाहाबाद उच्च न्यायालय बन जाने के कारण उन्हें मुकदमों के सिलसिले में अपना अधिकांश समय वहीं बिताना पड़ता था इसलिए वे अपने परिवार को लेकर स्थायी रूप से इलाहाबाद आ गये और वहीं रहने लगे। वे इलाहाबाद व कानपुर दोनों जगह वकालत करते थे।Pandit Motilal Nehru ProfileCongress Sandesh. https://web.archive.org/web/20091227092644/http://www.congresssandesh.com/AICC/history/presidents/pandit_motilal_nehru.htm 27 दिसंबर 2009 तीसरे पुत्र मोतीलाल नेहरू थे। उन पर अपने बड़े भाई नन्दलाल नेहरू का गहरा प्रभाव पड़ा था। नन्दलाल नेहरू की गणना कानपुर के अच्छे वकीलों में की जाती थी इसलिए मोतीलाल नेहरू ने अपनी वकालत उनके सहायक के रूप में कानपुर में ही आरम्भ की। मोतीलाल बाद में प्रसिद्ध वकील बने। उनके पुत्र और गंगाधर के पौत्र जवाहर लाल भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री बने। इन्हें भी देखें गांधी-नेहरू परिवार बाहरी कड़ियाँ Nehru–Gandhi family नेहरू गान्धी परिवार सन्दर्भ श्रेणी:भारत के लोग श्रेणी:भारतीय राजनीति श्रेणी:कश्मीर के लोग श्रेणी:1827 में जन्मे लोग श्रेणी:१८६१ में निधन