Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रणजीत सिंह सरकारिया

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

न्यायमूर्ति आर एस सरकारिया कालीरमना उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 17 सितम्बर 1973 15 जनवरी 1981 भारत का राष्ट्रपति प्रेस परिषद् के अध्यक्ष 19 जनवरी 1989 23 जुलाई 1995 16 जनवरी 1916 पटियाला 12 अक्टूबर 2007 रणजीत सिंह सरकारिया कालीरमन (16 जनवरी 1916 – 12 अक्टूबर 2007) 17 सितम्बर 1973 से 15 जनवरी 1981 तक भारतीय उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश थे।http://www.supremecourtofindia.nic.in/judges/bio/rssarkaria.htm Home | SUPREME COURT OF INDIA पूर्व जीवन सरकारिया का जन्म 16 जनवरी 1916 को सिख जाट परिवार में हुआ। उन्होंने पटियाला के मोहिन्द्र कॉलेज से अध्ययन किया। बाद में लाहौर के सरकारी महाविद्यालय से उन्होंने एलएलबी की। कैरियर एलएलबी होने के बाद सरकारिया ने पटियाला में अभ्यास आरम्भ कर दिया। सरकारिया सन् 1940 में पटियाला उच्च न्यायालय में वकालत आरम्भ की। सरकारिया उन दो लोगों की समिति में से एक व्यक्ति थे जिन्हें पटियाला एवं पूर्वी पंजाब राज्य संघ की तात्कालिक सरकार द्वारा भारत के संविधान को पंजाबी भाषा में अनूदित करने के लिए गठित किया था। 13 जून 1967 से 26 सितम्बर 1967 तक सरकारिया ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में सेवा दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने 27 सितम्बर 1967 से 15 सितम्बर 1973 तक एक पुइसने जज के तौर पर भी काम किया। सरकारिया को 17 सितम्बर 1973 को भारत के उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किया गया था, और वे 15 जनवरी 1981 को अपनी सेवानिवृत्ति तक काम किया। सेवानिवृत्ति के पश्चात् सरकारिया को सन् 1983 में तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने भारत की केंद्र और राज्य सरकारों के बीच संबंधों का अध्ययन करने के लिए नियुक्त किया। आरएस सरकारिया की अध्यक्षता वाली कमेटी को सरकारिया आयोग के नाम से जाना गया। सरकारिया कमीशन ने सन् 1988 में अपने नतीजे पेश किए।http://hindu.com/2007/10/14/stories/2007101460741300.htm The Hindu : National : Former SC judge Sarkaria dead hindu.com https://web.archive.org/web/20071015075226/http://hindu.com/2007/10/14/stories/2007101460741300.htm 15 October 2007 17 January 2022 dead इसके अतिरिक्त सरकारिया भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। निधन लम्बी बिमारी के बाद 12 अक्टूबर 2007 को चण्डीगढ़ में उनका निधन हो गया, वो 91 वर्ष के थे।http://timesofindia.indiatimes.com/India/PM_condoles_the_death_of_Justice_Sarkaria/articleshow/2456881.cms PM condoles the death of Justice Sarkaria | India News - Times of India 14 October 2007 The Times of India सन्दर्भ श्रेणी:1916 में जन्मे लोग श्रेणी:पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्रेणी:सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्रेणी:सिविल सेवा में पद्म श्री के प्राप्तकर्ता श्रेणी:२००७ में निधन