411 REFERENCE · Wikipedia
करक ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत में करक ज़िला (लाल रंग में)
करक (उर्दू: ur کرک, पश्तो: ur کرك, अंग्रेज़ी: Karak) पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत का एक ज़िला है। यह कोहाट ज़िले के दक्षिण में, बन्नू और लक्की मरवत ज़िलों के उत्तर में स्थित है। पेशावर से कराची जाने वाले सिन्धु राजमार्ग के रस्ते में आने वाला यह ज़िला ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा की राजधानी पेशावर से १२३ किलोमीटर की दूरी पर है। कहा जाता है कि करक पाकिस्तान का इकलौता ज़िला है जिसमें केवल एक ही पश्तून क़बीले के लोग रहते हैं और यह ख़टक कबीला है।The curtain rises: uncovered conspiracies in Pakistan, Afghanistan Murtaza Malik Royal Book Co., 2002 9789694072715 http://books.google.com/books?id=nJHaAAAAMAAJ
विवरण
करक ज़िले में सन् १९९८ में ४,३०,७९६ लोगों कि आबादी थी। इसका क्षेत्रफल क़रीब ३,३७२ वर्ग किमी है। १९४० से लेकर १९८२ तक यह कोहाट ज़िले का हिस्सा था, लेकिन १ जुलाई १९८२ को इसे एक अलग ज़िले का दर्जा दे दिया गया। इसकी राजधानी टेरी नामक शहर है और किसी ज़माने में टेरी नवाब का इस पूरे ज़िले पर राज हुआ करता था। यहाँ के लोग ख़टक क़बीले के बरक उपक़बीले के पठान हैं और इस पूरे क्षेत्र में पश्तो बोली जाती है।
इन्हें भी देखें
ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा
पश्तो
पेशावर
सन्दर्भ
2
श्रेणी:ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के ज़िले
श्रेणी:पाकिस्तान के ज़िले
श्रेणी:भारतीय उपमहाद्वीप के ज़िले