Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तक या बेस्टसेलर (bestseller) ऐसी पुस्तक को कहा जाता है जिसकी बिक्री किसी निश्चित अवधि और समान श्रेणी में अन्य पुस्तकों की तुलना में अधिक होती है। बेस्टसेलर की कोई एक निश्चित बिक्री संख्या नहीं होती, क्योंकि अलग-अलग सूचियाँ अलग-अलग बिक्री आँकड़ों और मापदंडों का उपयोग करती हैं।https://www.publishersweekly.com/pw/by-topic/industry-news/bookselling/article/75290-does-anybody-know-what-a-bestseller-is.html Does Anybody Know What a Bestseller Is? Deahl Rachel Kirch Claire PublishersWeekly.com en 2026-09-13 बेस्टसेलर सूचियाँ बेस्टसेलर सूचियाँ किसी निश्चित अवधि में अधिक बिकने वाली पुस्तकों की रैंकिंग प्रस्तुत करती हैं। अलग-अलग सूचियों में पुस्तकों की श्रेणियाँ और बिक्री मापने की विधियाँ अलग हो सकती हैं। बेस्टसेलर सूची में शामिल होने से किसी पुस्तक को अधिक लोगों तक पहुँचने और उसकी बिक्री बढ़ने में मदद मिल सकती है। ऐसी सूचियाँ प्रकाशकों को पुस्तकों के प्रचार में और पाठकों को नई पुस्तकें चुनने में मदद करती हैं।What makes a book a bestseller? It's tricky https://theconversation.com/what-makes-a-book-a-bestseller-its-tricky-233092 The Conversation 13 August 2024 13 सितम्बर 2026 बिक्री का गणना आधुनिक बेस्टसेलर सूचियाँ पुस्तकों की बिक्री के आँकड़ों पर आधारित होती हैं। नील्सन बुकस्कैन (Nielsen BookScan) प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं से बिक्री के आँकड़े एकत्र करने वाली अग्रणी कंपनी है और उनका उपयोग पुस्तकों की बिक्री तथा बेस्टसेलर सूची तैयार करने में करता है। भारत में भारत में हिंदी पुस्तकों के लिए नील्सन बुक इंडिया (Nielsen Book India) और दैनिक जागरण ने सन् 2017 में हिंदी बेस्टसेलर सूची शुरू की। इसमें पुस्तकों को फिक्शन, नॉन-फिक्शन और अनुवाद की श्रेणियों में रखा गया था।https://publishingperspectives.com/2017/08/hindi-bestseller-list-nielsen-book-india-dainik-jagran/ Nielsen Book India and Dainik Jagran Introduce First Hindi Bestseller List 28 August 2017 पब्लिशिंग पर्सपेक्टिव्स 13 सितम्बर 2026 इस सूची के लिए 39 हिंदी-भाषी भारतीय शहरों की पुस्तक दुकानों और ऑनलाइन मंचों से बिक्री के आँकड़े एकत्र किए गए थे। सूची को वर्ष में चार बार प्रकाशित करने की योजना थी। हिंदी पुस्तक बाजार में बेस्टसेलर की परिभाषा को लेकर प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं के बीच एक समान मानक नहीं रहा है। सन् 2017 में पुस्तक विक्रेता मीरा जोहरी ने बताया था कि उनके अनुसार किसी हिंदी पुस्तक को बेस्टसेलर मानने के लिए पहले वर्ष में 5,000 से अधिक प्रतियाँ बिकना और उसके बाद लगातार पुनर्मुद्रण व बिक्री होना महत्वपूर्ण था। बेस्टसेलर बनने की प्रक्रिया thumb|व्हाइट हाउस में जे॰ के॰ रोलिंग किसी पुस्तक का बेस्टसेलर बनना केवल उसकी कुल बिक्री पर निर्भर नहीं करता। बिक्री की गति, बाजार का आकार, वर्ष का समय और पुस्तक की श्रेणी जैसे कारक भी प्रभावित कर सकते हैं। कुछ पुस्तकें कम समय में बहुत अधिक बिकती हैं, जबकि कुछ पुस्तकें लंबे समय तक लगातार बिकती रहती हैं। बेस्टसेलर सूची में शामिल होना आगे की बिक्री को भी प्रभावित कर सकता है। सूची में आने वाली पुस्तकों को अधिक प्रचार मिल सकता है और वे पुस्तक विक्रेताओं तथा पाठकों के बीच अधिक दिखाई दे सकती हैं। उदाहरण बेस्टसेलर पुस्तकों के उदाहरणों में जे॰ के॰ रोलिंग की हैरी पॉटर शृंखला और भारत में चेतन भगत तथा अमीश त्रिपाठी की कुछ पुस्तकें शामिल हैं। बेस्टसेलर और बिक्री सूची की सीमाएँ हर बेस्टसेलर सूची केवल वास्तविक बिक्री पर आधारित नहीं होती। उदाहरण के लिए, बीबीसी की सन् 2022 की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन की कुछ खुदरा दुकानों की पुस्तक सूचियों में बिक्री के साथ-साथ यह अनुमान भी शामिल किया जाता था कि कौन-सी पुस्तकें लोकप्रिय हो सकती हैं।https://www.bbc.com/news/entertainment-arts-62736615 When is a bestseller not necessarily a bestseller? 2022-09-01 2026-09-13 en-GB श्रेणी:वस्तुएँ सन्दर्भ श्रेणी:प्रकाशन