411 REFERENCE · Wikipedia
बेसिक कुदुखोव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बेसिक सेरोडिनोविच कुदुखोव (Бесик Серодинович Кудухов; जॉर्जिया के स्खिलन में 15 अगस्त 1986 – 29 दिसम्बर 2013) रूसी पहलवान थे। वो फ्रीस्टाइल में चार बार विश्व विजेता बने और दो बार ओलिंपिक में पदक जीता। कुदुखोव ने रूस के लिए 60 किलोग्राम वर्ग में चार विश्व खिताब के अलावा 2008 के पेइचिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज और 2012 के लंदन ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा कुदुखोव ने एक बार यूरोपियन खिताब भी जीता था।
निधन
कुदुखोव का 29 दिसम्बर 2013 को एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वो अर्मावीर के करीब फेडरल हाइवे पर कुदुखोव ब्वादिकावकाद से क्रांसनोदार जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रूसी पहलवान कुदुखोव की सड़क हादसे में मौत http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/28137340.cms नवभारत टाइम्स 30 दिसम्बर 2013 30 दिसम्बर 2013 आईएएनएसअगस्त 2021 InternetArchiveBot
सन्दर्भ
श्रेणी:1986 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०१३ में निधन