Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मेलानिन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मेलानिन (melanin) एक प्राकृतिक रंगद्रव्य (पिगमेंट) है को पृथ्वी के अधिकतर जीवों में पाया जाता है, हालांकि मकड़ियों जैसे भी गिनती के कुछ जीव हैं जिनमें यह नहीं पाया गया है। जानवरों में मेलानिन टाइरोसीन (Tyrosine) नामक एक अमीनो अम्ल से बनता है। जीवों में मेलानिन का सबसे अधिक पाया जाने वाला रूप 'यूमेलेनिन' (eumelanin) कहलाता है और काले-भूरे रंग का होता है। मनुष्यों में यही बालों, त्वचा और आँखों को रंग देता है। मेलानिन का एक अन्य जीववैज्ञानिक रूप 'फ़ेओमेलानिन' (pheomelanin) हैं। मानवों में मेलानिन की भूमिका यदि मेलानिन कम हो तो आँखों का रंग हरा या नीला, बालों का रंग सुनहरा और त्वचा का रंग श्वेत हो जाता है। मेलानिन सूरज की किरणों में मौजूद हानिकारक पराबैंगनी (अल्ट्रावाय्लट) से रक्षा करता है जो कोशिकाओं को नुकसान पहुँचाता है जिस से त्वचा में झुर्रियाँ पड़ने से लेकर कर्क रोग (कैन्सर) तक हो सकता है।Agar N, Young AR (April 2005). "Melanogenesis: a photoprotective response to DNA damage?". Mutation research 571 (1–2): 121–32. doi:10.1016/j.mrfmmm.2004.11.016 https://web.archive.org/web/20160603203249/http://www.sciencedirect.com/science/article/pii/S0027510704004907 3 जून 2016 . PMID 15748643 https://web.archive.org/web/20130502194025/http://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/15748643 2 मई 2013 . कम धूप वाले सर्द क्षेत्रों में उत्पन्न हुई मानव जातियों में मेलानिन कम होता है क्योंकि धूप शरीर में विटामिन डी बनाने के लिये आवश्यक है। अधिक धूप वाले गरम क्षेत्रों में उत्पन्न जातियों में शरीर की रक्षा के लिए मेलानिन अधिक होता है। इनमें शरीर पर पड़ने वाला ९९.९% पराबैंगनी विकिरण (रेडियेशन) मेलानिन द्वारा रोक दिया जाता है।Meredith P, Riesz J (February 2004). Photochemistry and photobiology 79 (2): 211–6. doi:10.1562/0031-8655(2004)079<0211:RCRQYF>2.0.CO;2 https://web.archive.org/web/20080521032214/http://dx.doi.org/10.1562%2F0031-8655%282004%29079%253C0211%3ARCRQYF%253E2.0.CO%3B2 21 मई 2008 . ISSN 0031-8655. PMID 15068035. इन्हें भी देखें रंगद्रव्य सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ इस धूप से खुद को बचाइये! https://web.archive.org/web/20211020055605/http://www.ranchiexpress.com/41626 20 अक्तूबर 2021 त्वचा का सौंदर्य नष्ट करती हैं तेज किरणें https://web.archive.org/web/20211018082324/https://www.prabhasakshi.com/Printable.aspx?ArticleId=130322-103059-300010 18 अक्तूबर 2021 श्रेणी:जीववैज्ञानिक रंगद्रव्य श्रेणी:त्वचा