411 REFERENCE · Wikipedia
आर्कटिक द्वीपसमूह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
आर्कटिक द्वीपसमूह arcticisl.png आर्कटिक द्वीपसमूह का ध्रुवीय प्रक्षेपण मानचित्र Canadian Arctic Archipelago.svg उत्तरी कनाडा 75 N 90 W type:isle_scale:10000000_region:CA inline,title Arctic Archipelago 36,563 बैफ़िन द्वीप, विक्टोरिया द्वीप, एल्ज़्मेयर द्वीप 1407770 कनाडा
क्षेत्र और प्रांत नूनावूतनॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़युकोनन्यूफ़नलैण्ड और लैब्राडोर इकालुइट, नुनावुत 7,429 23,073 2021 0.0098
आर्कटिक द्वीपसमूह जिसे कनाडाई आर्कटिक द्वीपसमूह के नाम से भी जाना जाता है कनाडा महाद्वीपीय मुख्य भूमि के उत्तर में स्थित एक द्वीपसमूह है।आर्कटिक आर्किपेलागो https://www.britannica.com/place/Arctic-Archipelago ब्रिटानिका 30 जनवरी 2025 en इसमें ग्रीनलैंड (डेनमार्क का एक स्वायत्त क्षेत्र जो द्वीपसमूह के संयुक्त क्षेत्र से बहुत बड़ा है) और आइसलैंड (एक स्वतंत्र देश) शामिल नहीं हैं।
आर्कटिक द्वीपसमूह उत्तरी अमेरिका के उत्तरी छोर पर स्थित और लगभग 1,424,500 वर्ग किमी (550,000 वर्ग मील) में फैला हुआ है। आर्कटिक महासागर से घिरा 36,563 द्वीपों का यह समूह उत्तरी कनाडा के अधिकांश भाग मुख्य रूप से नूनावूत और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों को शामिल करता है।आर्कटिक आर्किपेलागो https://thecanadianencyclopedia.ca/en/article/arctic-archipelago द कैनेडियन इनसाइक्लोपीडिया 29 जनवरी 2025 en द्वीपसमूह पर जलवायु परिवर्तन के कुछ प्रभाव दिख रहे हैं और कंप्यूटर के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार यहां पिघलने से 2100 तक समुद्र के स्तर में 3.5 सेमी (1.4 इंच) की वृद्धि होगी।
इतिहास
लगभग 2500 ईसा पूर्व में प्रथम मानव पैलियो-एस्किमोस कनाडा की मुख्य भूमि से इस द्वीपसमूह में आये। 1000 और 1500 ई. के बीच इनका स्थान थुले लोगों ने ले लिया जो आज के इनुइत के पूर्वज हैं। ब्रिटिश आर्कटिक क्षेत्रों पर ब्रिटिश दावे 1570 के दशक में मार्टिन फ्रोबिशर द्वारा किये गये अन्वेषणों पर आधारित थे। कनाडा की संप्रभुता (1870-80) केवल द्वीप भागों पर ही थी जो फ़ॉक्स बेसिन, हडसन खाड़ी और हडसन जलसन्धि में गिरते थे। इन द्वीपों पर कनाडा की संप्रभुता 1880 में स्थापित हो गयी जब ब्रिटेन ने इन्हें कनाडा को सौंप दिया।कनाडा https://www.worldstatesmen.org/Canada.html वर्ल्ड स्टेट्समैन 29 जनवरी 2025
इन्हें भी देखें
एल्ज़्मेयर द्वीप
बैफ़िन द्वीप
सन्दर्भ
श्रेणी:भूगोल
श्रेणी:द्वीपसमूह
श्रेणी:आर्कटिक के क्षेत्र
श्रेणी:कनाडा के द्वीपसमूह