411 REFERENCE · Wikipedia
डोबसन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जनवरी 2017
ब्रिटेन के मौसम विज्ञानी जी एम बी डोबसन ने ओजोन के गुणों का विस्तार से अध्ययन किया था। उन्होने एक सरल स्पेक्ट्रोफोटोमीटर विकसित किया था जो स्ट्रेटोस्फेरिक ओजोन को भूतल से माप सकता था।
सन 1928 से 1958 के बीच डोबसन ने दुनिया भर में ओजोन के निगरानी केन्द्रों का एक नेटवर्क स्थापित किया था, जो आज तक काम करता है (2008)। ओजोन की मात्रा मापने की सुविधाजनक इकाई का नाम डोबसन के सम्मान मे डोबसन इकाई रखा गया है।