411 REFERENCE · Wikipedia
जॉन्स हॉपकिन्स युनिवर्सिटी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|जॉन्स हापकिंस यूनिवर्सिटी सील
जॉन्स हापकिंस यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) अमेरिका का एक निजी रिसर्च विश्वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय अमेरिका के बाल्टीमोर, मैरीलैंड में स्थित है। यह विश्वविद्यालय सन् 1876 ईस्वी में स्थापित किया गया था। इसका नाम अमेरिकी उद्यमी जॉन जॉप्स हॉपकिन्स के नाम पर रखा गया था। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी को संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला रिसर्च विश्वविद्यालय माना जाता है। जॉन्स हॉपकिन्स यूरोपीय अनुसंधान संस्थान मॉडल पर आधारित पहला अमेरिकी विश्वविद्यालय था।Research at Johns Hopkins VPR at JHU https://research.jhu.edu/research-at-johns-hopkins/ जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय
इतिहास
विश्वविद्यालय का नाम 19वीं सदी के मैरीलैंड के परोपकारी जॉन्स हॉपकिन्स के नाम पर रखा गया है। वो क्वेकर मूल के एक उद्यमी थे और बाल्टीमोर तथा उसके बाहर सार्वजनिक स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार लाने में विश्वास करते थे।Johns Hopkins University https://www.topuniversities.com/universities/johns-hopkins-university Top Universities en जॉन्स हापकिंस यूनिवर्सिटी सन् 1876 में उसके पहले अध्यक्ष डैनियल कॉइट गिलमैन के शपथ ग्रहण के साथ खुला था। उन्होंने विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों, जिनमें विश्वविद्यालय प्रेस, अस्पताल और नर्सिंग और चिकित्सा के स्कूल शामिल हैं, के उद्घाटन का मार्गदर्शन किया। होमवुड परिसर में मूल शैक्षणिक भवन, गिलमैन हॉल, का नाम उनके सम्मान में रखा गया है। गिलमैन ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, "हमारा सरल उद्देश्य विद्वानों को मजबूत, उज्ज्वल, उपयोगी और सच्चा बनाना है"। इसका आज दुनिया भर में अनुकरण किया जा रहा है। उन्होंने उस समय जो मिशन बताया था, वह आज भी विश्वविद्यालय का मिशन बना हुआ है।Roger L. Geiger To Advance Knowledge: The Growth of American Research Universities, 1900-1940 Transaction Publishers 978-1-4128-4008-8 https://books.google.co.in/books?id=y2SbOAWadz4C&source=gbs_navlinks_s en
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी प्रेस
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी प्रेस जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी का प्रकाशन प्रभाग है। इसकी स्थापना 1878 में हुई थी और इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराना लगातार चलने वाला यूनिवर्सिटी प्रेस होने का गौरव प्राप्त है। आज तक प्रेस ने 6,000 से अधिक शीर्षक प्रकाशित किए हैं और वर्तमान में 65 विद्वानों की पत्रिकाएँ और हर साल 200 से अधिक नई किताबें प्रकाशित करता है।Homepage Hopkins Press https://www.press.jhu.edu/?srsltid=AfmBOoo-EBLsFoVn-Ea851EWE3mZwRUCXD2ku2fsmNEFR-dYnN7b4G2G www.press.jhu.edu
अनुसंधान केंद्र और संस्थान
जॉन्स हॉपकिन्स अस्पताल
अनुप्रयुक्त भौतिकी प्रयोगशाला
अंतरिक्ष दूरबीन विज्ञान संस्थान
बर्मन जैव नैतिकता संस्थान
जॉन्स हॉपकिन्स नीति अध्ययन संस्थान
विल्मर नेत्र रोग संस्थान
सन्दर्भ
श्रेणी:अमेरिका
श्रेणी:अमेरिकी विश्वविद्यालय