411 REFERENCE · Wikipedia
सेड़वा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तहसील सेड़वा राजस्थान बाड़मेर हिन्दी, राजस्थानी, सिंधी 25.0788 71.1563 344706 RJ-04 barmer.rajasthan.gov.in
सेड़वा (अंग्रेज़ी: Sedwa) राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित एक प्रमुख तहसील मुख्यालय और तेजी से विकसित होता कस्बा है। यह बाड़मेर जिला मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में, भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप स्थित है।
नामकरण
इस कस्बे का आधिकारिक हिंदी नाम सेड़वा है।
सरकारी रिकॉर्ड: राजस्व व प्रशासनिक कार्यों में इसे Sedwa लिखा जाता है।
बैंकिंग: कई वित्तीय संस्थानों (जैसे SBI, PNB) में इसे ऐतिहासिक रूप से Serwa (सेरवा) भी लिखा जाता है।IFSC Code Records: SBIN0031704 for Branch Serwa.
भूगोल और नगर विन्यास
सेड़वा का शहरी विस्तार एक मुख्य चौराहे (Main Chauraha) से चारों दिशाओं में हुआ है। दिशा-आधारित विवरण निम्न प्रकार है:
दक्षिणी क्षेत्र (प्रशासनिक और वाणिज्यिक)
चौराहे से दक्षिण की ओर जाने वाला हिस्सा कस्बे का सबसे महत्वपूर्ण भाग है।
सरकारी कार्यालय: चौराहे के ठीक कोनों पर प्रमुख सरकारी दफ्तर स्थित हैं:
दक्षिण-पश्चिम कोना: यहाँ तहसील मुख्यालय (Tehsil Office) स्थित है।
दक्षिण-पूर्व कोना: यहाँ जलदाय विभाग (Water Works/PHED) का ऑफिस, बड़ा वाटर टैंक और राजकीय पशु चिकित्सालय (Veterinary Hospital) स्थित हैं।
धार्मिक व सामाजिक स्थल: चौराहे से मात्र 200 मीटर आगे बढ़ने पर (बाजार शुरू होने से पहले) भव्य बिश्नोई धर्मशाला और जम्भेश्वर मंदिर स्थित हैं। पास ही 'दैनिक भास्कर' का कार्यालय भी है।
बाजार विस्तार: यहाँ से सोढा मार्केट (Sodha Market) और दर्श मार्केट शुरू होते हैं। आगे बढ़ने पर रिलायंस जियो पेट्रोल पंप (1 किमी), हिन्दुस्तान मार्केट, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की नई शाखा (1.5 किमी), चौपाण मार्केट और अंत में गजण कॉलोनी स्थित है।
पश्चिमी क्षेत्र (सलारिया रोड)
चौराहे से पश्चिम की ओर जाने वाली सड़क मुख्य रूप से व्यापारिक है।
बस स्टैंड: मुख्य बस स्टैंड चौराहे से पश्चिम में स्थित है।
बाजार और दोराहा: यहाँ दर्श मार्केट और सलारिया रोड का पुराना बाजार है। लगभग 300 मीटर आगे पंजाब नैशनल बैंक (PNB) के पास सड़क दो भागों में बंटती है:
एक पश्चिम में सलारिया की तरफ।
दूसरी उत्तर-पश्चिम में डेंबा (Demba) की तरफ।
बुनियादी ढांचा: डेंबा रोड पर 33KV GSS और आगे पश्चिम में सिद्दीकी कॉम्प्लेक्स व धोरे पर 132KV GSS स्थित हैं।
पूर्वी क्षेत्र (अलीसरों की बस्ती रोड)
यह दिशा प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र है।
सरकारी भवन: चौराहे के पूर्वी कोने पर सेड़वा पुलिस थाना स्थित है। अलीसरों की बस्ती रोड पर आगे बढ़ने पर उपखण्ड अधिकारी (SDM) कार्यालय, पंचायत समिति परिसर, ग्राम पंचायत भवन और महिला एवं बाल विकास (आंगनवाड़ी) का ब्लॉक कार्यालय स्थित हैं।
उत्तरी क्षेत्र (चौहटन रोड)
चौराहे से उत्तर की ओर:
स्वास्थ्य व अन्य: उत्तर-पश्चिमी कोने पर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Govt Hospital) है। आगे बढ़ने पर पुराना SBI बैंक, कॉपरेटिव बैंक, आयुर्वेदिक औषधालय और इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप (850 मीटर) स्थित हैं।
संस्कृति और जनसांख्यिकी
सेड़वा की संस्कृति में राजस्थानी और सिंधी परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिलता है।
वेशभूषा: ग्रामीण परिवेश होने के कारण यहाँ पारंपरिक वेशभूषा प्रचलित है। पुरुष अक्सर सिर पर सफेद पगड़ी या 'ट्वाल' और शरीर पर 'गंधी-कमीज' पहनते हैं। महिलाओं के पहनावे में कांचड़ी-कुर्ती और घाघरा प्रमुख है।
प्रमुख समुदाय: यहाँ जाट, विश्नोई, सिंधी, मुस्लिम, भील, मेघवाल, रेबारी और कोली समुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ निवास करते हैं।
शिक्षा और स्वास्थ्य
सेड़वा में सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में बेहतरीन सुविधाएँ हैं:
शिक्षा: 'राजकीय महाविद्यालय' (Govt College) के साथ-साथ कई प्रतिष्ठित निजी विद्यालय (Private Schools) और कॉलेज शिक्षा का प्रसार कर रहे हैं।
स्वास्थ्य: राजकीय अस्पताल (CHC) के अलावा, कई आधुनिक निजी चिकित्सालय (Private Hospitals) भी नागरिकों को सेवाएँ दे रहे हैं।
कृषि और अर्थव्यवस्था
खरीफ: बाजरा (Pearl Millet) और ग्वार यहाँ की पहचान हैं।
रबी: नलकूपों से सिंचाई के कारण जीरा (Cumin), ईसबगोल, अरंडी और रायड़ा (सरसों) का बंपर उत्पादन होता है।
यातायात
कनेक्टिविटी: बाड़मेर, बालोतरा, जोधपुर, अजमेर और जयपुर के लिए सीधी बसें।
अंतरराज्यीय: अहमदाबाद, सूरत और मुम्बई के लिए लक्जरी बस सेवाएँ।
सन्दर्भ
श्रेणी:राजस्थान के शहर
श्रेणी:बाड़मेर ज़िले के नगर