411 REFERENCE · Wikipedia
पाली, हरियाणा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रिवाड़ी जिला, हरियाणा राजस्थान पाली, राजस्थान
October 2011
पाली ग्राम India Haryana right हरियाणा, भारत में स्थान 28.1652 N 76.4579 E inline,title राष्ट्र भारत राज्य हरियाणा जिला रिवाड़ी Metric 2001 auto भाषाएं आधिकारिक हिन्दी IST +५:३० पिन 123102 एच आर-36 निकटवर्ती शहर रिवाड़ी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गुड़गाँव विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बावल
पाली भारत के हरियाणा राज्य के रिवाड़ी जिले का सबसे बड़ा ग्राम है। यह रेवाड़ी-नारनौल राजमार्ग पर रिवाड़ी से १७ किमी पर स्थित है। यह स्थान यहाँ स्थित बाबा निमड़ी वाले हनुमानजी मंदिर के लिये प्रसिद्ध रहा है। इस मन्दिर को तीर्थ की तरह माना जाता है एवं स्थानीय लोगों के मन में यहां के लिये अपार श्रद्धा है। यह मन्दिर भूमि से ६०० फ़ीट की ऊंचाई पर पाली ग्राम से १.५ कि.मी दूर स्थित है।https://plus.google.com/110222235501493624010/about निमारी वाला बाबा 29 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140307175824/https://plus.google.com/110222235501493624010/about 7 मार्च 2014 live
यह जिले का सबसे बड़ा ग्राम है एवं इसकी जनसंख्या लगभग ५,००० है। इनमें यदुवंशी अहीरों के कई गोत्र के लोग निवास करते हैं, किन्तु इनमें कलालिया प्रमुख हैं। इनके अलावा यहां हरिजन, ब्राह्मण, नाईं एवं वालमीकि समुदाय के लोग भी रहते हैं।
पाली की सीमाएं १३ ग्रामों से लगती हैं जिनमें नांगली, बालाहीर, माजरा,बवाना, कुण्डल, गोठडा़, नान्धा एवं मामरिया कुछ हैंँ। यहां वर्ष २००९ में स्थानीय पंचायत के भ्रष्टाचार के विरोध में एक 'युवा विकास समिति' गठित हुई थी जिसने सफ़लतापूर्वक ध्येय प्राप्त किया एवं प्रसिद्धि भी पाई।
यहां के अहीरवाल ग्राम के प्रत्येक परिवार से कम से कम एक युवा के भारतीय सशस्त्र सेनाओं में सदस्य भर्ती होने का गर्व महसूस करते हैं। सरकार इस ग्राम में शीघ्र ही एक सैनिक स्कूल की स्थापना करने वाली है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) यहां जोहड के निकट आवासीय परिसर का विकास कर रहा है। पाली रेलवे स्टेशन के निकट एक ऐतिहासिक स्मारक भी बना है जिसे ननद-भावज की छतरी कहा जाता है। यह ५०० वर्ष से अधिक प्राचीन है।
भूगोल
पाली की भौगोलिक स्थिति 28.12 N 76.51 E http://www.flickr.com/places/info/29193308 Flickr Geo API Explorer, Inc Pali 29 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140320065706/http://www.flickr.com/places/info/29193308 20 मार्च 2014 live पर है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
गूगल मानचित्र पर निमाड़ी वाले बाबा, पाली
श्रेणी: रिवाड़ी जिले के ग्राम