411 REFERENCE · Wikipedia
उस्ताख ल सर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उस्ताख ल सर (Eustache Le Sueur या Lesueur ; १६१७ - १६५५) फ्रांस का चित्रकार और फ्रेंच पेंटिंग अकादमी के संस्थापकों में से एक था। वह उस्ताख ल सर वूएट नामक चित्रकार का शिष्य था और उसी शैली में उसके अधिकतर चित्र बने मिलते हैं। सर्वप्रथम उसने लैंबर्ट होटेल में, कैविनेट दामोर के लिए १६४६-४७ में 'क्यूपिड का इतिहास' चित्रित किया। कैबिनेट देम्यूसेज के लिए भी उसने चित्र बनाए। इनमें रफील तथा पूसाँ की कला का प्रभाव विशेष रूप से दिखाई पड़ता है। सेंट ब्रूनों के जीवन से संबंधित उसके सारे चित्रों में भी पूसाँ का यथेष्ट प्रभाव है। बाद में उसके चित्रों में रफील की कला प्रभावशाली हुई। पेरिस और फ्रांस के अन्य संग्रहालयों में उसके चित्र प्राप्त हैं।