411 REFERENCE · Wikipedia
वेट्टैयन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वेट्टैयन 2024 की एक भारतीय तमिल भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन टी. जे. ज्ञानवेल ने किया है और इसका निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के तहत सुबास्करन अल्लिराजा ने किया है। फिल्म में रजनीकांत, अमिताभ बच्चन (अपनी तमिल डेब्यू फिल्म में), फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, रोहिणी, राव रमेश, अभिरामी और रमेश तिलक जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक शिक्षक के हत्या की जांच करते समय मुठभेड़ में गलती से एक बेगुनाह को गोली मार देता है।
फिल्म निर्माण
मई 2022 में यह खबर आई थी कि डायरेक्टर टी. जे. ज्ञानवेल आलोचकों द्वारा सराही गई जय भीम(2021) के बाद अपनी अगली निर्देशकीय फ़िल्म के लिए सूर्या के साथ फिर से काम करेंगे। ज्ञानवेल ने कहा कि उन्होंने 2021 में जय भीम की शूटिंग के दौरान सूर्या को फिल्म की कहानी सुनाई थी और अभिनेता ने उसी समय इसे मंज़ूरी दे दी थी।'Jai Bhim' director TJ Gnanavel confirms his reunion with Suriya https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/tamil/movies/news/jai-bhim-director-tj-gnanavel-confirms-his-reunion-with-suriya/articleshow/95273867.cms The Times of India 20 फरवरी 2026 3 नवम्बर 2022
जुलाई 2022 में निदेशक सिबी चक्रवर्ती के बारे में खबर थी कि वे अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करेंगे जिसमें विजय या रजनीकांत होंगे और रजनीकांत टॉप शीर्ष दावेदार थे।'Don' director Cibi Chakravarthy plans to direct Vijay or Rajinikanth in his next https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/tamil/movies/news/don-director-cibi-chakravarthy-plans-to-direct-vijay-or-rajinikanth-in-his-next/articleshow/93229727.cms The Times of India 20 फरवरी 2026 30 जुलाई 2022 अगस्त में चक्रवर्ती ने पुष्टि की कि उन्होंने अपनी अगली निर्देशकीय के लिए काम शुरू कर दिया है लेकिन मुख्य अभिनेता का चयन अभी नहीं हुआ है। 2.0 (2018) की सफलता के कारण रजनीकांत ने लाइका प्रोडक्शंस के साथ दो फिल्म करने के लिए सहमत हुए थे।Rajinikanth signs a two-movie deal with the makers of '2.0' and 'Darbar': Reports https://timesofindia.indiatimes.com/entertainment/tamil/movies/news/rajinikanth-signs-a-two-movie-deal-with-the-makers-of-2-0-and-darbar-reports/articleshow/94697928.cms The Times of India 20 फरवरी 2026 7 अक्टूबर 2022 जनवरी 2023 में चक्रवर्ती ने कथित तौर पर अपने और रजनीकांत के साझे सहयोग की पुष्टि की। वेट्टैयन 10 अक्टूबर 2024 को विजयादशमी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।
इन्हें भी देखें
जय भीम (फ़िल्म)
कंगुवा
जेलर (फिल्म)
सन्दर्भ
श्रेणी:2024 की फ़िल्में
श्रेणी:तमिल फ़िल्म