411 REFERENCE · Wikipedia
सुब्रमण्य क्षेत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कन्नूर के निकट श्री सुब्रमण्य मंदिर, कन्नूर के प्रमुख मंदिरों में से एक है और यह पेय्यान्नूर में स्थित है। विद्वानों के अनुसार, इस मंदिर को भगवान परशुराम के द्वारा पवित्र किया गया था जो भगवान विष्णु के दस अवतारों में से एक हैं। इस मंदिर के बारे में कई पुरानी कहावतें और किंवदंतियां हैं | इस स्थल का ब्रह्माण्ड पुराण में भी उल्लेख किया गया है।
श्री सुब्रमण्य मंदिर की वास्तुकला अद्वितीय है जो यहां आने वाले आंगतुकों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। मंदिर परिसर की दीवारें 12 फीट ऊंची हैं जो दुर्लभ स्थापत्य शैली में निर्मित हैं। पूरा मंदिर और इसका परिसर लगभग 3 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। मंदिर का गर्भगृह दो मंजिला है और हाथी की पीठ के आकार से मिलता-जुलता हुआ है।