Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चुरो

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

250px|A plate of churros with a cup of chocolate एक प्लेट चूरो और एक कप चॉकलेट Tejeringos औबेरियन प्रायद्वीप दक्षिणी यूरोप नाश्ता, लंच, डिनर गरम डीप-फ्राइड चॉक्स पेस्ट्री (आटा, पानी, मक्खन, अंडे, नमक) अंगूठाकार|चुरो चुरो (churro) एक तला हुआ आटे का व्यंजन है जिसकी उत्पत्ति स्पेनिश व पुर्तगाली पाक-परंपराओं में हुई। इसे शू पेस्ट्री डो को तारे के आकार वाले नॉज़ल से तेल में दबाकर तला जाता है। यह लैटिन अमेरिका, फिलीपीन्स, फ्रांस, अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों तथा अन्य स्थानों पर भी प्रचलित है जहाँ स्पेनिश/पुर्तगाली प्रवासी गए। प्रारूप स्पेन में चुरो दो प्रकार के चुरो होते हैं: पतले व गाँठदार (पारंपरिक) मोटे व लंबे - जिन्हें क्षेत्रानुसार पोर्रास (Porras), जेरिंगोस (Jeringos) या तेजेरिंगोस (Tejeringos) कहा जाता है।https://www.libertaddigital.com/opinion/2008-01-28/amando-de-miguel-variaciones-regionales-del-habla-popular-5194707/ Variaciones regionales del habla popular Miguel Amando de 28 January 2008 Libertad Digital es 8 October 2024https://elpais.com/gastronomia/el-comidista/2024-12-03/los-churros-vienen-de-china-y-otros-grandes-bulos-gastronomicos-que-corren-por-las-redes.html/ Los churros vienen de China" y otros grandes bulos gastronómicos que corren por las redes Zaera Beatriz 3 December 2024 El País es 3 December 2024 इन्हें आमतौर पर नाश्ते में कॉफ़ी या शाम को गाढ़ी हॉट चॉकलेट में डुबोकर खाया जाता है। पुर्तगाल में इनके समान फार्टुरा (Fartura) नामक व्यंजन मिलता है जिसमें जेली भरी होती है।https://orapois.blogfolha.uol.com.br/2015/11/17/cinco-placas-portuguesas-que-sao-muito-estranhas-para-brasileiros/ Cinco placas portuguesas que são muito estranhas para brasileiros 17 November 2015 Folha de S.Paulo pt 17 July 2020 इतिहास चुरो का मूल अस्पष्ट है: प्राचीन सिद्धांत: खाद्य इतिहासकार माइकल क्रॉन्डल के अनुसार, यह प्राचीन रोम (१ली शताब्दी ईस्वी) और यूनान के आटे के व्यंजनों से मिलता-जुलता है।http://www.bbc.com/travel/story/20200616-the-complex-origins-of-beloved-churros The complex origin of beloved churros Randolph Mike 17 June 2020 BBC चरवाहा सिद्धांत: किंवदंती है कि स्पेन के गड़रियों ने ताज़ी रोटी के विकल्प के रूप में इसे खुली आग पर तलकर बनाया। चीनी सिद्धांत: कुछ मान्यताओं के अनुसार पुर्तगाली नाविक १६वीं शताब्दी में चीन के यौटियाओ (Youtiao) नमकीन ब्रेड से प्रेरित होकर इसे यूरोप लाए, जिसे बाद में तारे के नॉज़ल से बनाया जाने लगा। व्युत्पत्ति स्पेनिश शब्दकोश के अनुसार "चुरो" ध्वन्यात्मक शब्द है जो तलने की आवाज़ "छुर-छुर" की नकल करता है।https://dle.rae.es/?w=churro churro Diccionario de la lengua española तैयारी १. घटक: मुख्यतः मैदा, पानी, नमक। कुछ संस्करणों में आलू, मक्खन, अंडा या दूध भी मिलाया जाता है। २. आकार: नॉज़ल से निकालकर तारे के आकार की पट्टियाँ बनाई जाती हैं जो सीधी, घुमावदार या सर्पिल हो सकती हैं। ३. पकाने की विधि: १७५-१९०°C तेल में सुनहरा होने तक तलकर चीनी छिड़की जाती है। परोसने की परंपरा क्षेत्रविशेषतास्पेन/लैटिन अमेरिकासड़क विक्रेताओं द्वारा ताज़े बनाए जाते हैं; चुररियास (Churrerías) दुकानों में उपलब्धपुर्तगालमेलों, कार्निवल व उत्सवों में ताज़े बनाए जाते हैंफिलीपीन्सचॉकलेट सॉस या वनीला आइसक्रीम के साथ परोसे जाते हैं संदर्भ श्रेणी:वीडियो क्लिप युक्त लेख