411 REFERENCE · Wikipedia
सीएसटी-100 स्टारलाइनर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सीएसटी-100 स्टारलाइनर (क्रू स्पेस ट्रांसपोर्टेशन) कैप्सूल बोईंग द्वारा बिगेलो एयरोस्पेस के साथ मिलकर निर्माणाधीन चालकदल अंतरिक्ष यान डिजाइन है क्योंकि बोईंग नासा के वाणिज्यिक चालक विकास कार्यक्रम का हिस्सा है। इसका प्राथमिक मिशन अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और निजी अंतरिक्ष स्टेशनों जैसे कि प्रस्तावित बिगेलो एयरोस्पेस वाणिज्यिक स्पेस स्टेशन में चालकदल को परिवहन करना है।
यह लॉकहीड मार्टिन द्वारा नासा के लिए बनाया जा रहे एक अंतरिक्ष यान ओरायन अंतरिक्ष यान के समान है। कैप्सूल का व्यास 4.56 मीटर (15.0 फीट) है जो अपोलो कमांड मॉड्यूल से थोड़ा बड़ा है और ओरियन कैप्सूल से छोटा है। स्टारलाइनर सात लोगों तक के बड़े चालक दल को ले जाने में सक्षम है और दस मिशन तक की पुन: प्रयोज्यता के साथ सात महीनों तक कक्षा में रहने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एटलस 5, डेल्टा 4 और फाल्कन 9 सहित कई लॉन्च वाहनों से लॉन्च किया जा सकता है। सीएसटी-100 स्टारलाइनर का प्रारंभिक प्रक्षेपण वाहन एटलस 5 422 होगा। जिसे फ्लोरिडा में केप कैनवेरल वायु सेना स्टेशन के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स-41 से लॉन्च किया जायेगा।
अपने वाणिज्यिक चालक विकास कार्यक्रम के पहले चरण में नासा ने अंतरिक्ष यान के प्रारंभिक विकास के लिए बोइंग को यूएस $18 मिलियन से सम्मानित किया। दूसरे चरण में बोइंग को आगे के विकास के लिए 93 मिलियन डॉलर का पुरस्कार मिला। 3 अगस्त 2012 को, नासा ने वाणिज्यिक क्रू एकीकृत क्षमता (सीसीकैप) कार्यक्रम के तहत सीएसटी-100 पर काम जारी रखने के लिए बोइंग को $460 मिलियन के पुरस्कार घोषिण की। 16 सितंबर 2014 को, नासा ने वाणिज्यिक क्रू परिवहन क्षमता (सीसीटीसीएप) कार्यक्रम के लिए स्पेसएक्स के ड्रैगन वी2 के साथ सीएसटी-100 का चयन किया, जिसमें 4.2 अरब डॉलर का पुरस्कार दिया गया था। अंतरिक्ष यान की जून 2018 में मानवरहित उड़ान भरने की उम्मीद है अगस्त 2018 में पहली चालक दल उड़ान और दिसंबर 2018 में पहली पूर्ण परिचालन उड़ान की उम्मीद है पूर्ण परिचालन उड़ान में दो अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा जायेगा।
== इतिहास ==
=== पृष्ठभूमि ===
इसका डिजाइन नासा के अपोलो, स्पेस शटल और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन कार्यक्रमों के साथ ही रक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित ऑर्बिटल एक्सप्रेस परियोजना के साथ बोइंग के अनुभव पर आधारित है। यह डॉकिंग के लिए नासा डॉकिंग सिस्टम का उपयोग करेगा और बोइंग लाइटवेट एब्लाटर (बीएलए) का उपयोग इसके ऊष्मीय ढांचे में किया जायेगा।
2014 तक, सीएसटी-100 में एक पर्यटक अंतरिक्ष यात्री सीट शामिल थी और नासा के साथ बोइंग अनुबंध के अनुसार बोइंग को पर्यटक सीट बेच सकता है।
=== विकास ===
सीएसटी-100 नाम का उपयोग पहली बार जब किया गया था जब कैपसूल को जून 2010 में बिगेलो एयरोस्पेस सीईओ रॉबर्ट ने सार्वजनिक किया था। शब्द सीएसटी का अर्थ क्रू स्पेस ट्रांसपोर्टेशन है। यद्यपि यह बताया गया है कि नाम का 100 नंबर 100 किमी की दूरी को प्रदर्शित करता है। नामकरण वास्तव में कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा बनाई गई एक मनमाना पद था। रॉकेटिने आरएस-88 (बैंटम) इंजन का उपयोग इसके लांच एस्केप सिस्टम में किया जाएगा।
मई 2016 में, बोइंग ने 2017 में सीएसटी-100 के अपने निर्धारित आरंभिक लांच दिनाक को बदलकर 2018 कर दिया था।
अक्टूबर 2016 में, बोइंग ने अपने वाणिज्यिक चालक दल के विकास और परीक्षण कार्यक्रम को छह महीने तक टाल दिया। जिसमे मिशन जनवरी 2018 से दिसम्बर 2018 बदल गया। वे उम्मीद कर रहे हैं कि नासा अंतरिक्ष यात्री को दिसंबर 2018 तक अंतरिक्ष उड़ान के लिये भेजा का सकेगा।
== इन्हें भी देखें ==
बोइंग
बोइंग एक्स-37
बोइंग एक्स-51 वेवराइडर
== सन्दर्भ ==