411 REFERENCE · Wikipedia
प्रयोगशाला फ्लास्क
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दाएँ|अंगूठाकार|250x250पिक्सेल|अर्गोन राष्ट्रीय प्रयोगशाला से शंक्वाकार फ्लास्क।
प्रयोगशाला फ्लास्क बर्तन होते हैं जो प्रयोगशाला काचपात्र के रूप में जाने वाले प्रयोगशाला उपकरणों की श्रेणी में आते हैं। अधिकांशतः प्रयोगशाला में गोलतलीय फ्लास्क तथा शंक्वाकार फ्लास्क प्रयोग किए जाते हैं। यह 5 mL से 2000 mL क्षमता तक उपलब्ध हैं। आकार और प्रकार का चयन अभिक्रिया के प्रकार और प्रयोग में प्रयुक्त होने वाले विलयन की मात्रा पर निर्भर करता है। गोलतलीय फ्लास्क में मिश्रण गरम अथवा पश्चवाह हेतु सामान्यतः सीधे ही ज्वाला/बालू ऊष्मक/जल ऊष्मक का प्रयोग किया जाता है। शंक्वाकार फ्लास्कों का उपयोग कक्ष के ताप पर या कम ताप पर प्रयोग करने हेतु किया जाता है। यह विशेषतः आयतनमितीय विश्लेषण हेतु प्रयुक्त होते हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी: प्रयोगशाला उपकरण