Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

थर्मिस्टर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|150px|थर्मिस्टर का प्रतीक right|thumb|300pxकुछ थर्मिस्टर जिनका ताप बढ़ने पर प्रतिरोध कम होता है (NTC Thermister) थर्मिस्टर (thermistor) एक प्रकार का प्रतिरोधक है जिसका प्रतिरोध उसके ताप के साथ बहुत अधिक परिवर्तित होता है। अन्य प्रकार प्रतिरोधों का मान भी ताप के परिवर्तित होने पर परिवर्तित होता है किन्तु यह परिवर्तन बहुत कम होता है, जबकि थर्मिस्टर का ताप बदलने पर उसका प्रतिरोध बहुत अधिक बदल जाता है। 'थर्मिस्टर' शब्द 'थर्मल' और 'रेजिस्टर' को मिलाकर बना है। थर्मिस्टर का प्रयोग इनरश-धारा रोकने, ताप-संसूचक (टेम्परेचर-सेन्सर), सेल्फ-रीसेटिटिंग ओवरकरेण्ट प्रोटेक्टर, तथा स्वयं-नियंत्रित हीटिंग एलिमेण्ट में बहुतायत से होता है। ताप के परिवर्तन के साथ प्रतिरोध के परिवर्तन की दृष्टि से थर्मिस्टर दो प्रकार के होते हैं- (1) धनात्मक ताप गुणांक वाले थर्मिस्टर (PTC) - जिनका प्रतिरोध, ताप बढाने पर बढता है। (२) ऋणात्मक ताप गुणांक वाले थर्मिस्टर (NTC) - जिनका प्रतिरोध, ताप बढाने पर घटता है। उपयोग धनात्मक ताप गुणांक वाले थर्मिस्टर (१) परिपथ की सुरक्षा के लिये (धारा को सीमित करने वाले अवयव के रूप में, फ्यूज की जगह) (२) कैथोड किरण नलिका (सीआरटी) की डी-गासिंग के लिये (टाइमर की तरह) (३) वाहन उद्योग में हीटर की तरह (ठण्डे प्रदेशों में डीजल को गरम करने आदि के लिये) (४) बहुत से मोटरों और ड्राई-टाइप ट्रान्सफॉर्मरों में (वाइण्डिंग के अति-तापन को पता करके सर्किट ब्रेक करने के लिए) ऋणात्मक ताप गुणांक वाले थर्मिस्टर (१) १० डिग्री केल्विन के आसपास के निम्न ताप के मापन के लिये (प्रतिरोध तापमापी के रूप में) (२) पावर सप्लाई आदि में अन्तर्वाह धारा (इनरश करन्ट) को रोकने के लिए (सामान्य ताप पर इनका प्रतिरोध अधिक होता है, अतः धारा कम बहती है। धारा बहने से ये गरम होते हैं और इनका प्रतिरोध क्रमशः कम होकर नगण्य हो जाता है। अर्थात थोड़ी देर बाद ये परिपथ में कोई अवरोध नहीं करते, जैसे परिपथ में हों ही नहीं।) (३) वाहनों में ताप मापन के लिये (इंजन शीतलक का ताप, इंजन के तेल का ताप, केबिन के हवा का ताप आदि ) (४) 3-D प्रिन्टरों के गरम सिरे का ताप मापने के लिये (ताकि उसके ताप को नियत रखा जा सके) (५) टोस्टर, कॉफी बनाने की मशीन, रेफ्रिजिरेटर, फ्रीजर, बाल सुखाने का उपकरण आदि के ताप मापने और उसका नियन्त्रण करने के लिए। छबि दीर्घा इन्हें भी देखें तापयुग्म ताप मापन लौह-हाइड्रोजन प्रतिरोध श्रेणी:तापमापी