411 REFERENCE · Wikipedia
पंचमकार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पंचमकार तंत्र से सम्बन्धित शब्द है जिसका अर्थ 'म से आरम्भ होने वाली पाँच वस्तुएँ' है, ये पाँच वस्तुएँ तांत्रिक साधना में उपयोग में लायी जाती हैं-
मद्य (मदिरा ; मादक द्रव्य)
मांस
मत्स्य (मछली)
मुद्रा (भूना हुआ अनाज)
मैथुन (सम्भोग)
किन्तु पञ्चमकारों का उपरोक्त सामान्य अर्थ में उपयोग केवल वामाचारी ही करते हैं। दक्षिणाचारी इनको विशेष अर्थ में उपयोग करते हैं।
मद्य -- अमृत
मांस -- वाणी पर नियंत्रण ; खेचरी मुद्रा
मत्स्य -- इड़ा और पिंगला नाड़ी का प्राणायाम द्वारा नियंत्रण
मुद्रा -- सत्संग
मैथुन -- कुण्डलिनी को सहस्रचक्र तक ले जाना
श्रेणी:तंत्र