411 REFERENCE · Wikipedia
विट्ठल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हिन्दू File:Syayambhuvithoba.jpg A black-and-white image of an idol of an arms-akimbo bare-chested man, wearing a conical head-gear, a dhoti and ornaments. The idol is placed on a brick, and backed by a decorated halo. 200px पंढरपुर के विठ्ठल मन्दिर की मुख्य मूर्ति विठोबाविठ्ठल विठोबाविठ्ठल कृष्ण के रूप पंढरपुर रुक्मिणी, सत्यभामा, राही गरुड़
विठ्ठल, विठोबा अर्थात पाण्डुरंग एक हिन्दू देवता हैं जिनकी पूजा मुख्यतः महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना, तथा आन्ध्र प्रदेश में होती हैं। उन्हें आम तौर पर भगवान विष्णु अथवा उनके अवतार, कृष्ण की अभिव्यक्ति माना जाता हैं। विठ्ठल अक्सर एक सावले युवा लड़के के रूप में चित्रित किए जाते है, एक ईंट पर खडे और दोनो हाथ कमर पर रखे; कभी-कभी उनकी पत्नी रखुमाई (ऋक्षमणी) भी साथ होती हैं। विट्ठलस्वामी मन्दिर दक्षिण भारत के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। यह मन्दिर कर्नाटक राज्य के हम्पी में स्थित है। हम्पी के समस्त मन्दिरों में यह सबसे ऊँचा है। माना जाता है कि राजा कृष्णदेव राय ने 'हज़ार राम' एवं 'विट्ठलस्वामी' नामक मंदिरों का निर्माण करवाया था।
हम्पी बाज़ार से 2 कि.मी. की दूरी पर स्थित 16 शताब्दी में निर्मित विट्ठलस्वामी मंदिर 'विश्व विरासत स्थल' की सूची में शामिल प्रमुख स्मारक है।
मंदिर की नक्काशी 'विजयनगर साम्राज्य' के वास्तुकारों की तकनीकी जादूगरी को दर्शाती है।
मन्दिर विजयनगर शैली का एक सुन्दर नमूना है। इसके विषय में फ़र्ग्यूसन का विचार है कि "यह फूलों से अलंकृत वैभव की पराकाष्ठा का द्योतक है, जहाँ तक शैली पहुँच चुकी थी"।
हम्पी में विट्ठलस्वामी का मन्दिर सबसे ऊँचा है। यह विजयनगर के ऐश्वर्य तथा कलावैभव के चरमोत्कर्ष का द्योतक है।
मंदिर के कल्याण मंडप की नक़्क़ाशी इतनी सूक्ष्म और सघन है कि यह देखते ही बनता है।
विट्ठलस्वामी मंदिर का भीतरी भाग 55 फुट लम्बा है और इसके मध्य में ऊंची वेदिका बनी है।
भगवान का रथ केवल एक ही पत्थर में से काटकर बनाया गया है, जो देखने में सुंदर है।
मंदिर के निचले भाग में सर्वत्र नक़्क़ाशी की हुई है, जिससे मंदिर की ख़ूबसूरती और बढ़ती है।
लांगहर्स्ट के कथनानुसार- "यद्यपि मंडप की छत कभी पूरी नहीं बनाई जा सकी थी और इसके स्तंभों में से अनेक को मुस्लिम आक्रमणकारियों ने नष्ट कर दिया, तो भी यह मन्दिर दक्षिण भारत का सर्वोत्कृष्ट मंदिर कहा जा सकता है।
फ़र्ग्युसन ने भी इस मंदिर में हुई नक़्क़ाशी की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
कहा जाता है कि पंढरपुर के विट्ठल भगवान इस मंदिर की विशालता देखकर यहाँ आकर फिर पंढरपुर चले गए थे।
पूजा
श्री हरि विठ्ठल पूजा मुख्यतः महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, तेलंगाना, तथा आन्ध्र प्रदेश में होती है और साथही तमिल नाडु, केरल और गुजरात मे भी होती हैं।Kelkar (2001) p. 4179 श्री हरि विट्ठल की पूजा अधिकतर मराठी लोग करते है, किन्तु वह कुलदेवता के रूप में लोकप्रिय नहीं हैं।Karve (1968) p. 183 पंढरपुर में श्री हरि विट्ठल भगवान का मुख्य मंदिर हैं, जिसमें उनकी पत्नी रखुमाई (ऋक्षमणी) के लिए एक अलग, अतिरिक्त मंदिर भी उपस्थित हैं। इस संदर्भ में, पंढरपुर को प्रेम से भक्तों द्वारा "भु-वैकुंठ" (भु-वैकुंठ अर्थात पृथ्वी पर श्री हरि विष्णु भगवान के निवास का स्थान) कहा जाता हैं।Tagare in Mahipati: Abbott, Godbole (1987) p. xxxv महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना के भक्त, पंढरपुर में श्री विट्ठल मन्दिर मे ज्ञानेश्वरजी (१३वीं शताब्दी) के समय से आते हैं।Pande (2008) p. 508
पंढरपुर के मुख्य मंदिर में बड़वा परिवार के ब्राह्मण पुजारी पूजा-विधी करते हैं। इस पूजा में पांच दैनिक संस्कार होते हैं। प्रथम संस्कार : सुबह लगभग ३ बजे, भगवान को जागृत करने के लिए एक अरती है, जिसे काकडआरती कहा जाता है। द्वितीय संस्कार :पंचामृतपुजा होती हैं, जिसमें पंचामृत के साथ स्नान भी कराया जाता हैं और मुर्ती का सुबह के भक्तों के दर्शन लिए शृंगार किया जाता हैं। तृतीय संस्कार : एक और पूजा है जिसमें दोपहर का भोजन और मूर्ति का शृंगार किया हैं। इसे माध्यान्यपूजा के रूप में जाना जाता हैं।
चतुर्थ संस्कार : दोपहर की भक्ती के पश्चात सूर्यास्त पर रात का भोजन होते है जिसे अपराह्णपूजा कहते हैं। पंचम संस्कार :सेजार्ती होती है जो रात १० के पश्चात भगवान को सुलाने के लिये की जाती हैं।Shima (1988) p. 188
मंदिर
हम्पी
मंदिर की विशेषता यह है कि यहां पर कुछ स्थान ऐसे हैं जिसे खटखटाया जाए तो उसमें से संगीत के सातों स्वरों की ध्वनि निकलती है। विजय विठला मंदिर हंपी बाजार से 2 किलोमीटर की दूरी पर है। इस मंदिर में जाकर आप विष्णु भगवान से मन्नत भी मांग सकते हैं और वहां के स्तंभ पे आप स्वर बजा के भी देख सकते है।
पत्थर का रथ
यह भारत में तीन प्रसिद्ध पत्थर रथों में से है,अन्य दो कोणार्क (ओडिशा) और महाबलीपुरम (तमिलनाडु) में हैं। 16वीं शताब्दी में इसका निर्माण विजयनगर शासक राजा कृष्णदेवराय के आदेश पर किया गया था। यह मंदिर भगवान विष्णु के आधिकारिक वाहन गरुड़ को समर्पित है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने सुरक्षा के लिए हम्पी में विजया विटाला मंदिर परिसर में प्रसिद्ध पत्थर के रथ के चारों ओर लकड़ी के बैरिकेड् लगा दिए हैं। यह यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थल भी है। ऐसा विट्ठल मंदिर परिसर में पत्थर के रथ की सुरक्षा के लिये कदम उठाए गए हैं।
डिज़ाइन
द्रविड़ शैली में निर्मित, रथ पर नक्काशी की गई है जिसमें पौराणिक युद्ध के दृश्य दिखाए गए हैं। दो विशालकाय पहियों पर खड़े होकर दो हाथी रथ को खींचते हुए दिखाई देते हैं। यह पत्थर का रथ इकट्ठे किए गए कई छोटे पत्थरों से बना हुआ है। विजयनगर साम्राज्य के अंत में सेना के आक्रमण से पत्थर का रथ आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था।जानें हम्पी मंदिर में स्थित पत्थर के रथ के बारे में https://www.jagranjosh.com/general-knowledge/hampi-stone-chariot-in-hindi-1607514337-2 19 अक्टूबर 2023 Jagranjosh.com 9 दिसम्बर 2020
पंढरपुर
महाराष्ट्र का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। भीमा नदी के तट पर बसा यह गांव शोलापुर जिले में अवस्थित है। इस गांव में भगवान कृष्ण और उनकी पत्नी रुक्मिणी का विट्ठल रुक्मिणी मंदिर नाम का एक मंदिर है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण और देवी रुक्मिणी के काले रंग की सुंदर मूर्तियां हैं। यह मंदिर भक्तों के लिए गहरी आस्था का केन्द्र बना हुआ है। इस मंदिर में विठोबा के रूप में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है।
पौराणिक कथा
छठीं शताब्दी में पुंडलिक नामक एक भक्त पंढरपुर, महाराष्ट्र में जन्मे. पुंडलिक जी का अपने माता-पिता एवं अपने इष्टदेव श्रीकृष्ण में अनन्य भाव था | भक्त पुंडलिक अत्यंत सरल, मीठे, एवं सहज व्यक्ति थे और श्रीकृष्ण को उनका यह स्वभाव बहुत पसंद था | एक दिन श्रीकृष्ण तैयार होकर कहीं जाने लगे, उन्हें जाता देख रुक्मणि जी ने उनसे पूछा तो प्रभु ने उत्तर दिया कि वे एक भक्त के दर्शन हेतु पृथ्वी पर जा रहे हैं |
यह सुनकर उनका भी मन साथ जाने का हुआ| अतः उन्होंने भगवान से अपनी इच्छा व्यक्त की और दोनों उस भक्त के द्वार पर प्रकट हुए और बोले, “पुंडलिक!, देखो बालक हम रुक्मिणी जी के साथ तुम्हें दर्शन देने आए हैं ”| उस वक़्त पुंडलिक अपने पिता के पैर दबा रहे थे तथा वे भगवान से बोले, “हे नाथ! मैं अभी अपने पिताजी की सेवा में लगा हूं तो आपको थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी, तब तक आप इस ईंट पर खड़े होकर थोड़ी प्रतीक्षा करें ”| यह बातें कहकर वे पुनः पिताजी की सेवा में लीन हो गए | यह वार्ता सुन रुक्मिणी जी भी चकित हो गईं |https://hindi.news18.com/news/dharm/srihari-vitthal-katha-why-even-today-lord-vitthal-is-standing-on-a-brick-5058579.html Srihari Vitthal: क्यों आज भी एक ईंट पर खड़े हैं विट्ठल भगवान? पढ़ें यह कथा 22 जुलाई 2024 22 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20240722153537/https://hindi.news18.com/news/dharm/srihari-vitthal-katha-why-even-today-lord-vitthal-is-standing-on-a-brick-5058579.html dead
तब नाम पड़ा विट्ठल
भगवान ने वैसा ही किया जैसा भक्त पुंडलिक ने कहा. भगवान कमर पर दोनों हाथ रखकर, एक ईंट पर खड़े हो गए और साथ ही रुक्मिणी जी भी ईंट पर ही खड़े होकर प्रतीक्षा करनी लगीं. पिताजी की सेवा से निवृत्त होकर उसने पीछे की ओर देखा तो तब तक प्रभु मूर्ति रूप ले चुके थे |
विट्ठल जी को दूध पिलाना
एक दिन माता-पिता को किसी कार्यवश दूर अन्य गाँव जाना पड़ा। अपने पुत्र नामदेव से कहा कि पुत्र! हम एक स प्ताह के लिए अन्य गाँव में जा रहे हैं। आप घर पर रहना। पहले बिठ्ठल जी को दूध का भोग लगाना, फिर बाद में भोजन खाना। ऐसा नहीं किया तो भगवान बिठ्ठल नाराज हो जाऐंगे और अपने को श्राप दे देंगे। अपना अहित हो जाएगा। यह बात माता-पिता ने नामदेव से जोर देकर और कई बार दोहराई और यात्रा पर चले गए।
नामदेव जी ने सुबह उठकर स्नान करके, स्वच्छ वस्त्र पहनकर दूध का कटोरा भरकर भगवान की मूर्ति के सामने रख दिया और दूध पीने की प्रार्थना की, परंतु मूर्ति ने दूध नहीं पीया। भक्त ने भी भोजन तक नहीं खाया। तीन दिन बीत गए। प्रतिदिन इसी प्रकार दूध मूर्ति के आगे रखते और विनय करते कि हे बिठ्ठल भगवान! दूध पी लो। आज आपका सेवादार मर जाएगा क्योंकि और अधिक भूख सहन करना मेरे वश में नहीं है। माता-पिता नाराज होंगे। भगवान मेरी गलती क्षमा करो। मुझसे अवश्य कोई गलती हुई है। जिस कारण से आप दूध नहीं पी रहे। माता-पिता जी से तो आप प्रतिदिन भोग लगाते थे।
संत नामदेव जी को ज्ञान नहीं था कि माता-पिता कुछ देर दूध रखकर भरा कटोरा उठाकर अन्य दूध में डालते थे। वह तो यही मानता था कि बिठ्ठल जी प्रतिदिन दूध पीते थे। चौथे दिन बेहाल बालक ने दूध गर्म किया और दूध मूर्ति के सामने रखा और कमजोरी के कारण चक्कर खाकर गिर गया। फिर बैठे-बैठे अर्जी लगाने लगा तो उसी समय मूर्ति के हाथ आगे बढ़े और कटोरा उठाया। सब दूध पी लिया। नामदेव जी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। फिर स्वयं भी खाना खाया, दूध पीया। फिर तो प्रतिदिन बिठ्ठल भगवान जी दूध पीने लगे।
सात-आठ दिन पश्चात् नामदेव के माता-पिता लौटे तो सर्वप्रथम पूछा कि क्या बिठ्ठल जी को दूध का भोग लगाया? नामदेव ने कहा कि माता-पिता जी! भगवान ने तीन दिन तो दूध नहीं पीया। मुझ से पता नहीं क्या गलती हुई। मैंने भी खाना नहीं खाया। चौथे दिन भगवान ने मेरी गलती क्षमा की, तब सुबह दूध पीया। तब मैंने भी खाना खाया, दूध पीया। माता-पिता को लगा कि बालक झूठ बोल रहा है इसीलिए कह रहा है कि चौथे दिन दूध पीया। मूर्ति दूध कैसे पी सकती है? माता पिता हैरान हुए और कहा सच-सच बता बेटा, नहीं तो तुझे पाप लगेगा। बिठ्ठल भगवान जी ने वास्तव में दूध पीया है। नामदेव जी ने कहा, माता-पिता वास्तव में सत्य कह रहा हूँ। पिताजी ने कहा कि कल सुबह हमारे सामने दूध पिलाना।
कर्म न यारी देत है, भसमागीर भस्मन्त।
कर्म व्यर्थ है तास का, जे रीझै नहीं भगवन्त।।
जो खेत में बीज नहीं बोता है। फिर वर्षा हो जाती है। यदि वह मूर्ख फसल पाने की आशा लगाता है तो भी व्यर्थ है। भावार्थ है कि भक्ति कर्म भी करे और परमेश्वर का कृपा पात्र भी बना रहे तो जीव को लाभ होगा। परमात्मा में भाव बनाए रखने के लिए मूर्ति स्थापित की जाती थी। जिस जीव का जिस भी अराध्य देव में भाव होता है वह उसे उसी रूप में दर्शन भी दे देता है ताकि जीव का भक्ति और भगवान में भाव बना रहे।।।
प्रसिद्धि
विट्ठल मंदिर एक 15वीं सदी की संरचना है जो भगवान विट्ठल या भगवान विष्णु को समर्पित है।
तुंगभद्रा नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित यह मंदिर मूल दक्षिण भारतीय द्रविड़ मंदिरों की स्थापत्य शैली का प्रतिनिधित्व करता है।
विट्ठल मंदिर का निर्माण राजा देवराय द्वितीय के शासनकाल (1422 से 1446 ईसवी) के दौरान किया गया था और यह मंदिर विजयनगर साम्राज्य द्वारा अपनाई गई शैली का प्रतीक है।
रंग मंडप और 56 संगीतमय स्तंभ जिन्हें थपथपाने से संगीत सुनाई देता है, विट्ठल मंदिर की उत्कृष्ट आकृतियां हैं।
वारकरी सम्प्रदाय
वारकरी सम्प्रदाय
वारकरी सम्प्रदाय अथवा वारकरी पंथ भारत में एक महत्वपूर्ण वैष्णव सम्प्रदाय है जो एकेश्वरवाद मे मानते और विठ्ठल की पूजा पर ध्यान केंद्रित करते है।Flood (1996) p. 135Raeside, I. M. P. (1965) p. 82. Cited in Sand (1990) p. 33 वारकरीयों के अनुसार इस सम्प्रदाय का आरंभ पुंडलिक ने किया जो कि उनके मराठी घोष "पुंडलिकवरदे हरि विठ्ठल" (अर्थ: हरि विठ्ठल, जिसने पुंडलिक को वरदान दिया है) को पुरावा मानत है।anon. (1987) pp. 966–68 कुछ मानते हैं कि पंथ ज्ञानेश्वर जी द्वारा बनाया गया है जो उन्हे श्रेय देते मराठी में कहते है "ज्ञानदेवे राचीला पाया" (अर्थ: ज्ञानेश्वर ने नींव रखी)।Zelliot, Eleanor (1990) p. 38Pawar p. 350
नामदेव, एकनाथ, तुकाराम, जनाबाई, विसोबा खेचर, सेना न्हावी, नरहरी सोनार, सावता माळी, गोरा कुंभार, कान्होपात्रा, चोखामेला, शेख मोहम्मद जैसे कई सन्तोंने वारकरी सम्प्रदाय अपनाया और उसे बढावा दिया।Shima (1988) pp. 184–86 लिंग, जाति, आर्थिक पृष्ठभूमि, शूद्र के सभी पूर्वाग्रहों के बिना, जो सभी विट्ठल को माता-पिता और पंढरपुर को माइके के रूप में मानते है, उन सभी का संप्रदाय में स्वीकार होता हैं। वारकरी अक्सर विठ्ठल का जाप करते हैं और हर महीने की एकादशी पर उपवास करते हैं। Tagare in Mahipati: Abbott, Godbole (1988) p. xxxvii
सन्दर्भ
30em
ग्रन्थसूची
30em
https://books.google.com/?id=ObFCT5_taSgC&pg=PA966&dq=Vitthala#PPA966,M1 Devolutional Literature — Marathi Encyclopaedia of Indian literature 1 Sahitya Akademi 1987 81-260-1803-8 2008-09-20 anonymous cited in
https://books.google.com/?id=McwUAAAAIAAJ&pg=PA64&dq=Hoysala+literature The History of Sacred Places in India as Reflected in Traditional Literature Bakker, Hans 1990 BRILL 90-04-09318-4 2008-09-20
Vaiṣṇavism, Śaivism, and Minor Religious Systems Bhandarkar, Ramakrishna Gopal Ramakrishna Gopal Bhandarkar https://books.google.com/?id=C5zKrCIBmBwC&pg=PA125&dq=Vithoba 124–27 1995 Asian Educational Services 81-206-0122-X 1913
Crooke, W.
Hastings, James
Encyclopedia of Religion and Ethics
18
Pandharpur
https://books.google.com/?id=ltJI5KhFTRUC&pg=PA602&dq=Vithoba#PPA602,M1
2008-09-20
607–8
0-7661-3695-7
2003
Kessinger Publishing
1935
William Crooke
James Hastings
Sri Vitthal: Ek Mahasamanvaya mr Dhere, R.C. 1984 Shrividya Prakashan Pune
Translated into English: Rise of a Folk God: Vitthal of Pandharpur Feldhaus, Anne 2011 Oxford University Press 978-0-19-977759-4
https://books.google.com/?id=DNNgdBWoYKoC&pg=PA139&dq=God+Pandurang+Vithoba A Social History of the Deccan, 1300–1761: Eight Indian Lives Eaton, Richard Maxwell 139–40 2005 0-521-25484-1 Cambridge University Press 2008-09-20
An Introduction to Hinduism Flood, Gavin D. 1996 Cambridge University Press 0-521-43878-0 https://books.google.com/?id=KpIWhKnYmF0C&printsec=frontcover&dq=An+Introduction+to+Hinduism 135, 142–4 Gavin Flood
2008-09-20 https://books.google.com/?id=qSfneQ0YYY8C&pg=PA257&dq=Haridasa+Pandharpur The Blackwell Companion to Hinduism Flood, Gavin D. 252–53 Blackwell Publishing 978-0-631-21535-6 2003
Studies in Indian Archaeology Gokhale, Shobana The Pandharpur Stone inscription of the Yadava king Mahadeva Sake 1192 https://books.google.com/?id=35DP1Z-2dnYC&pg=PA43&vq=vitthala&dq=Vitthala 42–52 1985 Popular Prakashan 978-0-86132-088-2 238 pages 2008-09-20 Deo, Shantaram Bhalchandra Dhavalikar, Madhukar Keshav
Iyer Panchapakesa A.S. Karnataka Sangeeta Sastra 2006 2006 Zion Printers Chennai
http://www.maharashtra.gov.in/pdf/gazeetter_reprint/Maharashtra-%20Land%20and%20its%20people/chapter_7.pdf https://web.archive.org/web/20090303204436/http://www.maharashtra.gov.in/pdf/gazeetter_reprint/Maharashtra-%20Land%20and%20its%20people/chapter_7.pdf 2009-03-03 Maharashtra – Land and Its People Ch.7: Religion and Gods of Maharashtra Karve, Irawati 1968 Maharashtra State Gazetteer PDF 2008-09-20 Irawati Karve
81-7154-237-9 2005 1954 Popular Prakashan https://books.google.com/?id=B-2d6jzRmBQC&pg=PA482&dq=Vithoba Dr. Ambedkar: Life and Mission Keer, Dhanajay 2008-09-20 482
Sri-Vitthal: Ek Mahasamanvay (Marathi) by R.C. Dhere
5
https://books.google.com/?id=KnPoYxrRfc0C&pg=PA4179&dq=vithoba#PPA4180,M1
2008-09-20
Kelkar, Ashok R.
Encyclopaedia of Indian literature
Sahitya Akademi
4179
2001
1992
978-81-260-1221-3
https://books.google.com/?id=jt4fJpkFEBsC&pg=PA17&dq=Vitthala Songs on Yoga: Texts and Teachings of the Mahārāṣṭrian Nāths Kiehnle, Catharina 3-515-06922-4 Franz Steiner Verlag 1997 2008-09-20 17
https://books.google.com/?id=Ue7eHAUOgrIC&pg=PA72&dq=Haridasa+Vithala Hanuman's Tale: The Messages of a Divine Monkey Lutgendorf, Philip 69, 70, 72 Oxford University Press US 978-0-19-530921-8 2007 2008-09-20
Stories of Indian Saints: An English Translation of Mahipati's Marathi Bhaktavijaya Mahīpati Abbott Justin Edwards Godbole Narhar R. 1988 Motilal Banarsidass 81-208-0469-4 2 Mahipati
Mokashi, Digambar Balkrishna Engblom, Philip C. Palkhi: a pilgrimage to Pandharpur — translated from the Marathi book Pālakhī 1987 State University of New York Press 0-88706-461-2 https://books.google.com/?id=vgLZGFH1ZTIC&pg=PA14&dq=Palkhi:+a+pilgrimage+to+Pandharpur 34–50 and 263–278 Albany
Monier-Williams, Monier Sanskrit-English Dictionary 2008 Universität zu Köln http://www.sanskrit-lexicon.uni-koeln.de/monier/ 2008-09-20 https://web.archive.org/web/20080910124516/http://www.sanskrit-lexicon.uni-koeln.de/monier/ 10 सितंबर 2008 dead
Alternative Krishnas: Regional and Vernacular Variations on a Hindu Deity https://books.google.com/?id=0SJ73GHSCF8C&pg=PA132&vq=Pandharpur&dq=panduranga Novetzke, Christian Lee Beck, Guy L. 2005 SUNY Press 0-7914-6415-6 A Family Affair: Krishna comes to Pandharpur and makes Himself at Home 113–138
http://www.advaitaashrama.org/pb_archive/2008/PB_2008_August.pdf 2008-12-21 https://web.archive.org/web/20081221081306/http://www.advaitaashrama.org/pb_archive/2008/PB_2008_August.pdf The Vithoba of Pandharpur Prabuddha Bharata 113 8 2008-10-29 Pande, Suruchi August 2008 PDF Advaita Ashrama: the Ramakrishna Order started by Swami Vivekananda 444–9 0032-6178
http://www.advaitaashrama.org/pb_archive/2008/PB_2008_September.pdf 2008-12-21 https://web.archive.org/web/20081221081744/http://www.advaitaashrama.org/pb_archive/2008/PB_2008_September.pdf The Vithoba of Pandharpur Prabuddha Bharata 113 9 2008-10-29 Pande, Suruchi September 2008 PDF Advaita Ashrama: the Ramakrishna Order started by Swami Vivekananda 504–8 0032-6178
http://www.advaitaashrama.org/pb_forms/Prabuddha_Bharata_October08.pdf 2008-11-21 https://web.archive.org/web/20081121194933/http://www.advaitaashrama.org/pb_forms/Prabuddha_Bharata_October08.pdf The Vithoba of Pandharpur Prabuddha Bharata 113 10 2008-10-29 Pande, Suruchi October 2008 PDF Advaita Ashrama: the Ramakrishna Order started by Swami Vivekananda 553–8 0032-6178
Pawar, G. M.
Panicker K. Ayyappa
Medieval Indian Literature: An Anthology
1
Medieval Marathi Literature
https://books.google.com/?id=KYLpvaKJIMEC&printsec=frontcover#PRA1-PA341,M1
2008-12-17
81-260-0365-0
1997
Sahitya Akademi
https://books.google.com/?id=P3uD22Ghqs4C&pg=PA367&dq=vithoba Indian Sociology Through Ghurye, a Dictionary Pillai, S. Devadas 366–7 1997 81-7154-807-5 Popular Prakashan 2008-09-20
611710 The "Pāṇḍuranga-Māhātmya" of Śrīdhar Bulletin of the School of Oriental and African Studies 28 1 Raeside, I. M. P. 1965 Cambridge University Press on behalf of School of Oriental and African Studies, University of London 81–100 0041-977X 10.1017/S0041977X00056779
Indian Mysticism: Mysticism in Maharashtra Ranade, Ramchandra Dattatraya https://archive.org/details/historyofindianp029240mbp PDF Aryabhushan Press 1933 History of Indian Philosophy 7 4 जुलाई 2017 https://web.archive.org/web/20130305214141/http://archive.org/details/historyofindianp029240mbp 5 मार्च 2013 live
Purandara and the Haridasa Movement Rao, Mysore Venkata Krishna Karnatak University 1966
https://books.google.com/?id=-utNEpTZWUkC&pg=PA55&dq=Vitthala Living Traditions in Contemporary Contexts: The Madhva Matha of Udupi Rao, Vasudeva 54–5 Orient Longman 978-81-250-2297-8 2002 2008-09-20
Sand, Erick Reenberg The Legend of Puṇḍarīka: The Founder of Pandharpur 33–61 https://books.google.com/books?id=wPgBdyxD5MkC&pg=PA33&dq=The+Legend+of+Pu%E1%B9%87%E1%B8%8Dar%C4%ABka:+the+Founder+of+Pandharpur The History of Sacred Places in India as Reflected in Traditional Literature Bakker, Hans 90-04-09318-4 E. J. Brill Leiden 1990
https://books.google.com/?id=FVtpFMPMulcC&pg=PA514&dq=Haridasa+Vithala History of the Dvaita School of Vedanta and Its Literature Sharma, B.N.K. 514–16 Blackwell Publishing 978-81-208-1575-9 2000 2008-09-20
http://www.ic.nanzan-u.ac.jp/SHUBUNKEN/publications/jjrs/pdf/276.pdf The Vithoba Faith of Maharashtra: The Vithoba Temple of Pandharpur and Its Mythological Structure Japanese Journal of Religious Studies 15 2–3 2008-09-21 Shima Iwao June–September 1988 PDF Nanzan Institute for Religion and Culture 183–197 0304-1042 https://web.archive.org/web/20090326062749/http://www.ic.nanzan-u.ac.jp/SHUBUNKEN/publications/jjrs/pdf/276.pdf 2009-03-26
People of India: Maharashtra Singh, Kumar Suresh Mehta, B.V. Anthropological Survey of India 2004 978-81-7991-100-6 11–3 https://books.google.com/?id=DEAlCTxJowUC&printsec=frontcover&dq=People+of+India
https://books.google.com/?id=Wq4IAAAAQAAJ&pg=PA64&dq=Vitthal On the Intermixture of Buddhism with Brahmanism in the religion of the Hindus of the Dekhan The Journal of the Royal Asiatic Society of Great Britain and Ireland 7 13 2008-11-04 Stevenson, Rev. J 1843 periodical Royal Asiatic Society of Great Britain and Ireland 1–8 1356-1863 London 10.1017/s0035869x00155625
https://books.google.com/?id=Wq4IAAAAQAAJ&pg=PA64&dq=Vitthal An Account of Bauddho-Vaishnavas of Vithal-Bhaktas of Dakhan The Journal of the Royal Asiatic Society of Great Britain and Ireland 7 13 2008-11-04 Stevenson, Rev. J 1843 periodical Royal Asiatic Society of Great Britain and Ireland 64–73 1356-1863 London 10.1017/s0035869x00155674
Understanding Karma: In Light of Paul Ricoeur's Philosophical Anthropology Tilak Dr. Shrinivas Emergence of Vitthala:divine advocate of the subaltern International Centre for Cultural Studies 2006 978-81-87420-20-0 https://books.google.com/?id=m1xXDHLlNYIC
https://books.google.com/?id=VFkzKMzALrUC&pg=PA121&dq=Vittala Temples of Kr̥ṣṇa in South India: History, Art, and Traditions in Tamilnāḍu T. Padmaja 92, 108, 121–22, fig 87 2002 978-81-7017-398-4 Abhinav Publications 2008-09-20
The Hindu Religious Year Underhill, M.M. 1991 Asian Educational Services 81-206-0523-3 1921 Originally published: Calcutta: Association Press https://books.google.com/?id=Fb9Zc0yPVUUC&printsec=frontcover&dq=The+Hindu+Religious+Year
https://books.google.com/?id=OkKhOivXrhgC&pg=PA223&dq=Vitthala Vaudeville, Charlotte The Sants: Studies in a Devotional Tradition of India Schomer, Karine McLeod, W. H. 223–24 1987 Motilal Banarsidass Publ 81-208-0277-2 2008-09-20
https://books.google.com/?id=7PDr-QF4YmYC&pg=PA170&dq=Pandharinath+Vithoba The Experience of Hinduism: Essays on Religion in Maharashtra Zelliot, Eleanor Berntsen, Maxine 1988 0-88706-662-3 SUNY Press 2008-09-20 170
बाहरी कड़ियाँ
Vithoba विट्ठल
पंढरपुर के विट्ठल मन्दिर की आधिकारिक वेबसाइट
श्रेणी:हिन्दू देवता