411 REFERENCE · Wikipedia
हेडियाई इओन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हेडियाई इओन (Hadean Eon) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास की चार इओन में से सबसे पहला है। इसका आरम्भ आज से 4.5 अरब वर्ष पूर्व पृथ्वी की रचना के साथ हुआ था। इसका अंत आज से 4 अरब वर्ष पूर्व आर्कियाई इओन के आरम्भ के साथ हुआ।Cooper, John D.; Miller, Richard H.; Patterson, Jacqueline (1986). A Trip Through Time: Principles of Historical Geology. Columbus: Merrill Publishing Company. p. 180. ISBN 0675201403. हेडियाई इओन के शुरु में पृथ्वी सूरज के ग्रहीय मंडल में बनी और अत्यंत गरम थी जिस कारणवश इसपर भूमि के स्थान पर पिघला हुआ लावा था, लेकिन समय के साथ इसका तापमान गिरकर 230 °सेंटीग्रेड तक आ गया। इसका वायुमंडल कार्बन डाईऑक्साइड से भरपूर था और आज के वायुमंडल से बहुत भिन्न था। उस समय पृथ्वी पर जीवन बिलकुल नहीं था।Stanley, Steven M (1999). Earth System History. New York: W.H. Freeman and Company. ISBN 0716728826.
नामोत्पत्ति
हेडीस प्राचीन यूनान में नरक का राजा था। पृथ्वी के निर्माण के तुरंत बाद उसपर परिस्थितियाँ नरक-जैसी थी, जिस कारण से उस इओन का नाम "हेडियाई इओन" रखा गया।
इन्हें भी देखें
आर्कियाई इओन
इओन (भूवैज्ञानिक)
सन्दर्भ
*
श्रेणी:भूवैज्ञानिक इओन
श्रेणी:कम्ब्रियापूर्व महाइओन
श्रेणी:पृथ्वी का भूवैज्ञानिक इतिहास