411 REFERENCE · Wikipedia
सितंबर २०१०
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
घटनाएँ
१ सितंबर-
लाहौर (पाकिस्तान) में कर्बला के गामाशाह इलाके में हुए तीन बम धमाके में 100 लोगों के घायल होने के साथ ही 18 लोगों की मृत्यु हो गई।
पाकिस्तान के उत्तर-पूर्वी हिस्से के क़बायली इलाक़ों में पाकिस्तानी वायु सेना के हमले में 60 लोग मारे गए।
२ सितंबर-
नासा और एटीके एयरोस्पेस सिस्टम ने मिलकर ठोस ईंधन आधारित अब तक के सबसे शक्तिशाली रॉकेट इंजन का सफलतापू र्वक परीक्षण किया।
कांगो में दो सशस्त्र गुटों माई-माई तथा फोर्सेस डेमो टिक्स डि लिबरेशन डु रवांडा के सदस्यों द्वारा पिछले महीने नार्थ किवू प्रांत के एक गांव में किए गए सामूहिक दुषकर्म में पीड़ितों की संख्या 240 हुई।
३ सितंबर-
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में शिया समुदाय के जुलूस के दौरान बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु हो गई।
रूस के वोल्गोग्राद में भीषण आग के कारण पाँच लोगों की मौत हो गई और 450 इमारतें नष्ट हो गईं।
७ सितंबर- मध्य नाइजीरिया के बौची शहर में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन बोको हराम के 50 मशीनगनधारीयों ने दो प्रहरियों समेत चार लोगों की हत्या कर जेल में कैद अपने 800 साथियों को छुड़ा लिया।
९ सितंबर-
भारत सरकार ने 2011 में सामान्य जनगणना से अलग जाति आधारित जनगणना करने का फैसला किया।
सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के हवाई अड्डे पर 2 कारों से किए गए आत्मघाती हमले में अफ्रीकी संघ के दो सैनिकों और 5 हमलावरों सहित 14 लोगों की मौत हो गई।
रूस के काकेसस शहर के एक बाजार में वोल्गा कार से किए गए आत्मघाती बम हमले में 17 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।
भारत सरकार फिल्म निर्माता डॉ॰ डी. रामानायडू को वर्ष २009 के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान करेगी।
13 सितंबर- वेनेजुएला में घरेलू उड़ान के दौरान हुए विमान हादसे में 51 में से 14 यात्री मारे गए।
२3 सितंबर- चीन के दक्षिणी हिस्से में आए तूफान "फनापी" से 70 लोगों की मृत्यु हो गई।
२4 सितंबर-
पाकिस्तान की वैज्ञानिक आफिया सिद्दीकी को अमेरिकी सैनिकों की हत्या का प्रयास करने के आरोप में अमेरिकी न्यायालय ने 86 साल कैद की सजा सुनाई।
उर्दू के शायर अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान 'शहरयार' को 44वें (2008) तथा मलयालम के कवि और साहित्यकार ओ.एन.वी. कुरुप को 43वें (2007) ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
निधन
२ सितंबर- दिलीप रॉय, बांग्ला अभिनेता-निर्देशक व रंगमंच कलाकार
२4 सितंबर-
[[कन्हैयालाल नंदन, हिंदी साहित्यकार और पत्रकार
[[एडी फिशर, हॉलीवुड गायक और अभिनेता
26 सितंबर- ग्लोरिया स्टुअर्ट, ऑस्कर सम्मानित हॉलीवुड अभिनेत्री
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:2010
श्रेणी:सितंबर