Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

झ़ामबिल प्रांत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

झ़ामबिल​ प्रांतЖамбыл облысыपाव्लोदार ओब्लिसी Jambyl in Kazakhstan.svg तराज़ १,४४,२०० १०,००,००० २००५ ६.९ ज़िले १० कज़ाख़, रूसी झ़ामबिल​ प्रांत (कज़ाख़: Жамбыл облысы, अंग्रेज़ी: Zhambyl या Jambyl Province) मध्य एशिया के क़ाज़ाख़स्तान देश का एक प्रांत है। इसकी राजधानी तलास नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक तराज़ शहर है, जो किरगिज़स्तान की सरहद के बहुत पास है। इस प्रांत का उत्तर पूर्वी कोना बलख़श झील के छोर पर तटस्थ है। राज्य से चुय नदी भी निकलती है जिसकी सिंचाई और कृषि में बहुत अहमियत है। काराताऊ शहर के पास फ़ॉसफ़ेट की खानें हैं। प्रांत का नाम और उच्चारण झ़ामबिल​ प्रांत का नाम प्रसिद्ध कज़ाख़ लोक-गायक झ़ामबिल​ झ़ाबायेव (Jambyl Jabayev, १८४६-१९४५) पर पड़ा है। ध्यान दें कि 'झ़ामबिल' में बिंदु-वाले 'झ़' का उच्चारण बिना बिन्दु वाले 'झ' से काफ़ी भिन्न है। इसका उच्चारण अंग्रेज़ी के 'टेलिविझ़न' शब्द के 'झ़' से मिलता है।Central Asia: Kazakhstan, Tajikistan, Uzbekistan, Kyrgyzstan, Turkmenistan https://web.archive.org/web/20150406053055/http://books.google.com/books?id=DwX-UTmC1GwC 6 अप्रैल 2015 , Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4, ... The Soviet regime settled many internal exiles here, renamed the town Dzhambul after the locally born Kazakh bard Zhambyl Zhabaev. Following independence, the name changed back to Taraz ... समुदाय २००९ की जनगणना में झ़ामबिल​ प्रांत के लगभग ६५% लोग कज़ाख़ जाति के थे। राजधानी तराज़ में सोवियत संघ के ज़माने में बहुत से जर्मन, यहूदी, रूसी, यूक्रेनी और अन्य समुदाय भारी संख्या में बसते थे और १९८९ में इस शहर केवल २०% लोग कज़ाख़ थे। सोवियत संघ टूटने के बाद बहुत से जर्मन और रूसी लोग इस शहर और प्रांत को छोड़कर चले गए हैं और २००९ तक तराज़ के ६०% लोग कज़ाख़ थे। झ़ामबिल​ प्रांत के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें बलख़श झील क़ाज़ाख़स्तान के प्रांत सन्दर्भ 2 श्रेणी:झ़ामबिल​ प्रांत श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान के प्रांत श्रेणी:क़ाज़ाक़्स्तान