Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

वित्तोरियो दे सिका

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

वित्तोरियो दे सिका S Kragujevic, Vittorio De Sica, 1959.JPG फिल्म निर्देशक, अभिनेता साठ के दशक में वित्तोरियो दे सिका 7 जुलाई 1901 सोरा, लाज़ियो, इटली 13 नवंबर 1974 (आयु 73) नियोली, फ्रांस गियोदिता रेसों (m. 1937–54) मारिया मर्सेदा (m. 1959–74) एमी दे सिका मैनिएल दे सिका ख्रिस्तिन दे सिका 1917–1974 वित्तोरियो दे सिका (इतालवी: Vittorio de Sika, 7 जुलाई, 1901-17 नवंबर, 1974) एक प्रसिद्ध इतालवी फ़िल्म निर्देशक थे। उनकी गणना नवयथार्थवादी फिल्मकारों की अगली पंक्ति में की जाती है।http://www.rogerebert.com/reviews/great-movie-the-bicycle-thief--bicycle-thieves-1949 THE BICYCLE THIEF rogerebert.com 2017-07-27 https://web.archive.org/web/20170714074154/http://www.rogerebert.com/reviews/great-movie-the-bicycle-thief--bicycle-thieves-1949 14 जुलाई 2017 live जीवनी वित्तोरियो दे सिका का जन्म इटली के सोरा लाज़ियो के एक बेहद निर्धन परिवार में हुआ था। उन्होंने परिवार की मदद के लिए 19 वर्ष की आयु में रंगमंच के लिए अभिनेता के रूप में काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने 1923 में तातियाना पाव्लोवा नाम की रंगमंच कंपनी को अपनी सेवाएं देनी शुरू की। रंगमंच पर मिली सफलता से उत्साहित होकर वित्तोरियो दे सिका ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 1933 में अपनी खुद नाट्य मंडली बना ली। इस नाट्य मंडली के प्रदर्शनों के दौरान ही उनकी मुलाकात सेजोर ज़वात्तिनी से हुई। ज़वात्तिनी के साथ मिलकर दे सिका ने शूसाइन और द बाइसिकिल थीव्स जैसी फिल्मों का निर्माण किया। फिल्म निर्माण बतौर अभिनेता दे सिका ने 1940 में ही इतालवी फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था लेकिन फिल्म निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म थी शूसाइन। इस फिल्म के लिए दे सिका सर्वश्रेष्ट पटकथा के लिए ऑस्कर सम्मान मिला। ऑस्कर में ये पहली विदेशी भाषा की फिल्म थी जिसे पहचान और सम्मान दोनो मिला। इसके दो साल बाद 1948 में प्रदर्शित दे सिका की फिल्म द बाइसिकिल थीव्स ने तो सफलता के नए प्रतिमान ही गढ़ दिए। इस फिल्म को भी सर्वश्रेष्ठ लेखन के लिए ऑस्कर सम्मान मिला लेकिन इससे भी बढ़कर सम्मान की बात ये थी कि इस फिल्म की सफलता के बाद विदेशी भाषा में ऑस्कर सम्मान की स्थायी श्रेणी की स्थापना हो गई। द बाइसिकिल थीव्स की गणना सिनेमा कते इतिहास में 15 सबसे ज्यादा प्रभावकारी फिल्मों में की जाती है।http://www.rogerebert.com/rogers-journal/tcms-15-most-influential-films-of-all-time-and-10-from-me 15 MOST INFLUENTIAL FILMS OF ALL TIME rogerebert.com 2017-07-27 https://web.archive.org/web/20170922210147/http://www.rogerebert.com/rogers-journal/tcms-15-most-influential-films-of-all-time-and-10-from-me 22 सितंबर 2017 live सम्मान 1971 में बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में वित्तोरियो दे सिका को इंटरफिल्म ग्रैंड प्रिक्स से सम्मानित किया गया। हालांकि दे सिका को मिले पुरस्कारों और सम्मानों की सूची लंबी है। फिल्म मिराकोलो अ मिलानो के लिए कान्स फिल्म समारोह का पाम दी ओर पुरस्कार फिल्म टीटो के लिए कान्स फिल्म समारोह का ओसिस पुुरस्कार फिल्म अन्ना दी ब्रुकलिन के लिए बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में गोल्डन बियर पुरस्कार फिल्म शूसाइन के लिए नेस्ट्रो डी अर्जेंटो का सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार फिल्म शूसाइन के लिए ऑस्कर सम्मान फिल्म द बाइसिकिल थीव्स के लिए ऑस्कर सम्मान फिल्म लेरी, ओगी,दोमनी के लिए ऑस्कर सम्मान फिल्म गियार्दिनो दे फ़िन्जी-कॉन्तिनी के लिए ऑस्कर सम्मान 'द बाइसिकिल थीव्स' के कुछ दृश्य सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ imdb.com पर वित्तोरियो दे सिका श्रेणी:फ़िल्म निर्देशक श्रेणी:पटकथा लेखक श्रेणी:1901 में जन्मे लोग श्रेणी:१९७४ में निधन श्रेणी:इटली के लोग