Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्राचीन आनातोली लोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|पामफ़िलिया की राजधानी पेरगा के कुछ खँडहर thumb|230px|प्राचीन आनातोलिया का नक़्शा (नोर्वीजियाई भाषा में) thumb|230px|हत्ती क्षेत्र से मिले इस बैल-रुपी बर्तन से शराब या अन्य द्रव पिया जाता था प्राचीन अनातोली या प्राचीन अनातोलियाई (Ancient Anatolians) सुदूर पश्चिमी एशिया के अनातोलिया क्षेत्र (आधुनिक तुर्की) में बसने वाले लोग थे जो हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार की अनातोली भाषाएँ बोलते थे। अनातोली भाषा-परिवार पूरे हिन्द-यूरोपीय परिवार की एक शाखा था जो समय के साथ विलुप्त हो गया, हालांकि सम्भव है कि उसके कुछ चिह्न अर्मेनियाई भाषा जैसी स्थानीय भाषाओं में रह गए हों। विलुप्ति कांस्य युग के ख़ात्मे के बाद अनातोली लोगों के क्षेत्र पर मीदि, ईरानी, यूनानी, रोमन, गलाती, फ़्रिजी, बिथनी और ओग़ुज़​ तुर्कों के हमले होते रहे। इनमें से बहुत से हमलावर अनातोलिया में बस गए जिस से अनातोली भाषाएँ लुप्त हो गई। १३३ ईसापूर्व के बाद अनातोलिया को धीरे-धीरे रोमन साम्राज्य में सम्मिलित कर लिया गया।Food in the Ancient World A-Z https://web.archive.org/web/20150322200047/http://books.google.com/books?id=FtIXAe2qYDgC 22 मार्च 2015, Andrew Dalby, pp. 11, Psychology Press, 2003, ISBN 978-0-415-23259-3, ... Anatolia was gradually (133 BC to AD 43) wholly incorporated in the Roman Empire ... बहुत से भाषावैज्ञानिक और इतिहासकार अनातोलिया को ही हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार की जन्मभूमि मानते हैं (हालांकि कुछ के अनुसार यह युक्रेन या यूरेशिया के स्तेपी क्षेत्र में है)। प्रमुख अनातोली समुदाय हत्ती या ख़त्ती (Hittites) - यह मध्य अनातोलिया में रहते थे और इन्होनें एक महान साम्राज्य चलाया जिसकी राजधानी हत्तूसा शहर था, जिसके खँडहर आजतक मौजूद हैं। यह हत्ती भाषा बोलते थे जो पूरे हत्ती साम्राज्य की राजभाषा थी। कारियाई (Carians) अइसौरियाई (Isaurians) मीज़ाई (Mysians) लूवी (Luwians) लुकाओनी (Lycaonians) लिकियाई (Lycians) लिदियाई (Lydians) पालाई (Palaics) पामफ़िलियाई (Pamphylians) पीसीदी (Pisidians) इन्हें भी देखें अनातोलिया हिन्द-यूरोपी भाषा परिवार सन्दर्भ 2 श्रेणी:प्राचीन आनातोली लोग श्रेणी:आनातोलिया श्रेणी:एशिया का इतिहास श्रेणी:तुर्की का इतिहास श्रेणी:विलुप्त मानव जातियाँ श्रेणी:प्राचीन जातियाँ