Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद एनसीईआरटी विद्यया ऽ मृतमश्नुते शैक्षिक संस्थान सक्रिय शिक्षा में गुणवत्ता लाना श्री अरविंद मार्ग भारत हिंदी, अंग्रेज़ी, उर्दू निदेशक डॉ. दिनेश प्रसाद सकलानी www.ncert.nic.in राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी, National Council of Educational Research and Training) भारत सरकार द्वारा स्थापित संस्थान है जो विद्यालयी शिक्षा से जुड़े मामलों पर केंद्रीय सरकार और क्षेत्रीय सरकारों को सलाह देने के उद्देश्य से स्थापित की गयी है। यह परिषद भारत में स्कूली शिक्षा संबंधी सभी नीतियों पर काम करती है।एनसीईआरटी https://web.archive.org/web/20210421150323/https://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/gyan/67-75-97608.html 21 अप्रैल 2021 , हिन्दुस्तान लाइव, 21 फरवरी 2010 इसका मुख्य कार्य शिक्षा एवं समाज कल्याण मंत्रालय को विशेषकर स्कूली शिक्षा के संबंध में सलाह देने और नीति-निर्धारण में मदद करने का है। इसके अतिरिक्त एनसीईआरटी के अन्य कार्य हैं शिक्षा के समूचे क्षेत्र में शोधकार्य को सहयोग और प्रोत्साहित करना, उच्च शिक्षा में प्रशिक्षण को सहयोग देना, स्कूलों में शिक्षा पद्धति में लाए गए बदलाव और विकास को लागू करना, राज्य सरकारों और अन्य शैक्षणिक संगठनों को स्कूली शिक्षा संबंधी सलाह आदि देना और अपने कार्य हेतु प्रकाशन सामग्री और अन्य वस्तुओं के प्रचार की दिशा में कार्य करना।कक्षा I – XII के लिए पाठ्यक्रम (एनसीईआरटी) https://web.archive.org/web/20091125231713/http://bharat.gov.in/citizen/sc_syllabus_classes.php 25 नवंबर 2009 । भारत सरकार का राष्ट्रीय पोर्टल कई अन्य शैक्षणिक संस्थान एनसीईआरटी के सहयोगी के तौर पर कार्यरत हैंhttp://www.ncert.nic.in/html/cons_ncert.aspx कॉन्स्टिटुएन्ट्स 24 फ़रवरी 2010 https://web.archive.org/web/20100216202530/http://www.ncert.nic.in/html/cons_ncert.aspx 16 फ़रवरी 2010 dead , इनमें प्रमुख हैं: राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली केन्द्रीय शिक्षा प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली पं.सुंदरलाल शर्मा केन्द्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान, भोपाल क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, अजमेर क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भुवनेश्वर क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, मैसूर उत्तर-पूर्वी क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, शिलांग इनके अलावा महिला शिक्षा विभाग (दि डिपार्टमेंट ऑफ वुमेन स्टडीज), जो महिला शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। इस दिशा में यह संस्था नीतिगत बदलाव और सलाह का आदान-प्रदान करती है। यह विभाग भी केंद्र और राज्यों के साथ मिलकर महिला शिक्षा के क्षेत्र में गत दो दशक से कार्य कर रही है। इनके अलावा, कई गैर सरकारी संस्थान भी एनसीईआरटी के साथ मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। यह गैर सरकारी संगठन देश के सुदूर भागों में कार्यरत हैं और शिक्षा के क्षेत्र में कई काम कर चुके हैं और कर रहे हैं। एनसीईआरटी के वर्तमान निदेशक शिक्षाविद् प्रोफेसर हृषीकेश सेनापति हैं। वे सितंबर 2015 से इस पद पर हैं। उनके कार्यकाल में अब तक एनसीईआरटी प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर की शिक्षा में व्यापक सुधार लाए जाने हेतु कई परिवर्तन किए गए हैं। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ एनसीईआरटी का जालस्थल एनसीईआरटी की ऑनलाइन पाठ्यपुस्तकें (वाकमैन-चाणक्य905नार्मल फॉण्ट में) सभी एनसीईआरटी पुस्तकें श्रेणी:शिक्षा श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:शिक्षण संस्थान