411 REFERENCE · Wikipedia
यूरोपियन गोल्डन शू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यूरोपियन गोल्डन शू Messi's Golden Shoe (51937265513).jpg लियोनेल मेस्सी द्वारा जीता गया गोल्डन शू यूरोपीय राष्ट्रीय लीग के शीर्ष डिवीजन से अग्रणी गोल स्कोरर एल'इक्विप (1968–1991)
यूरोपियन स्पोर्ट्स मीडिया (1997–वर्तमान) 1968 ENG हैरी केन (पहला पुरस्कार) ARG लियोनेल मेसी (6 पुरस्कार) http://www.eusm.eu/item/goldenshoe_winners.htm eusm.eu
यूरोपियन गोल्डन शू (European Golden Shoe) अथवा यूरोपियन गोल्डन बूट ऐसा पुरस्कार है जो प्रत्येक सत्र में किसी यूरोपीय राष्ट्रीय लीग के शीर्ष डिवीजन के लीग मैचों में अग्रणी गोल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। पुरस्कार के रूप में फुटबॉल बूट की मूर्ति दी जाती है। इसकी स्थापना 1967-68 सत्र के दौरान हुई थी और इसे मूल रूप से सोलियर डी'ओर कहा जाता है, जिसका फ़्रांसीसी अनुवाद गोल्डन शू या बूट है। 1967-68 में स्थापना के बाद से ही यह एक सत्र के दौरान सभी यूरोपीय लीगों में शीर्ष गोल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता रहा है।Golden Boot ("Soulier d'Or") Awards https://www.rsssf.org/miscellaneous/gboot.html RSSSF 16 जुलाई 2024 शुरुआत में यह पुरस्कार एल'इक्विप अख़बार द्वारा प्रस्तुत किया जाता था। 1996-97 सत्र से इसे यूरोपीय स्पोर्ट्स मीडिया द्वारा प्रदान किया जा रहा है। अर्जेंटीना के खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने बार्सिलोना के लिए खेलते हुए सर्वाधिक छह बार पुरस्कार जीता है।मेसी लगातार तीन बार यूरोपियन गोल्डन शू जीतने वाले पहले खिलाड़ी, सीजन में 36 गोल किए https://www.bhaskar.com/sports/anya-khel/news/barcelona-lionel-messi-european-golden-shoe-award-01666883.html दैनिक भास्कर 16 जुलाई 2024
इतिहास
सन् 1968 और 1991 के बीच इस बात का ध्यान दिए बिना कि शीर्ष स्कोरर किस लीग में खेला था और खिलाड़ी ने कितने मैचों में हिस्सा लिया था, यह पुरस्कार किसी भी यूरोपीय लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता था। इस अवधि के दौरान यूसेबियो, गर्ड मुलर, डुडू जॉर्जेस्कु और फर्नांडो गोम्स ने दो-दो बार गोल्डन शू जीता था।ओज़रेन पोडनार Golden Boot: The Quotients Decide It All https://www.soccerphile.com/soccerphile/news/golden-boot.html soccerphile.com 16 जुलाई 2024 https://web.archive.org/web/20180626135802/https://www.soccerphile.com/soccerphile/news/golden-boot.html 26 जून 2018
साइप्रस फुटबॉल एसोसिएशन के विरोध के बाद एल इक्विप ने 1991 और 1996 के बीच कोई पुरस्कार जारी नहीं किया। साइप्रस ने दावा किया था कि 40 गोल करने वाले उनके खिलाड़ी को यह पुरस्कार मिलना चाहिए था (हालांकि उस सत्र के आधिकारिक शीर्ष स्कोर 19 गोल था)।
1996-97 सत्र के बाद से यूरोपीय स्पोर्ट्स मीडिया ने एक पॉइंट सिस्टम के आधार पर गोल्डन शू प्रदान किया। इससे कठिन लीग में खिलाड़ियों को भी पुरस्कार जीतने का मौका मिला भले ही उन्होंने किसी कमजोर लीग के खिलाड़ी की तुलना में कम गोल किया हो।
विजेता
+ एक से अधिक यूरोपियन गोल्डन शू विजेता खिलाड़ीr पुरस्कार सत्रARG लियोनेल मेसी62009–10, 2011–12, 2012–13, 2016–17, 2017–18, 2018–19POR क्रिस्टियानो रोनाल्डो42007–08, 2010–11, 2013–14 (संयुक्त विजेता), 2014–15POR यूसेबियो21967–68, 1972–73FRG गर्ड मुलर1969–70, 1971–72ROM 1965 डुडू जॉर्जेस्कु1974–75, 1976–77POR फर्नांडो गोम्स1982–83, 1984–85SCO एली मैक्कोइस्ट1991–92, 1992–93BRA मारियो जार्डेल1998–99, 2001–02FRA थिएरी हेनरी2003–04, 2004–05 (संयुक्त विजेता)URU डिएगो फोर्लान2004–05 (संयुक्त विजेता), 2008–09URU लुइस सुआरेज2013–14 (संयुक्त विजेता), 2015–16POL रॉबर्ट लेवंडोस्की2020–21, 2021–22
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Official website – यूरोपियन गोल्डन शू https://web.archive.org/web/20190904215705/http://www.eusm.eu/item/goldenshoe_winners.htm 4 September 2019
1980-81 से अबतक के विजेताओं की सूची https://web.archive.org/web/20210918124118/http://www.eurotopteam.com/football/soulierdorhistorique.php 18 September 2021
श्रेणी:फुटबॉल