411 REFERENCE · Wikipedia
पा (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पा Paaposter.jpeg फिल्म का पोस्टर आर॰ बल्कि अमिताभ बच्चन
अभिषेक बच्चन
विद्या बालन
परेश रावल 2009 12 04 भारत हिन्दी
पा २००९ की एक बॉलीवुड फ़िल्म है।
पटकथा
औरो (अमिताभ बच्चन) बुद्धिमान और तीक्ष्ण बुद्धि वाला १२ वर्ष का बालक है जो प्रोजेरिया नामक अत्यंत ही औत्पतीक दुष्प्राय विकार से ग्रसित है। मानसिक रूप से वो १२ वर्ष का बहुत ही सामान्य लेकिन शारिरीक रूप से वो अपनी आयु से ५ गुणा आयु का दिखाई देता है। अपनी इस अवस्था के बावजूद, औरो बहुत ही खुश रहने वाला बालक है। वो अपनी माँ विद्या (विद्या बालन) के साथ रहता है जो प्रसूतिशास्री है। अमोल अत्र (अभिषेक बच्चन) युवा एवं शान्त स्वभाव वाला राजनीतिज्ञ है। वह यह सिद्ध करने में लगा हुआ है कि 'राजनीति' बुरा शब्द नहीं है। वह एक राजनीतिक सन्देश वाला व्यक्ति है। औरो अमोल का पुत्र है; हालांकि, विद्या यह बात उससे गुप्त रखती है। अमोल औरो से मिलता है जब वह बच्चों के विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में जाता है। वह 'विशनरी ऑफ़ इंडिया' (दूरदर्शी भारत) की प्रतियोगिता के मौके पर आता है। अमोल औरो को विजेता घोषित करता है और उसके द्वारा निर्मित सफेद ग्लोब से काफी प्रभावित होता है। इतने बड़े राजनेता के साथ होने के कारण औरो को मीडिया एक नये विषय के रूप में ले लेती है। अगले दिन मीडिया उसके विद्यालय में जाने की कोशिश करती है। औरो परेशान होकर उसे एक ईमेल लिखता है कि मै आपसे नफरत करता हूँ।
कलाकार
अमिताभ बच्चन
अभिषेक बच्चन
विद्या बालन
परेश रावल
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.paathefilm.com/
1532957 पा
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में
श्रेणी:2009 में बनी हिन्दी फ़िल्म