Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विस्तृत परिवार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

260px|thumb|right|1914 में विस्तृत परिवार का फोटोग्राफ विस्तृत परिवार (extended family) एकल परिवार से बड़े उस परिवार को कहते हैं जिसमें माता-पिता और उनके बच्चों के साथ चाचा-चाची, दादा-दादी, चचेरे भाई-बहन और अन्य रिश्तेदार भी शामिल होते हैं और सभी जीवित लोग लगभग एक ही स्थान पर अथवा एक ही घर के निवासी होते हैं। इसके विशेष रूपों में स्टेम और संयुक्त परिवार शामिल हैं। वर्णन कुछ परिस्थितियों में विस्तृत परिवार अपने आसन्न परिवार के साथ अथवा उन्हीं के स्थान पर रहते हैं। इन परिवारों में घर के सभी लोग एक दूसरे के पहुँच में अथवा निकटतम स्थानों पर रहते हैं।Webster's New World Dictionary, p. 231 (2013) इसके उदाहरणों में कोई वृद्ध माता-पिता हो सकते हैं जो अपनी वृद्धावस्था के कारण अपने बच्चों के साथ रहने के लिए आते हैं। आधुनिक पाश्चात्य संस्कृति में आसन्न परिवारों का निर्माण प्रचलन में है जिसमें दादा-दादी/नाना-नानी, चाचा-चाची/मामा-मामी और चचेरे/ममेरे भाई-बहन शामिल होते हैं चाहे वो एक ही छत के नीचे रहते हों या नहीं।Andersen, Margaret L and Taylor, Howard Francis (2007). The extended family may live together for many reasons, such as to help raise children, support for an ill relative, or help with financial problems. Sociology: Understanding a diverse society. p. 396 0-495-00742-0. हालांकि ये सभी भी परिवारिक इकाई के रूप में सन्दर्भित किये जा सकते हैं जिसमें कुछ पीढ़ियों के लोग एक ही छत (एक ही घर में) के नीचे रहते हैं। कुछ संस्कृतियों में इसे रक्त संबंध अथवा सगोत्रिय के पर्याय के रूप में काम में लिया जाता है। सौतेला परिवार भी एक तरह का विस्तृत परिवार होता है जिसकी सर्वप्रथम चर्चा फ्रांसीसी विद्वान फ्रेडरिक द प्ले ने की। माता-पिता अपने जीवनसाथी के साथ किसी एक के बच्चे के साथ और अपने बच्चों के साथ भी रहते हैं। स्टेम परिवार को कई बार असमान विरासत प्रथाओं से जोड़ा जाता है जैसा कि जापान और कोरिया में है जबकि पारम्परिक रोमानिया, उत्तरी थाईलैण्ड अथवा मूल मेसोअमेरिकी लोगों में इस शब्द का अर्थ उन परिवारों से लिया जाता है जिसमें माता-पिता अपने एक विवाहित संतान और उसके जीवनसाथी के साथ रहते हैं लेकिन अपनी चल और अचल संपत्ति का हस्तानान्तरण सभी संतानों में समान रूप से कर देते हैं।Gender and Well-Being Interactions between Work, Family and Public Policies COST ACTION A 34 Second Symposium: The Transmission of Well-Being: Marriage Strategies and Inheritance Systems in Europe (17th-20th Centuries) 25th -28th April 2007 University of Minho Guimarães-Portugal http://www.ub.edu/tig/GWBNet/MinhoPapers/Constanta%20Ghitulescu.pdf https://web.archive.org/web/20160304025232/http://www.ub.edu/tig/GWBNet/MinhoPapers/Constanta%20Ghitulescu.pdf 2016-03-04 David I. Kertzer Thomas Earl Fricke Anthropological Demography: Toward a New Synthesis https://books.google.com/books?id=NTk-o1tn6CwC&pg=PA62 15 July 1997 University of Chicago Press 978-0-226-43195-6 62–3774080 Residence Rules and Ultimogeniture in Tlaxcala and Mesoamerica https://archive.org/details/sim_ethnology_spring-1997_36_2/page/149 David Luke Robichaux 1 January 1997 Ethnology 36 2 149–171 10.2307/3774080 सन्दर्भ श्रेणी:परिवार श्रेणी:निवास प्रबंध