Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चंद्रमा का विमुख फलक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|300px|चंद्रमा का विमुख फलक, अपोलो 16 द्वारा खींची गई तस्वीर चंद्रमा का विमुख फलक (far side of the Moon), जिसे पहले चंद्रमा का अंधकार पक्ष (dark side of the Moon) कहा गया,http://www.planetary.org/blogs/guest-blogs/bill-dunford/20130429-dark-no-more-exploring-the.html Dark No More: Exploring the Far Side of the Moon 29 April 2013 7 अक्तूबर 2014 https://web.archive.org/web/20141011103836/http://www.planetary.org/blogs/guest-blogs/bill-dunford/20130429-dark-no-more-exploring-the.html 11 अक्तूबर 2014 dead चंद्रमा का एक गोलार्ध है जिसका मुखड़ा हमेशा पृथ्वी से दूर रहता है। उस पार का इलाका असंख्य प्रहार क्रेटर की भीड़ एवं अपेक्षाकृत कुछ समतल चंद्र मारिया के साथ पूर्णतः बीहड़ है। यहाँ दक्षिण ध्रुव-ऐटकेन घाटी है जो सौर मंडल के सबसे बड़े क्रेटरों में से एक है। चंद्रमा का पृथ्वी की ओर केवल एक ही मुख रहने का कारण ज्वारबंधन (tidal locking) है। पृथ्वी पर रहने वाले चांद का विमुख फलक कभी नहीं देख सकते - उसे देखने के लिए पृथ्वी की सतह छोड़कर अंतरिक्ष यान द्वारा चंद्रमा को दूसरी ओर से देखने जाना पड़ता है। मनावों द्वारा पहला दर्शन सन् 1959 तक किसी भी मानव ने चंद्रमा का विमुख फलक नहीं देखा था और उसका रूप पूरी तरह अज्ञात था। 7 अक्तूबर 1959 को सोवियत संघ का लूना 3 अंतरिक्ष यान इस मुख के कुछ अंश के चित्र उतरकर पृथ्वी तक भेजने में सफल हो गया। इनमें से 18 चित्र सलामती से प्राप्त हुए और मानवों को पहली बार चांद के इस मुख के एक-तिहाई भाग का दर्शन हुआ।Luna 3 https://web.archive.org/web/20170129042212/http://nssdc.gsfc.nasa.gov/nmc/spacecraftDisplay.do?id=1959-008A 29 जनवरी 2017 । NASA Great Soviet Encyclopedia, 3rd. edition, entry on "Луна (спутник Земли)", available online here https://web.archive.org/web/20160604013140/https://slovari.yandex.ru/art.xml?art=bse%2F00043%2F79300.htm 4 जून 2016 धीरे-धीरे बाकी क्षेत्र के चित्र प्राप्त हुए और 6 नवम्बर 1960 में सोवियत संध विज्ञान अकादमी ने इस मुख को सम्मिलित करने वाली प्रथम चंद्र मानचित्रावली (ऐट्लस) प्रकाशित करी। 20 जुलाई 1965 को एक और सोवियत अंतरिक्ष यान, ज़ोन्द 3, ने उत्तम विभेदन (रेसोल्यूशन) वाली 25 नई तस्वीरें दीं जिनमें सैंकड़ो किलोमीटर तक चलते क्रेटरों की शृंखलाएँ दिखीं।Zond 3 https://web.archive.org/web/20170227065345/http://nssdc.gsfc.nasa.gov/nmc/spacecraftDisplay.do?id=1965-056A 27 फ़रवरी 2017 । NASA इन्हें भी देखें ज्वारबंधन चंद्रमा के मिशन की सूची सन्दर्भ श्रेणी:चंद्रमा श्रेणी:चंद्रविज्ञान श्रेणी:गोलार्ध