Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में स्थित है। इसकी स्थापना सन १९६५ में 'मेरठ विश्वविद्यालय' नाम से हुई थी। बाद में इसका नाम बदलकर भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर रख दिया गया। २२२ एकड विशाल भू भाग पर फैला यह संस्थान इंटरनेट तथा वाईफाई से जुडा हुआ है। इसमें बीस यूजीसी प्रोग्राम तथा पैंतीस स्ववित्त पोषित विभाग पाठ्यक्रम हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार लाख छात्र और ४०० महाविद्यालय इससे जुडे हैं। इस विश्वविद्यालय में एक पृथक इंजीनियरिंग कॉलेज है, जिसमें इंजीनियरिंग की पांच शाखाओं में बीटेक किया जा सकता है। यह विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान, मानविकी, समाज विज्ञान, पत्रकारिता, जनसंचार और मल्टी मीडिया तकनीक, भूविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, ललित कला, विधि विज्ञान, व्यावाहारिक विज्ञान, गृह विज्ञान, प्रबंधन अध्ययन, भौगोलिक सूचना प्रणाली, सुदूर संवेदन (रिमोट सेंसिंग,) आदि के क्षेत्र में स्ववित्त योजना के अन्तगर्त अनेक डिग्री पाठ्यक्रम संचालित करता है। इस यूनिवर्सिटी में अनेक भूतपूर्व क्रिकेटर्स और फिल्म जगत की हस्तियों ने अध्ययन किया है जिनमें प्रमुख है कुमार विश्वास मायावती केसी त्यागी कैप्टन सिटीजन इन्हें भी देखें चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार बाहरी कड़ियाँ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का जालघर श्रेणी:मेरठ श्रेणी:उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय और कॉलेज श्रेणी:चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय